IND A vs SL A 2026 Highlights: अरशाद खान के एक ओवर में 3 विकेट से भारत बना विजेता, श्रीलंका ने जीती हुई बाजी गंवाई
श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंडिया ए ने 8 रनों से जीत हासिल की है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 277 रन बनाए थे। श्रीलंका की टीम 269 रनों पर ऑलआउट हो गई।

श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SL Highlights Tri Nation A Series Today Match Scorecard: श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला खेला गया। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक लगाया। श्रीलंका की टीम 48.5 ओवरों में 269 रनों पर सिमट गई और भारत ने मुकाबले को 8 रनों से अपने नाम कर लिया।
IND A vs SL A LIVE: भारत ने जीता मुकाबला
श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के दम पर इंडिया ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। 49वें ओवर में तेज गेंदबाज अरशद खान ने तीन विकेट हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने मुकाबले को पलट दिया। भारत ने मैच को 8 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ए 269 रनों पर सिमट गई और इसी के साथ भारत ने मैच को 8 रन से अपने नाम किया।
IND A vs SL A LIVE: साहन अरच्चिगे आउट
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ सातवां विकेट गंवा दिया है। साहन अरच्चिगे को अंशुल कंबोज ने 74 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND A vs SL A LIVE: चमिका करुणारत्ने आउट
विप्रज निगम ने अहम मौके पर भारत को छठी सफलता दिलाई है। उन्होंने चमिका करुणारत्ने को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। करुणारत्ने 21 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए।
IND A vs SL A LIVE: अनुकूल रॉय ने दूसरा शिकार रवींदु को बनाया
27 साल के अनुकूल, जो IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं,उन्होंने 2 ओवर में 2 विकेट झटक लिए हैं। श्रीलंका-ए की टीम के अचानक विकेटों गिरे, जिसके बाद इंडिया-ए की टीम ने मैच में वापसी की। रवींदु फर्नांडो को अनुकूल रॉय ने अपना दूसरा शिकार बनाया।
IND A vs SL A LIVE: इंडिया-ए को मिली चौथी सफलता
पारी के 34वें ओवर की आखिरी गेंद पर समरविक्रमा को अनुकूल रॉय ने अपना शिकार बनाया। इस दौरान वह 46 रन बनाकर आउट हुए। उनका कैच सूर्यांश शेडगे ने लपका। 34 ओवर के बाद श्रीलंका-ए की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना चुकी है।
IND A vs SL A LIVE: 30 ओवर का खेल खत्म
श्रीलंका ए की पारी के 30 ओवर पूरे हो गए हैं और टीम का स्कोर 154/3 रहा।श्रीलंका ए को बाकी 120 गेंदों में 124 रन चाहिए। सूर्यांश शेडगे की मीडियम पेस और स्पिनरों ने इंडिया ए की मैच में वापसी कराई है। लेकिन क्रीज पर अभी भी श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा और सहान आराच्चिगे मौजूद हैं।
IND vs SL A LIVE: भारत को मिला तीसरा विकेट
श्रीलंका ए के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की है। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर डाली थी और इसके बाद आयुष बडोनी ने 2 और विप्रज निगम ने एक विकेट हासिल कर टीम इंडिया की वापसी कराई है। निगम ने नुवानिंदु फर्नांडो को 8 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND A vs SL A LIVE: निरोशन डिकवेला आउट
आयुष बडोनी ने भारत को सफलता दिलाई है। पहले उन्होंने अविष्का फर्नांडो को पवेलियन भेजा। उसके बाद अपने अगले ओवर में बडोनी ने निरोशन डिकवेला को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। डिकवेला 45 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने 20 ओवरों में 100 रन भी पूरे कर लिए हैं।
IND A vs SL A LIVE: भारत को मिली पहली सफलता
इंडिया ए को श्रीलंका ए के खिलाफ पहली सफलता मिली है। आयुष बडोनी ने अविष्का फर्नांडो को अपना शिकार बनाया है। भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर डाली। श्रीलंका ए के लिए निरोशन डिक्वेला 45 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि बल्लेबाजी के लिए नुवानिंदु फर्नांडो क्रीज पर आए हैं।
SL A vs IND A Live: श्रीलंका के 50 रन पूरे
278 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने रन चेज की शानदार शुरुआत की है और फिलहाल वह मैच में भारत पर हावी है। ओपनर निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है।
India A vs Sri lanka A Live Score: इंडिया-ए ने श्रीलंका को दिया 278 रन का टारगेट
इंडिया-ए टीम ने श्रीलंका को 278 रन का टारगेट दिया है। गरुका संकेथ ने आखिरी ओवर में 10 रन दिए, जिसमें 3 वाइड गेंद रही। दूसरी गेंद पर उन्होंने आयुष बदोनी का शिकार किया।
IND A vs SL A Live: तिलक वर्मा आउट
मोहम्मद शिराज ने तिलक वर्मा को बोल्ड किया है। 225 रन के स्कोर पर इंडिया-ए टीम को पांचवां झटका लगा। इस दौरान तिलक वर्मा 97 गेंद पर 60 रन ही बना सकें। 48 ओवर के बाद इंडिया-ए टीम का स्कोर 248/5 रहा।
IND A vs SL A Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ का शतक
श्रीलंका-ए टीम के खिलाफ ट्राई नेशन ए सीरीज के पहले मैच में वैभव-प्रभसिमरन के जल्दी आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई और उन्होंने पारी के 44वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन के साथ अपने लिस्ट-ए क्रिकेट की 21वीं सेंचुरी ठोकी। गायकवाड़ के शतक के बाद उनके साथी खिलाड़ी और कप्तान तिलक वर्मा ने उन्हें बधाई दी, लेकिन शतक जड़ने के बाद उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर वनुजा सहान का शिकार बने। उनका कैच अविष्का फर्नांडो ने लपका। इस तरह गायकवाड़ 114 गेंद पर 101 रन बनाकर आउट हुए।
SL A vs IND A Live Score: इंडिया-ए का स्कोर 200 के करीब
41वें ओवर के बाद इंडिया-ए की टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन रहा। तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ भी शतक के करीब हैं।
IND A vs SL A Live: ऋतुराज गायकवाड़ शतक के करीब
पारी के 38वें ओवर के बाद इंडिया-ए टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन है। तिलक वर्मा (39) और ऋतुराज गायकवाड़ (81) रन बनाकर नाबाद हैं। गायकवाड़ अपने शतक के करीब है।
IND A vs SL A Live Score: गायकवाड़-तिलक के बीच अच्छी पार्टनरशिप
पारी के 32वें ओवर के बाद इंडिया-ए की टीम की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ (63) और तिलक वर्मा (31) रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। दोनों के बीच 75 रन पार की साझेदारी बन चुकी है। इंडिया-ए की टीम का स्कोर 33वें ओवर के बाद 150 रन के पार पहुंच चुका है।
SL A vs IND A Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक
पारी के 30वें ओवर की पहली गेंद पर स्टंप आउट होने से ऋतुराज गायकवाड़ बाल-बाल बचे, लेकिन अगली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। 30 ओवर के बाद इंडिया-ए का स्कोर 137/3 रहा।
IND A vs SL A Live: इंडिया-ए का स्कोर 100 रन के पार
प्रियांश आर्य के रन आउट के बाद इंडिया-ए की पारी को तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं। 25 ओवर के खेल के बाद इंडिया-ए की टीम का स्कोर 109/3 रहा।
IND A vs SL A Live Score: प्रियांश रन आउट हुए
पारी के 13वें ओवर की छठी गेंद पर प्रियांश और ऋतुराज गायकवाड़ में ऐसी गफलत हुई कि दोनों बल्लेबाद एक छोड़ पर पहुंच गए और नतीजा क्या हुआ कि प्रियांश रन आउट हो गए। इस तरह भारत ने 69 रन के स्कोर अपना तीसरा गंवाया।
IND A vs SL A Live Score: इंडिया-ए की टीम पटरी पर लौटी
इंडिया-ए की टीम शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद ट्रैक पर लौटी है। प्रियांश आर्य और ऋतुराज गायकवाड़ शानदार साझेदारी करते हुए बाउंड्री लगा रहे हैं। श्रीलंकाई-ए टीम के कप्तान ने दोनों के बीच साझेदारी बनती देख अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया और गरुका संकेत को गेंद थमाई। अपने पिछले ओवर में संकेत ने 6 रन खर्च किए थे।
10 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 49/2
India A vs Sri Lanka A LIVE Crickey Score: इंडिया-ए को लगा दूसरा झटका
वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही इंडिया-ए के दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चमिका करुणारत्ने ने तेज गेंद से कमाल किया और प्रभसिमरन को अपने जाल में फंसाया। बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े सदीरा समरविक्रमा ने दौड़ लगाई, पूरी लंबाई में डाइव मारी और जमीन से बस कुछ इंच ऊपर शानदार कैच लपक लिया। इंडिया-ए ने पहले पांच ओवर में ही अपने दोनों ओपनर गंवा दिए हैं।
IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट
पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी मोहम्मद शिराज का शिकार बन गए और 14 रन बनाकर आउट हुए। बाउंड्री के लिए सीधा शॉट खेलने के चक्कर में सूर्यवंशी से मिसटाइम हो गया और गेंद मिड-ऑफ की तरफ हवा में चली गई। सहान अराच्चिगे ने मिड-ऑफ पर नीचे रहकर कैच लपका। इस तरह इंडिया A का पहला विकेट गिरा और श्रीलंकाई खेमे में जश्न का माहौल है। 7 ओवर के बाद इंडिया-ए की टीम का स्कोर 30/2 रहा।
IND A vs SL A Live Score: इंडिया-ए की बैटिंग शुरू
श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए की टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। टीम की ओर से प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने पारी का आगाज किया। पहले ओवर में कोई रन नहीं बने। दूसरे ओवर के वैभव ने चौके के साथ अपना खाता खोला।
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका-ए की प्लेइंग-11
श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ
IND A vs SL A Live Score: भारत की प्लेइंग-11
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम
IND A vs SL A Live Score: इंडिया-ए की टीम ने जीता टॉस
श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज के पहले मैच में इंडिया-ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। हर किसी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होगी।
Sri Lanka A vs India A Live Score: श्रीलंका-ए टीम के टॉप प्लेयर्स
श्रीलंका-ए टीम के कुछ अहम खिलाड़ी ये हैं- अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, रविंदु फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, आदि।
India A vs Sri lanka A Live Score: इंडिया-ए के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
इंडिया-ए टीम के टॉप खिलाड़ी, जो इस ट्राई-सीरीज में मौजूद हैं वह हैं- वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, अंशुल कंबोज, अर्शद खान, आदि।
India vs Sri lanka Tri Series A Nation Live: दोनों टीमें इस प्रकार
इंडिया-ए टीम:वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), निशांत सिंधु, अनुकुल रॉय, आयुष बडोनी, यश ठाकुर, युधवीर सिंह चरक, अर्शद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज
श्रीलंका-ए टीम: अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), वनुजा सहान, चमिका करुणारत्ने, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, चमिका गुणसेकरा, रविंदु फर्नांडो, गरुका संकेता, विशेन हलंबागे, कुगाथस मथुलन, दुलाज समुदिता
SL vs IND A Live Score: वैभव सूर्यवंशी पर हर किसी की निगाहें
इंडिया ए और मेजबान श्रीलंका ए के बीच ट्राई-नेशन सीरीज का पहला मुकाबला आज है। इंडिया-ए की ओर से हर किसी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी।