Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs NEP: बाल-बाल बची इंग्‍लैंड टीम, रोमांचक मुकाबले में नेपाल को दी मात; बेथल-ब्रूक ने खेली कमाल की पारी

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 06:38 PM (IST)

    जैकब बेथल और हैरी ब्रूक के तूफानी अर्धशतक की बदौलत इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम ने जीत के साथ विश्‍व कप का आगाज किया। टूर्नामेंट के 5वें मुकाबले में इंग्‍लैं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इंग्‍लैंड ने जीता मुकाबला।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जैकब बेथेल (55) और हैरी ब्रूक (53) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम ने जीत के साथ विश्‍व कप का आगाज किया। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 5वें मुकाबले में इंग्‍लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड ने 184 रन बनाए थे। वहीं नेपाल टीम 180 रन ही बना सकी।

    नेपाल ने मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया और अंत तक लड़ाई लड़ी। टूर्नामेंट में एसोसिएट नेशन ने बड़ी टीमों को अच्‍छी टक्‍कर दी है। आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रनों की दरकार थी। हालांकि, सैम करन ने 5 रन देकर नेपाल की उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया।

    शुरुआत रही खराब

    टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। फिलिप सॉल्‍ट 1 रन ही बना सके। इसके बाद जोस बटलर ने जैकब बेथेल के साथ 38 रन जोड़े। 5वें ओवर में बटलर (26) कैच आउट हुए। पावरप्‍ले के बाद अगली गेंद पर ही इंग्‍लैंड को तीसरा झटका लगा। टॉम बैंटन 2 रन बनाकर LBW आउट हुए।

    बीच-बीच में हुई साझेदारी 

    जैकब ने अब कप्‍तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 71 रनों की साझेदारी हुई। बेथेल अर्धशतक लगाने के बाद कैच आउट हुए। उन्‍होंने 35 गेंदों पर 55 रन बनाए। कप्‍तान ब्रूक भी अर्धशतक लगाने के बाद आउट हुए। उन्‍होंने 32 गेंदों का सामना किया और 53 रन बनाए। सैम करन ने 2 रन बनाए। वहीं जोफ्रा आर्चर ने 1 रन का योगदान दिया। विल जैक्‍स 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

    जीत की दहलीज पर पहुंचा नेपाल

    185 रन चेज करने उतरी नेपाल को तेज शुरुआत मिली। आसिफ शेख और कुशल भुरटेल के बीच 23 गेंदों पर 37 रनों के साझेदारी हुई। चौथे ओवर में आसिफ 7 रन बनाकर कैच आउट हुए। पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में सलामी बल्‍लेबाज कुशल कॉट एंट बोल्‍ड हुए। उन्‍होंने 17 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली।

    कप्‍तान रोहित पोडेल और दीपेंद्र सिंह ने नेपाल को फिर एक पार्टनरशिप दी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों पर 82 रन जड़ दिए। दीपेंद्र अर्धशतक से चूक गए। उन्‍होंने 29 गेंदों पर 44 रनों की धुंआधार पारी खेली। कप्‍तान रोहित ने 34 गेंदों पर 39 रन बनाए। 18वें ओवर में नेपाल को 5वां झटका लगा। आसिफ शेख (10) ने जोस बटलर को कैच थमा दिया।

    आखिरी ओवर में बनाने थे 10 रन

    गुलसन झा 1 रन ही बना सके। लोकेश बम ने अंत तक नेपाल की उम्‍मीदों को जिंदा रखा। हालांकि, वह आखिरी ओवर में 10 रन नहीं बना पाए। लोकेश ने 20 गेंदों पर नाबाद 39 रन जड़े। इंग्‍लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 2 विकेट चटकाए। वहीं ल्‍यूक वुड, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्‍स और सैम करन की झोली में 1-1 विकेट आया। 

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup: हेड कोच Gautam Gambhir ने सूर्या की पारी को बताया ‘मास्टरक्लास’,सामने आया ड्रेसिंग रूम का VIDEO

    यह भी पढ़ें- ICC की सख्‍ती के बाद पाकिस्‍तान पहुंचे बांग्‍लादेश बोर्ड के अध्‍यक्ष, भारत-पाकिस्‍तान मैच पर जल्‍द होगा फैसला