GT vs RR Live Cricket Score: रबाडा ने किया यशस्वी जायसवाल की पारी का अंत, राजस्थान को लगा दूसरा झटका
GT vs RR Live Cricket Score: राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और आज वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतर रहे हैं। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के लिए वैभव को रोकना चुनौतीपूर्ण होगा।
-1775309839010_m.webp)
गुजरात और राजस्थान के बीच टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस आज अपने घर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। गुजरात के लिए सबसे बड़ी चुनौती 15 साल के वैभव सू्र्यवंशी होंगे जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं। गुजरात को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं राजस्थान ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी।
राजस्थान अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी तो वहीं गुजरात जीत का खाता खोलना चाहेगी। दोनों ही टीमों के पास तूफानी बैटिंग है और इसलिए ये मैच हाई स्कोरिंग हो तो इसमें हैरानी की बात नहीं होगी।
GT vs RR Live Score: यशस्वी का अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 32 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए। ये उनका इस सीजन का पहला अर्धशतक है। इसी के साथ उन्होंने गुजरात की टेंशन भी बढ़ा दी हैं। गुजरात को विकेट की सख्त जरूरत है।
GT vs RR Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। राजस्थान ने एक विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। यशस्वी अपने अर्धशतक से तीन रन की दूरी पर हैं। गुजरात की टीम इस समय विकेटों के लिए तरस रही है।
GT vs RR Live Score: गुजरात को मिली पहली सफलता
गुजरात को पहली सफलता मिल गई है। राशिद खान ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को डीप मिडविकेट पर ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। वैभव ने 18 गेंदों पर 31 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा।
GT vs RR Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में राजस्थान ने बिना कोई विकेट खोए 69 रन बनाए हैं। वैभव 17 गेंदों पर 31 और यशस्वी 19 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
GT vs RR Live Score: राजस्थान को मिली तेज शुरुआत
यशस्वी और वैभव ने राजस्थान को तेज शुरुआत दी है। दोनों ने तीन ओवरों में मिलकर 32 रन जोड़े हैं। गुजरात को विकेट की सख्त जरूरत है नहीं तो ये दोनों रनों का अंबार खड़ा कर देंगे।
GT vs RR Live Score: राजस्थान की पारी शुरू
राजस्थान की पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर हैं और गुजरात की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं मोहम्मद सिराज।
GT vs RR Live Score: राजस्थान की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरैल, शिमरन हेटमायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर- रवि सिंह, लुहान ड्री प्रीटोरियस, शुभमन दुबे, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
GT vs RR Live Score: गुजरात की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस- राशिद खान (कप्तान), कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।
GT vs RR Live Score: कुमार कुशाग्र का डेब्यू
शुभमन गिल की जगह कुमार कुशाग्र गुजरात की टीम में आए हैं। वह अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।
GT vs RR Live Score: गुजरात की पहले गेंदबाजी
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में राशिद खान गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं।
GT vs RR Live Score: गिल नहीं खेल रहे मैच
राजस्थान के खिलाफ शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह राशिद खान टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
GT vs RR Live Score: कुछ ही देर में टॉस
राजस्थान और गुजरात के बीच होने वाले मैच का टॉस कुछ ही देर में होगा। सिक्के की जंग दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है और दोनों ही कप्तान इसे जीतने की दुआ करेंगे।
GT vs RR Live Score: गिल की फॉर्म पर फोकस
शुभमन गिल का बल्ला चलना भी गुजरात के लिए काफी जरूरी है। गिल कप्तानी कर रहे हैं और अगर बल्ले से रन बनाएंगे तो इससे टीम का आत्मविश्वास ही बढ़ेगा।
GT vs RR Live Score: वैभव सूर्यवंशी पर नजरें
राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर नजरें रहेंगी। इस युवा बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान किया है। गुजरात का गेंदबाज उनके खिलाफ खास रणनीति के साथ उतरेंगे। वैभव ने अपना पहला आईपीएल शतक गुजरात के खिलाफ ही पिछले साल बनाया था।
GT vs RR Live Score: जीत का खाता खोलना चाहेगी गुजरात
गुजरात टाइटंस का ये इस सीजन का दूसरा मैच है। इस मैच में उसकी कोशिश जीत का खाता खोलने की होगी। अपने घर में उसके पास ये काम करने का शानदार मौका है। गुजरात को पहले मैच में पंजाब से हार का सामना करना पड़ा था।
GT vs RR Live Score: गुजरात और राजस्थान की टक्कर
आईपीएल-2026 में आज डबल हैडर का दिन है। दिन के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। गुजरात को अपने पहले मैच में हार मिली थी। वहीं राजस्थान ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी।