India vs England 1st ODI Live Score: आज से शुरू वनडे की जंग, इम्तिहान देने उतरेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली
IND vs ENG 1st ODI 2026 Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में हार के बाद भारत वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगा।

IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs England 1st ODI Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला जाना है। वनडे में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह वापसी करेंगे। ये तीनों खिलाड़ी 19 नवंबर 2023 के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में साथ में खेलते हुए दिखाई देंगे। टी20 सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।
इन दोनों टीमों के बीच वनडे के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 110 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से भारत ने 61 मैचों में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने 44 मुकाबले अपने नाम किए हैं। 2 मैच टाई रहे हैं और 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
IND vs ENG 1st ODI Live: एजबेस्टन में रिकॉर्ड
एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक पांच मैच खेले गए हैं जिनमें तीन बार इंग्लैंड ने बाजी मारी है तो वहीं दो बार भारत के हिस्से जीत आई है।
IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड ने कर दिया प्लेइंग-11 का एलान
हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बैथल, बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद।
IND vs ENG 1st ODI Live: शुभमन गिल को करना होगा कमाल
भारत को टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था और अब नजरें वनडे पर हैं। गिल पर जिम्मेदारी है कि वह टीम को जीत दिलाएं और टी20 में मिली हार को पीछे छोड़े हैं।
IND vs ENG 1st ODI Live: विराट कोहली नाम करेंगे बड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली जनवरी के बाद कोई वनडे मैच खेलने आज उतरेंगे। इस मैच में कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अभी ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है।
IND vs ENG 1st ODI Live: आसान नहीं है भारत की राह
भारत के लिए इस सीरीज में जीत हासिल करना आसान नहीं है क्योंकि अपने घर में इंग्लैंड काफी मजबूत है। ऐसे में उसे कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा।
IND vs ENG 1st ODI Live: प्लेइंग-11 पर रहेगा फोकस
इस मैच में भारत की प्लेइंग-11 पर ज्यादा फोकस रहेगा क्योंकि हार्दिक पांड्या के न होने से टीम के संतुलन बिगड़ रहा है। देखना होगा कि गिल और गंभीर की जोड़ी कैसे इसे साधती है और जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह के साथ तीसरे गेंदबाज के तौर पर किसे मौका देती है।
IND vs ENG 1st ODI Live: बुमराह बढ़ाएंगे इंग्लैंड की टेंशन
इस सीरीज से न सिर्फ रोहित और कोहली वापसी कर रहे हैं बल्कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी लौट रहे हैं। बुमराह जैसे गेंदबाज का सामना करना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा।
IND vs ENG 1st ODI Live: रोहित-विराट पर रहेंगी नजरें
इस सीरीज के साथ एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है। दोनों जनवरी के बाद से पहली बार एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों के आने भारत को मजबूती मिलेगी।
IND vs ENG 1st ODI Live: भारतीय क्रिकेट टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।
IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड की टीम
बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।
IND vs ENG 1st ODI Live: लाइव ब्लॉग
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे से खेला जाएगा।