ENG vs NZ 3rd Test Day-3: कीवियों के जाल में फंसा इंग्लैंड, अंग्रेजों के खिलाफ ड्राइविंग सीट पर न्यूजीलैंड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। मुकाबले में कीवी टीम ने अपनी पकड़ बना ली है। ...और पढ़ें

रचिन रविंद्र

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नाथन स्मिथ के 4 विकेट और विलियन ओरूक, जाकरी फॉक्स के 3-3 विकेट के दम पर न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में मजबूत स्थिति बना ली है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ड्राइविंग सीट पर है। हालांकि, उन्हें दूसरी पारी में शुरुआती 3 झटके झेलने पड़े लेकिन उसके बाद रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने साझेदारी कर टीम की वापसी कराई।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतकर न्यूजीलैंड ने सीरीज को बराबरी पर ला दिया था। इसके बाद अब तीसरे मुकाबले में वो आगे नजर आ रही है और ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने के करीब है। इससे पहले उन्होंने इंग्लिश टीम को उनके घर में घुसकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की थी। अब इस सीरीज में वे उसी कारनामे को दोहरा सकते हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए थे।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढही
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 223 रन बना लिए थे और मात्र 2 विकेट गंवाए थे। इसके बाद उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड के 438 रनों के जवाब में इंग्लैंड भी उसके करीब पहुंच जाएगी। हालांकि, कीवी टीम के गेंदबाजों ने ऐसा नहीं होने दिया। इंग्लिश टीम मात्र 354 रनों पर सिमट गई और मेहमानों ने 84 रनों की पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट (113) जैकब बेथेल (74) और हैरी ब्रूक (58) के अलावा अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।
न्यूजीलैंड के गेंदबादजों का जलवा
खेल के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया। नाथन स्मिथ ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट हासिल किए। स्मिथ का विलियन ओरूक और जाकरी फॉक्स ने खूब साथ निभाया। दोनों ने 3-3 विकेट हासिल कर अंग्रेजों को 354 रनों पर समेट दिया।
खबरें और भी
शुरुआती झटकों के बाद उबरी न्यूजीलैंड
पहली पारी में 84 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में शुरुआत बेहद खराब रही। पिछली पारी में शतक लगाने वाले कप्तान टॉम लैथम 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद डेवोन कॉनवे भी 5 रन बनाकर जोफ्रा का शिकार बने। कीवी टीम ने 12 रनों पर दो विकेट गंवा दिए थे। हेनरी निकोल्स ने पैर जमाने की कोशिश की लेकिन 16 रनों पर उन्हें गस एटकिंसन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
इसके बाद रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल मे मोर्चा संभाला। रविंद्र ने अर्धशतक लगाया और 90 गेंदों पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र का मिचेल ने भी खूब साथ दिया और वे भी तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 60 गेंदों पर 26 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन के स्टंप्स तक ब्लैककैप्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। पहली पारी में 84 रनों की बढ़त के आधार पर टीम ने 204 रनों की बढ़त बना ली है।