IND vs ENG Highlights: टीम इंडिया बनी लगातार चौथी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम, इंग्लैंड को दी मात
IND vs ENG T20 WC Semi-final Highlights: संजू सैमसन की 89 रन की पारी और भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में 8 मार्च को होना है।

IND vs ENG Live Score: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल का कटाया टिकट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs England T20 World cup 2026 Semi-final Highlights। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। ये लगातार दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें संजू सैमसन के बल्ले से 89 रनों की शानदार पारी ने अहम योगदान दिया। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर्स में 246 रनों के स्कोर ही बना पाई और उसे इस मुकाबले में 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब खिताबी मैच में टीम इंडिया का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम से होगा।
India vs England Live Score: भारत ने शान से फाइनल में मारी एंट्री
भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली थी और टीम को ये स्कोर खड़ा करने में मदद की थी। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी और इस तरह सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लिश टीम को 7 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली। अब भारत का सामना टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड से सामना 8 मार्च को होना है।
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को 18 गेंदों पर 45 रनों की जरूरत है
अर्शदीप के ओवर में एक छक्का और एक चौका लगा। जैकेब बेथेल लड़ रहे हैं। अर्शदीप के इस ओवर से बने 16 रन आए। अब इंग्लैंड को 18 गेंदों में 45 रनों की जरूरत है।
IND vs ENG Live Score: अक्षर पटेल ने पकड़ा लाजबाव कैच
पारी के 14वें ओवर की छठी गेंद पर अक्षर पटेल ने फुर्ती मैदान पर दिखाई और अपने प्रेसेंस ऑफ माइंड का सही इस्तेमाल करते हुए विल जैक्स के छक्के को कैच में तब्दील किया। वाइड लाइन पर अर्शदीप सिंह द्वारा डाली गई यॉर्कर गेंद जो फुल टॉस बन गई। विल ने उसे स्लाइस किया और डीप प्वाइंट की तरफ खेला। गेंद हवा में फ्लैट जा रही थी और सीमा रेखा पर अपने बाएं ओर भागते हुए अक्षर ने गेंद को लपका। इस बीच वो संतुलन नहीं बना पाए और बाउंड्री की तरफ जा रहे थे। उसी बीच गेंद उन्होंने दूसरे फील्डर शिवम दुबे की तरफ उछाल दी और दुबे ने कैच को पूरा किया। इस तरह अक्षर ने ये गेम चेंजिंग कैच के दम पर 77 रन की एक खतरमान साझेदारी का अंत किया। 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 172/5 रहा।
IND vs ENG Live Score: जैकब बेथेल ने जड़ा अर्धशतक
पारी के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन के साथ ही जैकब बेथेल ने अर्धशतक जड़ा। 19 गेंद पर उन्होंने अर्धशतक जड़ा और इंग्लैंड की उम्मीदों को जिंदा रखा। 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 131/4 रहा।
IND vs ENG Live Score: अक्षर पटेल ने भारत को दिलाई चौथी सफलता
पारी के 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने टॉम बैंटनम को क्लीन बोल्ड किया। इस बीच टॉम बैंटन 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर के हाथ इस तरह मैच में पहली विकेट लगी। 8 ओवर के खत्म होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन रहा। क्रीज पर विल जैक्स (4) और जैकेब (39) रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs England Semi Final Live Score: वरुण चक्रवर्ती ने बटलर को किया बोल्ड
वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर (25) को क्लीन बोल्ड कर दिया है। बेथेल से तीन छक्के खाने के बाद वरुण की शानदार वापसी। इंग्लैंड की टीम को 64 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 85 गेंदों पर 190 रन की जरूरत है।
IND vs ENG LIVE: बुमराह को मिली सफलता
जसप्रीत बुमराह ने मैच की अपनी पहली गेंद पर ही भारत का सफलता दिला दी। 5वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने हैरी ब्रूक का शिकार किया। ब्रूक ने 6 गेंदों पर 7 रन बनाए। अक्षर पटेल ने शानदार कैच लिया। अब जैकब बेथेल मैदान पर आए हैं।
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की खराब शुरुआत
254 रन चेज करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। दूसरी ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने फिल सॉल्ट को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। सॉल्ट ने 3 गेंदों पर 5 रन बनाए। अब कप्तान हैरी ब्रूक मैदान पर आए हैं।
India vs England Live Score: भारत की रिकॉर्ड ब्रेकिंग पारी (T20 WC में)
- नॉकआउट मैच में सबसे बड़ा टोटल (253/67)
- एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स (19)
- 2 बार 250 प्लस स्कोर बनाने वाली इकलौती टीम
IND vs ENG Live Score: भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का टारगेट
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है। इसी बीच संजू सैमसन के द्वारा खेली गई 89 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत अब भारत ने इंग्लैंड टीम के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया है।
IND vs ENG Live Score: हार्दिक पांड्या हुए रन आउट
आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या रन आउट हुए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए।
IND vs ENG Live Score: भारत का गिरा छठा विकेट
पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने तिलक वर्मा को बोल्ड किया। इस दौरान तिलक 7 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs ENG Semi Final Live Score: शिवम दुबे रन आउट हुए
पारी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम दुबे रन आउट हुए। आगे डाली गई गेंद को हार्दिक ने शॉर्ट मिड विकेट की तरफ खेला और रन लेने के लिए क्रीज से आगे आए। तभी शिवम दुबे भी रन लेने को दौड़े। ऐसे में हार्दिक ने रन लेने से मना कर दिया। वहीं, फील्डर हैरी ब्रूक ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की तरप थ्रो किया जो सीधे स्टंप्स पर जा लगी। इस बीच दुबे अपनी क्रीज की ओर लौटे, लेकिन जब तक गेंद स्टंप को लग चुकी थी और दुबे क्रीज से बाहर रहे। इस दौरान फील्ड अंपायर ने उन्हें रन आउट दिया। 212 रन के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। दुबे 43 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs ENG Live Score: कप्तान सूर्या हुए आउट
190 रन के स्कोर पर भारत को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। आदिल रशीद ने सूर्या को अपना शिकार बनाया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव 6 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। 16 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 190/4 रहा।
IND vs ENG Live Score: संजू सैमसन हुए आउट
160 रन के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। विल जैक्स ने संजू की 89 रन की पारी का अंत किया। संजू शतक से बस 11 रन पीछे रह गए। ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर संजू ने दूर से ही डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया। हालांकि, अगर इस गेंद को वो छोड़ देते तो शायद वाइड हो जाती, लेकिन उन्होंने शॉट लगाना सही समझा। ऐसे में बल्ले के निचले हिस्सा को लगकर गेंद फील्डर फिल सॉल्ट के हाथों में गई, जहां उन्होंने आसान-सा कैच पकड़ा। संजू इस दौरान 42 गेंद पर 89 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 167/3 रहा।
IND vs ENG Semi Final Live Score: ईशान किशन हुए आउट
पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा। आदिल रशीद ने विल जैक्स के हाथों ईशान किशन को कैच आउट कराया। इस दौरान ईशान किशन 18 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/2 रहा।
IND vs ENG Semi Final Live Score: 100 रन के पार पहुंचा भारत का स्कोर
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 112 रन रहा। संजू सैमसन ने 26 गेंद पर अपना अर्धशतक जड़ा। उन्होंने पारी के आठवें ओवर की चौथी गेंद पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके लिए ड्रेसिंग रूम से खूब तालियां बजी हैं।
IND vs ENG Live Score: पावरप्ले तक भारत ने बनाए 67/1
6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड टीम के गेंदबाजों पर फिलहाल हल्ला बोल दिया है। इस समय क्रीज पर इनफॉर्म बैटर संजू सैमसन ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं और उनका साथ ईशान किशन दे रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार
पांच ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन रहा। ईशान किशन और संजू सैमसन लगातार रन की बरसात कर इंग्लिश गेंदबाजों पर दबाव बना रहे हैं।
IND vs ENG Live Score: संजू सैमसन को मिला जीवनदान
पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन को जीवनदान मिला। मिड ऑन पर कप्तान हैरी ब्रूक से एक बड़ी गलती हुई। जोफ्रा आर्चर द्वारा ऊपर की तरफ डाली गेंद पर अपना स्टांस पीछे करते हुए सीधे बल्ले से सामने की तरफ चिप शॉट खेला। मिस टाइम संजू कर बैठे, जिसकी वजह से फील्डर की तरफ ये कैच गया। ब्रूक ने दोनों हाथ से कैच लपकना चाहा, लेकिन उनके हाथ से कैच ड्रॉप हो गया। इसके बाद अगली गेंद डॉट रही और फिर संजू ने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर ठोस जवाब दिया। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/1 रहा।
IND vs ENG Live Score: भारत को लगा पहला झटका
पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा। ऑफ स्पिन गेंदबाज का फिर से अभिषेक शर्मा शिकार बने। विल जैक्स ने उन्हें फिल सॉल्ट के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान अभिषेक 7 गेंद पर 9 रन ही बना सके। आउट होने से पहले उस ओवर में अभिषेक ने विल जैक्स की दो गेंद पर चौका लगाया था।
IND vs ENG Semi Final Live Score: जोफ्रा आर्चर पर पहले ओवर में ही दबाव
भारतीय टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। पारी का आगाज संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर किया। शुरुआती दो गेंद डॉट खेलने के बाद संजू सैमसन ने तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। उसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने जोफ्रा आर्चर पर छक्के के साथ दबाव बनाया। इस ओवर में कुल 12 रन बने।
पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 12/0 रहा।
India vs England Semi Final Live Score: मेंस टी20 विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड
पुरुष टी20 विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। वहीं, इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर जोस बटलर आज टूर्नामेंट में अपना 43वां मैच खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शाकिब अल हसन की बराबरी की है।
मेंस टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
47 - रोहित शर्मा
43- शाकिब अल हसन
43 - जोस बटलर
41 - डेविड वार्नर
38 - आदिल रशीद
37 - महमूदुल्लाह
मेंस T20 WC नॉकआउट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
8 - रोहित शर्मा
7- कुमार संगकारा
7 - महेला जयवर्धने
7-तिलकरत्ने दिलशान
7- लसिथ मलिंगा
7 - एंजेलो मैथ्यूज
7 - जोस बटलर
India national cricket team vs England National cricket team: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।
India vs England T20 World Cup Live: भारतीय टीम में नहीं हुआ कोई बदलाव
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। ये एक सेमीफाइनल मैच है जिसका दबाव अलग रहता है। हम बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाकर उन पर दबाव डालना चाहेंगे। सतह काफी अच्छी है और पिच क्यूरेटर को इसका श्रेय जाता है। अंत में उन्होंने कहा कि हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
IND vs ENG Semi Final Live Score: इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में किया एक बदलाव
टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये शानदार मैदान हैं, जहां पर हम चेज करना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्लेइंग-11 में वो एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरे हैं। जेमी ओवर्टन ने रेहान अहमद को रिप्लेस किया है।
IND vs ENG Semi Final Live Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यानी कि भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी।
India national cricket team vs England National cricket team: वॉर्म-अप शुरू
संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और बाकी भारतीय खिलाड़ी महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मैच से पहले अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी अपने ड्रिल और हल्के अभ्यास सत्रों से गुजर रहे हैं, जिससे वे इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए तैयार हो सकें। टॉस 6:30 PM पर होगा।
IND vs ENG Live Score: वानखेड़े स्टेडियम के बाहर भारतीय फैंस का लगा जमावड़ा
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के बाहर भारतीय फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है, जो अपने देश की टीम का जोरदार स्वागत कर रहे हैं। फैंस ने तिरंगा हाथ में लेकर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाया और टीम बस के आने पर जोरदार तालियां बजाईं। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
वहीं, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और आज भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम का सामना न्यूजीलैंड से फाइनल में होगा।
IND vs ENG Semi-Final Live Score: राशिद लतीफ ने भारत-इंग्लैंड मैच से पहले क्या कहा?
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले एक बड़ा बयान दिया है। लतीफ ने कहा है कि इंग्लैंड इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचेगा। उनका मानना है कि इंग्लैंड की टीम ने कठिन परिस्थितियों में खेला है और उनके कुछ बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लतीफ ने कहा कि इंग्लैंड की मध्य क्रम की बल्लेबाजी मजबूत है और वे इन परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं।
इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए कई चुनौतीपूर्ण मैच खेले हैं, जिनमें नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ मैच शामिल हैं। उनकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी एक महत्वपूर्ण मैच जीता है और वे इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय हैं।
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने कहा है कि उनके लिए टूर्नामेंट के गहरे हिस्सों में पहुंचने के लिए कठिन मैच जीतना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमने ऐसे मैच जीते हैं जिन्हें हम शायद नहीं जीत सकते थे, और यह हमें विश्व कप में अच्छा करने में मदद करेगा।
India vs England Semi-final Live Score: माइकल वॉ ने क्या लिखा?
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉ ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले एक्स पर लिखा कि आज रात के बारे में अच्छा अहसास।
Good feeling about tonight … #ENGvIND #ICCMensT20WorldCup
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 5, 2026
IND vs ENG Semi Final मैच से पहले Gautam Gambhir अर्जुन तेंदुलकर की शादी अटेंड करने पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शिरकत की, जो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से कुछ घंटे पहले मुंबई में हुई थी। गंभीर ने पारंपरिक कपड़ों में शादी अटेंड करने पहुंचे और उनकी पत्नी नताशा जैन उनके साथ दिखाई दी। इस शादी में एमएस धोनी, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, इरफान पठान और कई क्रिकेट सितारे भी शामिल हुए थे।
अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंदोक से शादी की, जो रवि घई की पोती हैं और तेंदुलकर परिवार की करीबी दोस्त हैं। शादी में मुकेश अंबानी, निताशा अंबानी, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे कई बड़े नाम शामिल हुए थे।
India vs England T20 World Cup Live: भारत का T20I मैचों में इंग्लैंड पर दबदबा
भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड पर दबदबा है, जिसमें 17-12 का रिकॉर्ड है। टी20 विश्व कप में भी भारत 3-2 से आगे है। भारत में खेले गए मैचों में भारत 10-6 से आगे है, और पिछले 10 मैचों में 7-3 से जीत हासिल की है।
India national cricket team vs England National cricket team: बारिश से धुला मैच तो?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। अगर मैच बारिश से धुल जाता है, तो आईसीसी के नियमों के अनुसार, मैच को अगले दिन के लिए रिजर्व रखा गया है। अगर मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो सुपर 8 चरण में जो टीम ऊपर रही होगी, वह आगे बढ़ेगी। इस मामले में, इंग्लैंड आगे बढ़ेगा क्योंकि उसने सुपर 8 में अपने ग्रुप में टॉप किया था, जबकि भारत दूसरे स्थान पर रहा था।
आईसीसी के नियमों के अनुसार, मैच के लिए 90 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है, और रिजर्व डे पर 120 मिनट का अतिरिक्त समय है। फाइनल के लिए दोनों दिन 120 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है। अगर मैच धुल जाता है और रिजर्व डे पर भी पूरा नहीं हो पाता है, तो सुपर 8 चरण में जो टीम ऊपर रही होगी, वह आगे बढ़ेगी।
India vs England Semi-final Live Score: शिवम दुबे की भूमिका बेहद अहम
शिवम दुबे की भूमिका भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में बहुत महत्वपूर्ण होगी, ऐसा उनके बचपन के कोच सतीश समंत का मानना है। समंत ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को इस मैदान पर खेलने का अनुभव है, इसलिए सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के साथ शिवम दुबे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है, 7 मैचों में 166 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं। हालांकि, उनकी गेंदबाजी चिंता का विषय है, 5 मैचों में 13.28 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 5 विकेट लिए हैं।
समंत ने कहा कि पिच में अतिरिक्त बाउंस हो सकता है, जो तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने भारत को टॉस जीतने पर पहले गेंदबाजी करने की सलाह दी, क्योंकि ड्यू के कारण बड़ा स्कोर डिफेंड करना मुश्किल होगा
IND vs ENG Live: कुलदीप यादव को देना चाहिए मौका
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने गुजारिश की है कि भारत को सेमीफाइनल में कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए। पूर्व कप्तान का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप यादव का रिकॉर्ड शानदार है। ऐसे में वो रणनीतिक रूप से जगह पाने के मजबूत दावेदार हैं।
IND vs ENG: कार्तिक की गौतम को 'गंभीर' सलाह
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हेड कोच गौतम गंभीर को अहम सलाह दी है। कार्तिक ने कहा, 'वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आपको खिलाड़ियों पर भरोसा करना होता है, जिन्होंने आपको यहां पहुंचाया। मेरा मानना है कि भारत को अभिषेक और संजू की जोड़ी के साथ सेमीफाइनल में खेलना चाहिए। बड़े दिन पर वो आपको सफलता दिला सकते हैं।' भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा।
IND vs ENG: भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव होगा?
देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर पाती है कि नहीं। अभिषेक शर्मा खराब दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव आज उन्हें बाहर करने का बोल्ड फैसला लेंगे या नहीं। अगर ऐसा होता है तो रिंकू सिंह की प्लेइंग 11 में वापसी होगी और भारत का बल्लेबाजी क्रम संतुलित नजर आएगा।
IND vs ENG Live: मैच अगर बारिश में धुला तो...
भारत और इंग्लैंड के बीच अगर मुकाबला बारिश के कारण धुला तो थ्री लायंस फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इंग्लैंड की टीम सुपर-8 राउंड में शीर्ष स्थान पर थी जबकि भारत दूसरे स्थान पर था। वैसे, सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। ऐसे में अगर गुरुवार को मैच नहीं होता है तो शुक्रवार को मुकाबला खेला जाएगा। अगर गुरुवार को मैच बीच में रुकता है तो शुक्रवार को उसी के आगे से जारी किया जाएगा। मैच का नतीजा पाने के लिए हर प्रयास किया जाएगा। रिजर्व डे के दिन 120 मिनट का अतिरिक्त खेल भी उपलब्ध होगा, लेकिन यह जरूरत पर निर्भर करेगा। प्रत्येक टीम को 10 ओवर बल्लेबाजी करना अनिवार्य है तभी मैच का नतीजा निकल सकेगा। अगर दोनों दिन मैच बारिश के कारण धुला तो फिर इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा और 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
IND vs ENG Live: भारत को फील्डिंग में सुधार की दरकार
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अपनी सबसे बड़ी गलती सुधारने की जरूरत है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 13 कैच टपकाए हैं, जो कि सभी टीमों में सबसे ज्यादा हैं। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने स्वीकार किया कि कैच छोड़ना चिंता का विषय है। मोर्केल ने कहा, 'कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ना चाहता है। ऐसा नहीं कि हम इसकी ट्रेनिंग नहीं करते। हमारा फील्डिंग पर काफी ध्यान है और लड़के इस पर काफी मेहनत भी कर रहे हैं। कभी यह मानसिकता वाली चीज होती है? मैं इसका जवाब नहीं दे सकता।'
IND vs ENG Live: भारतीय ऑलराउंडर से रहना चौकन्ना
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले अहम सलाह दी है। ब्रॉड ने कहा कि वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड को भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से चौकन्ना रहने की जरूरत है। ब्रॉड ने कहा, 'अगर भारत ने पहले 10 ओवर में अच्छा प्रदर्शन किया तो हार्दिक पांड्या बड़ा खतरा बन जाएंगे। जब वो क्रीज पर आते हैं, तो विश्वास से भरे होते हैं। उनका अपना एक औरा है और उन पर उनका ईगो सकारात्मक है। उनका मानना है कि वो काम को अच्छी तरह पूरा कर सकते हैं। वो बिना किसी प्रयास के लंबे-लंबे शॉट जमाते हैं। इंग्लैंड को इस पर ध्यान देने की विशेष जरूरत है।'
IND vs ENG Head to Head Live: भारत का पलड़ा भारी
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने इसमें से 17 जीते जबकि इंग्लैंड को 12 में जीत मिली। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। यहां भारत ने 3-2 की बढ़त बना रखी है। वानखेड़े स्टेडियम पर भारत ने सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से 5 जीते जबकि दो में शिकस्त सहनी पड़ी। वहीं, इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम पर कुल छह टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। अंग्रेजों ने यहां तीन मैच जीते जबकि इतने ही गंवाएं।
IND vs ENG Live: वानखेड़े पर रिकॉर्ड
वानखेड़े स्टेडियम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा जरा सा भारी है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 4 मैच जीते जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 3 मैच जीते। भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योकि दोनों टीमों का हाल काफी हद तक एक जैसा है।
IND vs ENG: खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना
भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल में किसी प्रकार की गलती नहीं करना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए कड़ा अभ्यास किया।
Hello from the Wankhede Stadium, Mumbai 👋 🏟️
— BCCI (@BCCI) March 4, 2026
📸 📸 Semi-final intensity 💪 #TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvENG pic.twitter.com/V8PE4I1gnb
IND vs ENG Live Score: भारत सेमीफाइनल के लिए तैयार
भारतीय टीम आइकॉनिक वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।
All roads lead to the iconic Wankhede Stadium 🛣️🏟️
— BCCI (@BCCI) March 4, 2026
The semi-final beckons for #TeamIndia 🇮🇳#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/lMnfegdjWg