IND vs AUS 2nd ODI Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीता दूसरा वनडे, भारत की शर्मनाक हार

IND vs AUS 2nd ODI Live Score: लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए विराट कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AUS 2nd ODI Live Score Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच एडिलेड में खेला गया, जिसमें कंगारू टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की। मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 61 रन की पारी खेली। एडम जम्पा ने चार विकेट लिए।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। कूपर कोनोली 61 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत से अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। तीसरा वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।
IND vs AUS 2nd ODI Live: ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 से बनाई अजेय बढ़त
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: मिचेल स्टार्क हुए आउट
पारी के 46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराज ने मिचेल स्टार्क को अपना शिकार बनाया। इस दौरान मिचेल स्टार्क 7 गेंद पर 4 रन बनाकर चलते बने। कंगारू टीम को जीत के लिए अब 5 रन की जरकार हैं।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: अर्शदीप ने बार्टलेट को किया चलता
पारी के 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने जेवियर बार्टलट को अपना शिकार किया। इस दौरान उन्होंने 5 गेंद पर तीन रन बनाए।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 13 रन की दरकार
पारी के 45वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 13 रन की दरकार है। कूपर कोनोली ने अर्धशतकीय पारी खेली है। वह 22 साल और 62 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के सबसे युवा बैटर बन गए हैं
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 220 रन के पार
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 41 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 229 रहा।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: मैथ्यू शॉर्ट हुए आउट
हर्षित राणा ने पारी के 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को अपना शिकार बनाया। भारत को जिस विकेट की तलाश कब से थी आखिरकार वो हर्षित ने दिला दी। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने उनका कैच लपका। मैथ्यू 78 गेंद पर 74 रन बनाकर चलते बने। मैथ्यू और कोनोली के बीच पांचवें विकेट के लुए 55 रन की साझेदारी का अंत हुआ। 36 ओवर के बाद कंगारू टीम का स्कोर 187/5 रहा।
IND vs AUS Live Score: सुंदर ने भारत को दिलाई चौथी सफलता
पारी के 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने एलेक्स कैरी को अपना शिकार बनाया। इस तरह कैरी के रूप में सुंदर को पहली सफलता मिली। 27 ओवर के बाद कंगारू टीम को 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन रहा।
IND vs AUS 2nd ODI Live: अक्षर पटेल ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता
IND vs AUS 2nd ODI Live: हर्षित ने ट्रेविस हेड को बनाया शिकार
पारी के 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर हर्षित राणा ने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाया। इस दौरान ट्रेविस 28 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका
पारी के 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने मिचेल मार्श को अपना शिकार बनाया। इस दौरान मार्श 24 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने पारी का किया आगाज
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने पारी का आगाज किया। भारत ने कंगारू टीम को जीत के लिए 265 रन का टारगेट दिया है। पहले ओवर के बाद कंगारू टीम ने 4/0 बनाए।
IND vs AUS 2nd Odi Live Score: ऑस्ट्रेलिया को मिला 265 रन का लक्ष्य
भारतीय टीम ने एडिलेड में चल रहे दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 265 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए। हर्षित राणा 24 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 18 गेंदों में तीन चौके की मदद से 24 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जंपा ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। जेवियर बार्टलेट ने तीन विकेट झटके। कुछ देर में ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू होगी।
IND vs AUS Live Score: जंपा ने राणा का किया शिकार
एडम जंपा ने कमाल ही कर दिया। पारी के 45वें ओवर में भारत को दो तगड़े झटके दिए। जंपा ने पहले अक्षर पटेल को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद आखिरी गेंद पर नीतिश कुमार रेड्डी को स्टंपिंग कराकर भारत को आठवां झटका दिया। नीतिश कुमार रेड्डी 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए।
45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 226/8। हर्षित राणा 4* और अर्शदीप सिंह 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AUS Live Score: भारत का गिरा सातवां विकेट
पारी के 45वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल को एडम जम्पा ने अपना शिकार बनाया। इस दौरान अक्षर 44 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: सुंदर हुए आउट
पारी के 42वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेवियर बार्टलेट को वॉशिंगटन सुंदर को अपना शिकार बनाया। इस दौरान जोश हेजलवुड ने उन्हें कैच आउट कराया। इस दौरान उन्होंने 14 गेंद पर 12 रन बनाए। 42 ओवर के हाद भारत का स्कोर 213/6 रहा।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: भारत के गिरे 5 विकेट
पारी के 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर एडम जम्पा ने केएल राहुल को आउट किया। केएल राहुल 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। एडम को दूसरी सफलता मिली।37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन रहा।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: श्रेयस अय्यर हुए आउट
पारी के 33वें ओवर की चौथी गेंद पर एडम जम्पा ने श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया। इस दौरान उन्होंने 77 गेंद का सामना करते हुए 61 रन बनाए। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन रहा।
IND vs AUS Live Score: रोहित शर्मा आउट
पारी के 30वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने रोहित को आउट किया। इस दौरान श्रेयस और रोहित की 118 रन की साझेदारी का अंत हुआ। रोहित शर्मा 73 रन बनाकर आउट हुए। लेग स्टंप पर डाली गई छोटी गेंद को रोहित ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर हवा में पुल शॉट खेला। ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर जोश हेजलवुड की ओर गई। तभी हेजलवुड ने सामने की ओर दौड़कर कैच पकड़ा।
31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 143/3 रहा।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: श्रेयस अय्यर ने ठोका अर्धशतक
पारी के 29वें ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतकीय पारी ठोकी। ये उनके वनडे करियर का 23वां अर्धशतक रहा। उन्होंने 67 गेंदों का सामना करते हुए ये पचासा ठोका। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 135 रन रहा।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: श्रेयस-रोहित के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी
पारी के 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने सिंगल किया। इसके साथ श्रेयस और रोहित के बीच तीसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी पूरी हुई। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: 100 रन के पार पहुंचा भारत का स्कोर
IND vs AUS 2nd ODI Live: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
पारी के 22वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित ने सिंगल के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 74 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। ये उनके वनडे करियर का 59वां पचासा रहा।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के करीब
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 46 रन रहा। रोहित शर्मा (25) और श्रेयस अय्यर (11) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/2
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर (4*) और रोहित शर्मा (23*) रन बना लिए हैं।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: भारत का स्कोर 30 रन के पार
11 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 33 रन रहा। गिल बार्टलेट की गेंद पर मिचेल मार्श को कैच थमा बैठे और नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हुए। जबकि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। जेवियक बार्टलेट ने अपने दूसरे ही ओवर में भारत को दो झटके दिए हैं।
IND vs AUS 2nd ODI Live Score: एडिलेड में खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच एडिलेड खेला जा रहा है। कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम में 3 बदलाव देखने को मिले हैं, जबकि भारत बिना किसी बदलाव के उतरा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में एलेक्स कैरी, जैवियर बार्टलेट और एडम जैम्पा की वापसी हुई है। जोश फिलिप, नैथन एलिस और मैट कुहनेमन बाहर गए हैं।