ENG vs WI Highlights: वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत, रोमांंचक मुकाबले में इंग्लैंड को बुरी तरह रौंदा
टी20 विश्व कप 2026 के 15वें मुकाबले में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टक्कर हुई। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज ने 30 रन से यह मैच जीता।

मुंबई में खेला जाएगा मैच।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के 15वें मुकाबले में आज इंग्लैंड टीम का सामना वेस्टइंडीज से हो रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
वेस्टइंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों पर 76 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड टीम 19वें ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज ने इस मैच को 30 रन से जीता। सैम करन 30 गेंदों पर 43 रन बनाकर नबाद रहे। रदरफोर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया। फोर्डे की जगह रोस्टन चेस को शामिल किया गया। वहीं इंग्लैंड ने जैमी ओवर्टन को शामिल किया है। दोनों ही टीमों ने अपना पहला-पहला मैच जीता था। यह वेस्टइंडीज की दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने स्कॉटलैंड को हराया था।
ENG vs WI Live: 19वें ओवर में सिमटी इंग्लैंड
19वें ओवर में इंग्लैंड को 2 झटके लगे और पूरी टीम 166 रन पर सिमट गई। ओवर की तीसरी गेंद पर लियाम डॉसन रन आउट हुए। उन्होंने 1 रन बनाया। आखिरी गेंद पर आदिल राशिद कैच आउट हुए। सैम करन 43 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने 30 रन से इस मुकाबले को जीता।
ENG vs WI Live: जोफ्रा आर्चर रन आउट
इंग्लैंड टीम के हाथ से अब यह मैच निकलता नजर आ रहा है। जोफ्रा आर्चर के रूप में टीम को 8वां झटका लगा। वह 6 के स्कोर पर रन आउट हुए। जेसन होल्डर ने बेहतरीन थ्रो कर उन्हें पवेलियन भेज दिया। अब लियाम डॉसन मैदान पर आए हैं।
ENG vs WI Live: जेमी ओवरटन कैच आउट
इंग्लैंड का 7वां विकेट गिर गया है। जेमी ओवरटन कैच आउट हुए। बाउंड्री पर रोवमैन पॉवेल ने उनका बेहतरीन कैच लिया। हालांकि, यह सफलता अकील होसेन के खाते में गई। जेमी ने 6 गेंदों पर 5 रन की पारी खेली।
ENG vs WI Live: विल जैक्स का नहीं चला बल्ला
इंग्लैंड की टीम अब हार की ओर बढ़ती नजर आ रही है। विल जैक्स का बल्ला भी नहीं चला। उन्होंने 3 गेंदों पर 2 रन की पारी खेली। रोस्टन चेज ने उन्हें LBW आउट किया।
ENG vs WI Live: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
इंग्लैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौट गई है। गुडाकेश मोती ने कप्तान हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा। ब्रूक ने 14 गेंदों का सामना किया और वह 17 रन ही बना सके। इंग्लैंड टीम अब मुश्किल में नजर आ रही है।
ENG vs WI Live: इंग्लैंड को लगा चौथा झटका
इंग्लैंड टीम को चौथा झटका लगा चुका है। जेकब बेथेल को गुडाकेश मोती ने बोल्ड किया। उन्होंने 23 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। अब कप्तान हैरी ब्रूक का साथ देने के लिए सैम करन मैदान पर आ गए हैं।
ENG vs WI Live: इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर
इंग्लैंड टीम का तीसरा विकेट गिर चुका है। 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टॉम बैंटन 4 गेंदों पर 2 रन ही बना सके। गुडाकेश मोती ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। 7वें और 8वें ओवर में इंग्लैंड को झटका लगा। ऐसे में अब इंग्लिश टीम बैकफुट पर आ गई है।
ENG vs WI Live: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका
इंग्लैंड टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। रोस्टन चेज ने जोस बटलर को रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच आउट कराया। बटलर ने 14 गेंदों का सामना किया और 21 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 सिक्स लगाया।
ENG vs WI Live: इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा
इंग्लैंड टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। रोमारियो शेफर्ड ने खतरनाक होते जा रहे फिल सॉल्ट का विकेट चटकाया। फिल ने 14 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।
ENG vs WI Live: सलामी जोड़ी मैदान पर
इंग्लैंड को अगर इस मुकाबले को जीतना है तो उन्हें 197 रन बनाने होंगे। इंग्लैंड की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। जोस बटलर और फिल सॉल्ट की कोशिश टीम को तूफानी शुरुआत देने पर है।
ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज ने बनाए 196 रन
आखिरी ओवर में जेसन होल्डर कैच आउट हुए। उन्होंने 4 चौकों की मदद से 17 गेंदों पर 33 रन की आतिशी पारी खेली। वेस्टइंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। ऐसे में इंग्लैंड को अगर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करनी है तो 197 रन बनाने होंगे। शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों पर 76 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज की आधी टीम आउट
वेस्टइंडीज टीम का 5वां विकेट गिर गया है। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने एक बाद फिर बड़ी मछली को जाल में फंसाया। उन्होंने रोममैन पॉवेल को पवेलियन की राह दिखाई। पॉवेल ने 13 गेंदों पर 14 रन बनाए।
ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा
आदिल रशीद ने अपने टी20 करियर का 400वां विकेट चटकाया। उन्होंने रोस्टन चेज को LBW आउट किया। चेज ने 6 चौकों की मदद से 29 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली। अब रोवमैन पावेल मैदान पर आए हैं। आदिल राशिद ने टी20 में 400 विकेट पूरे किए। क्रिस जॉर्डन (446 विकेट) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज हैं।
ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका
खराब शुरुआत के बाद अब वेस्टइंडीज की पारी थोड़ी संभली थी कि जेमी ओवर्टन ने विंडीज टीम को एक और झटका दे दिया। उन्होंने शिमरोन हेटमायर को सैम करने के हाथों कैच आउट कराया। हेटमायर ने 12 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए।
ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और टीम ने 3 गेंद के भीतर 2 विकेट गंवा दिए। पहले ओवर की 5वीं गेंद पर शाई होप कैच आउट हुए। विंडीज कप्तान का खाता तक नहीं खुला। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर सैम करन ने ब्रैंडन किंग को पवेलियन भेज दिया। किंग ने बस 1 रन बनाया। अब वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी मैदान पर लौट चुकी है।
ENG vs WI Live: सलामी जोड़ी मैदान पर
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। ब्रैंडन किंग और शाई होप की कोशिश टीम को तेज शुरुआत देने पर है। इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं।
ENG vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
शाई होप (कप्तान), ब्रेंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पोवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ।
ENG vs WI Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।
ENG vs WI Live Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रुप सी के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
ENG vs WI Live: वेस्टइंडीज टीम
ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स।
ENG vs WI Live: इंग्लैंड टीम
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टोंग, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट।
ENG vs WI Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप 2026 के 15वें मुकाबले में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टक्कर होगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको यहां पर मिलने वाली हैं।