GT vs CSK Live Score Update: शतक से चूके साई सुदर्शन, गुजरात को लगे बैक टू बैक झटके
Live Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच गया है। लीग स्टेज के 66वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। GT vs CSK Live Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच गया है। लीग स्टेज के 66वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans vs Chennai Super Kings) से हो रहा है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
चेन्नई के लिए आज का मैच काफी अहम है। 5 बार की चैंपियन टीम ने 13 में से 6 मैच जीते हैं और उनके 12 अंक हैं। दूसरी ओर गुजरात 13 में से 8 मैच जीतकर पहले ही प्लेऑफ का टिकट कटा चुकी है। चेन्नई को आज जीत के साथ ही अन्य टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।
GT vs CSK Live: बैक टू बैक झटके लगे
गुजरात टाइटंस को बैक टू बैक झटके लगे हैं। 19वें ओवर में अंशुल कंबोज ने साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा। साई शतक से चूक गए। उन्होंने 53 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। अगली गेंद पर ही उन्होंने राहुल तेवतिया का शिकार किया। राहुल पहली गेंद पर रन आउट हुए।
GT vs CSK Live: गुजरात को लगा पहला झटका
शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच हुई 125 रन की पार्टनरशिप को स्पेंसर जॉनसन ने तोड़ा। 13वें ओवर में उन्होंने गिल को शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया। गिल ने 37 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली। अब जोस बटलर मैदान पर आए हैं।
GT vs CSK Live: 10 ओवर खत्म
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। गुजरात का स्कोर 111 रन है। शुभमन गिल फिफ्टी लगा चुके हैं और 62 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं साई सुदर्शन (43) फिफ्टी के करीब हैं। चेन्नई को अगर मैच में वापसी करनी है तो उन्हें विकेट चटकाना होगा।
GT vs CSK Live: पावरप्ले समाप्त
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। पावरप्ले पूरी तरह गुजरात टाइटंस के नाम रहा। साई सुदर्शन और शुभमन गिल नजरें जमा चुके हैं। 6 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 62 रन है। शुभमन गिल 35 और और साई सुदर्शन 21 रन बनाकर नाबाद हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को वापसी करनी है तो इस साझेदारी को तोड़ना होगा।
GT vs CSK Live: गुजरात की सधी हुई शुरुआत
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत सधी हुई रही। चेन्नई को अब तक कोई विकेट नहीं मिला है। 3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 30 रन है। साई सुदर्शन 8 और शुभमन गिल 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
GT vs CSK Live: सलामी जोड़ी मैदान पर
गुजरात टाइटंस टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और शुभमन गिल मैदान पर आए हैं। चेन्नई की ओर से पहला ओवर मुकेश चौधरी कर रहे हैं।
GT vs CSK Live: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
GT vs CSK Live: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
GT vs CSK Live: टॉस अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। चेन्नई ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं। अकील होसेन की जगह गुरजापनीत सिंह आए हैं। वहीं प्रशांत वीर बाहर गए हैं और मैथ्यू शॉर्ट को जगह मिली है। गुजरात ने भी 1 बदलाव किया है। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है।
GT vs CSK Live: चेन्नई सुपर किंग्स टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, आकाश मधवाल, जैकरी फॉल्क्स, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, मैकनील नोरोन्हा, डियान फॉरेस्टर।
GT vs CSK Live: गुजरात टाइटंस टीम
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन।
GT vs CSK Live: लाइव अपडेट
आईपीएल 2026 के 66वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर गुजरात टाइटंस से होगी। यह मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।