IND vs IRE 2nd T20I Highlights: महा-उलटफेर! आयरलैंड ने किया टीम इंडिया का क्लीन स्वीप, भारत ने कटाई नाक
India vs Ireland 2nd T20I: भारत और आयरलैंड के बीच आज 2 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है।

वापसी करना चाहेगी भारतीय टीम।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs IRE 2nd T20I Live Score Update: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच भारत के लिए करो या मरो वाला था। शुक्रवार को खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बेलफास्ट में रविवार को भारतीय टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरी। हालांकि, 20वें ओवर तक चले इस मैच में आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराया।
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे ने T20I डेब्यू किया। प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। हैरी टेक्टर ने 47 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। भारत की ओर से प्रिंस यादव ने डेब्यू मैच में चटकाए 3 विकेट। उनके अलावा अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे को 2-2 सफलताएं मिलीं।
जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना पाई। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया। तिलक ने 46 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 20 और हर्षित राणा ने 21 रन बनाए। जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-2 विकेट चटकाए।
IND vs IRE 2nd T20I: भारत ने गंवाई सीरीज
20वें ओवर में हर्षित राणा कैच आउट हुए। भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराया। इसके साथ ही आयरलैंड टीम ने 2 मैचों की सीरीज अपने नाम की। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
IND vs IRE 2nd T20I: सूर्यांश शेडगे लौटे पवेलियन
भारतीय टीम का 8वां विकेट गिर गया है। डेब्यू मैच खेल रहे सूर्यांश शेडगे कैच आउट हुए। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। अब अर्शदीप सिंह को भेजा गया है।
IND vs IRE 2nd T20I: भारत को लगा 7वां झटका
तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। अगली गेंद पर हवाई फायर करने के प्रयास में तिलक कैच आउट हो गए। उन्होंने 46 गेंदों का सामना किया और 55 रन बनाए। अब हर्षित राणा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs IRE 2nd T20I: शिवम दुबे कैच आउट
17वें ओवर की पहली गेंद पर शिवम दुबे कैच आउट हुए। दुबे ने 2 चौकों की मदद से 16 गेंदों पर 20 रन बनाए। अब डेब्यू मैच खेल रहे सूर्यांश शेडगे मैदान पर आए हैं। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 111 रन है। भारत को अगले 3 ओवर में 44 रन बनाने हैं।
IND vs IRE 2nd T20I: अक्षर पटेल आउट
अक्षर पटेल के रूप में भारत को 5वां झटका लगा। पटेल ने 18 गेंदों का सामना किया और 14 रन बनाए। अब तिलक का साथ देने के लिए शिवम दुबे मैदान पर आए हैं।
IND vs IRE 2nd T20I: शुरू हुआ मैच
बारिश रुकने और मैदान सूखने के बाद मैच फिर से शुरू हो गया है। भारत को अब 12 ओवर में जीत के लिए 101 रन बनाने हैं। उपकप्तान तिलक वर्मा और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।
IND vs IRE 2nd T20I: 9:15 बजे शुरू होगा मैच
बारिश के कारण दूसरी बार मैच रोकना पड़ा था। हालांकि, भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है। बारिश रुक गई है और रात 9:15 बजे मैच शुरू होगा। भारत को जीत के लिए 12 ओवर में 101 रन बनाने हैं। तिलक वर्मा और अक्षर पटेल की नजर साझेदारी पर होगी।
IND vs IRE 2nd T20I: दूसरी बार रुका मैच
बेलफास्ट में बारिश के कारण दूसरी बार मैच रोकना पड़ा है। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। तिलक वर्मा 21 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs IRE 2nd T20I: मुश्किल में भारतीय टीम
155 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम लड़खड़ा गई है। टीम ने पावरप्ले में 4 विकेट गंवा दिए हैं। 5वें ओवर में ईशान किशन रन आउट हुए। उन्होंने 11 गेंदों पर 12 रन बनाए। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 39 रन है।
IND vs IRE 2nd T20I: मूंदड़ा ने भारत को दिया तीसरा झटका
भारतीय मूल के जय मूंदड़ा ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनहोंने भारत को अब तक 3 झटके दिए। सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजने के बाद जय ने कप्तान श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया। अय्यर ने 7 गेंदों पर 10 रन बनाए। अब ईशान का साथ देने के लिए तिलक वर्मा आए हैं। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 21 रन है।
IND vs IRE 2nd T20I: सलामी जोड़ी आउट
भारतीय मूल के जय मूंदड़ा ने पहले ही ओवर में भारत को 2 झटके दिए। उन्होंने संजू सैमसन के बाद अभिषेक शर्मा को विकेट चटकाया। दोनों ही बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला। अब कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं।
IND vs IRE 2nd T20I: संजू सैमसन आउट
155 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहली गेंद पर ही संजू सैमसन LBW आउट हुए। पिछले मैच में भी संजू का बल्ला नहीं चला था और उन्होंने 5 रन बनाए थे। अब ईशान किशन मैदान पर उतरे हैं।
IND vs IRE 2nd T20I: भारत को बनाने होंगे 155 रन
20वें ओवर में प्रिंस यादव ने 2 शिकार किए। उन्होंने चौथी गेंद पर हैरी टेक्टर का विकेट चटकाया। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में हैरी टेक्टर ने ईशान को कैच दे दिया। हैरी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 47 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। आखिरी गेंद पर लियाम मैकार्थी कैच आउट हुए। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। भारत को अगर सीरीज में बराबरी करनी है तो 155 रन बनाने होंगे।
IND vs IRE 2nd T20I: आयरलैंड को लगा छठा झटका
19वें ओवर में अर्शदीप सिंह को एक और सफलता मिली। उन्होंने जॉर्ज डॉकरेल को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। जॉर्ज ने 14 गेंदों का सामना किया और 19 रन बनाए। अब लियाम मैकार्थी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
IND vs IRE 2nd T20I: शुरू हुआ मैच
हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण मैच को रोकना पड़ा था। कुछ देर बार ही बारिश रुक गई। ऐसे में मैच फिर से शुरू हो गया है। अक्षर पटेल अपने ओवर पूरा कर रहे हैं। भारत को विकेट की तलाश है।
IND vs IRE 2nd T20I: बारिश के कारण रुका मैच
बारिश के कारण मुकाबले को रोकना पड़ा है। 17.1 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन है। हैरी टेक्टर 46 और जॉर्ज डॉकरेल 9 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी में 17 गेंद का खेल बचा है।
IND vs IRE 2nd T20I: दुबे ने कराई भारत की वापसी
आयरलैंड के 48 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद हैरी टेक्टर और बेंजामिन कैलिट्ज के बीच चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 65 रन की साझेदारी हुई। शिवम दुबे ने इसके बाद आयरलैंड को 2 झटके दिए। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर दुबे ने बेंजामिन कैलिट्ज का विकेट चटकाया। अगली गेंद पर ही दुबे ने गैरेथ डेलानी को बोल्ड किया।
IND vs IRE 2nd T20I: प्रिंस यादव को मिली सफलता
प्रिंस यादव ने आज टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने सफलता भी हासिल कर ली है। 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर यादव ने कप्तान लोर्कन टकर को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। अब बेंजामिन कैलिट्ज बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs IRE 2nd T20I: पावरप्ले समाप्त
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। आयरलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन है। हैरी टेक्टर 12 और कप्तान लोर्कन टकर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों 22 गेंदों पर 23 रन जोड़ चुके हैं।
IND vs IRE 2nd T20I: आयरलैंड की खराब शुरुआत
अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में 18 रन लुटाए थे। जब वह तीसरा ओवर करने आए तो उन्होंने रॉस अडायर से हिसाब चुकता किया। पहली गेंद पर जीवनदान मिलने के बाद रॉस अडायर ने दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा को कैच दे दिया। उन्होंने 7 गेंदों पर 16 रन बनाए। अब कप्तान लोर्कन टकर क्रीज पर आए हैं।
India vs Ireland: राणा ने दिलाई पहली सफलता
अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में रॉस अडायर ने 2 सिक्स लगाए। अगले ही ओवर में हर्षित राणा ने भारत को पहली सफलता दिला दी। उन्होंने टिम टेक्टर को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। टिम ने 6 गेंदों पर 5 रन बनाए। अब हैरी टेक्टर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
India vs Ireland: सलामी जोड़ी मैदान पर
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की ओर से टिम टेक्टर और रॉस अडायर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। श्रेयस अय्यर ने पहला ओवर अर्शदीप सिंह को दिया।
IRE vs IND 2nd T20I: आयरलैंड की प्लेइंग 11
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।
IND vs IRE 2nd T20I: भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
India vs Ireland: भारत ने किए 2 बदलाव
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने 2 बदलाव किए हैं। प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे ने T20I डेब्यू किया। प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर का पत्ता कटा है। वैभव को अभी और इंतजार करना होगा।
India vs Ireland: पिछला मैच हारी भारतीय टीम
शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रच दिया था। यह पहला मौका था जब आयरलैंड ने टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम को मात दी हो।
IND vs IRE 2nd T20I: भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।
IRE vs IND 2nd T20I: आयरलैंड की संभावित प्लेइंग 11
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।
IND vs IRE 2nd T20I: प्रसिद्ध कृष्णा हो सकते बाहर
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में प्रसिद्ध कृष्णा ने जमकर रन लुटाए थे। उन्होंने 4 ओवर में 14.20 की इकोनॉमी से 57 रन दिए थे। इस दौरान वह कोई विकेट भी नहीं चटका पाए थे। ऐसे में आज प्रिंस यादव को मौका मिला सकता है।
Ireland vs India: वैभव का हो सकता डेब्यू
पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला था। ऐसे में आज उन्हें डेब्यू कैप थमाई जा सकती है। वैभव के फैंस को उनके डेब्यू का इतजार है। अगर 15 साल के इस बल्लेबाज का डेब्यू होता है, तो वह इतिहास रच देंगे।
Gearing up for the decider 💪#TeamIndia is ready for the final assignment of the series 🔛#IREvIND pic.twitter.com/VatD5MwGPy
— BCCI (@BCCI) June 28, 2026
IRE vs IND 2nd T20I: आयरलैंड टीम
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड, स्टीफन डोहेनी, रूबेन विल्सन, गैविन होए।
IND vs IRE 2nd T20I: भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई।
India vs Ireland: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी सुधी पाठकों का स्वागत है। भारत और आयरलैंड के बीच आज 2 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। बेलफास्ट में होने वाले इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।