IND vs IRE: आयरलैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज जीतकर रचा इतिहास, टीम इंडिया को हराकर किया शर्मसार
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच बेलफास्ट में खेला गया। दूसरे मैच में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ सीरीज में 2-0 से हार का ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस आयरलैंड दूसरा टी20 मैच

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल के खिलाड़ी जय मूंदड़ा की खतरनाक गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को हरा दिया है। रोमांचक मुकाबले में आयरिश टीम ने 1 रन से जीत हासि की। इसी के साथ उन्होंने सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया है और सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है।
आयरलैंड के लिए बल्लेबाजी में हैरी टेक्टर ने कमाल की बैटिंग की और अर्धशतक लगाया। उनकी पारी के दम पर आयरिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए थे। टीम इंडिया इसके जवाब में तिलक वर्मा के अर्धशतक के दम पर 153 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच में हार का सामना करना पड़ा।
प्रिंस यादव का कमाल
इस मैच में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी को तो पदार्पण नहीं कराया लेकिन प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को ब्लू कैप मिली। प्रिंस ने अपने पहले ही मैच में तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि शिवम दुबे ने एक ओवर में दो विकेट लेकर आयरिश टीम को बड़े स्कोर तक जाने से रोका।
जब हैरी टेक्टर (53) और खतरनाक बेन कैलिट्ज (37) चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी करके पारी को बड़े स्कोर की ओर ले जाते दिख रहे थे, तभी दुबे ने लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए। दुबे ने पहले कैलिट्ज को डीप में कैच कराया और फिर एक बेहतरीन आफ-कटर फेंकी जिसने गैरेथ डेलानी के डिफेंस को भेदते हुए ऑफ-स्टंप के ऊपरी हिस्से को हिट किया। हालांकि टेक्टर ने अपने 100वें मैच में नौवां टी-20 अर्धशतक लगाकर सबसे ज्यादा रन बनाए।
खबरें और भी
आयरलैंड ने मिडिल ओवरों में की कमाल की बल्लेबाजी
अक्षर पटेल और यादव ने हार्ड लेंथ, शॉर्ट बाल और अच्छे वेरिएशन के साथ कसी हुई गेंदबाजी की। आयरिश पारी का घटनाक्रम पहले मैच जैसा ही रहा। जहां भारत ने 50 रन के अंदर तीन विकेट ले लिए थे, लेकिन बाद में मेजबान टीम ने मध्य ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी की थी। 48 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद जब कैलिट्ज बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने समझदारी से उन गेंदबाजों को निशाना बनाया जिनकी गेंदों पर आसानी से हिट किया जा सकता था।
सूर्यांश शेडगे ने एक ओवर में लुटाए 22 रन
पदार्पण कर रहे सूर्यांश की आसान मीडियम-पेस गेंदों पर छोटी स्क्वायर बाउंड्री के ऊपर से एक ही ओवर में 22 रन बनाए गए। शुरुआत में हर्षित राणा ने हैरी के भाई टिम टेक्टर को मिड-विकेट पर कैच कराया। टिम पुल-शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए थे। अर्शदीप सिंह ने अडायर को गुड लेंथ पर ऐसी गेंद फेंकी जिसका पीछा करते हुए वह आउट हो गए।
जय मूंदड़ा ने भारतीय टीम को किया परेशान
आयरलैंड की तरफ से खेल रहे भारतीय पासपोर्ट धारक जय मूंदड़ा ने एक बार फिर श्रेयस अय्यर की टीम को परेशान किया। भारतीय गेंदबाजों ने इस बार आयरिश टीम को सिर्फ 154 रनों पर रोक दिया था लेकिन पिछले मैच में भारतीय टीम को झकझोरने वाले जय मूंदड़ा ने यहां भी अपने शुरुआती दो ओवर में ही विकेटकीपर संजू सैमसन, ओपनर अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। भारतीय टीम ने सिर्फ 19 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद इशान किशन भी 35 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
तिलक वर्मा ने लगाया अर्धशतक
भारत की आधी टीम 74 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी। अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके शिवम दुबे ने तिलक के साथ साझेदारी की लेकिन वे 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने 45 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। वे 46 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए।
हर्षित राणा की कोशिश के बावजूद हारा भारत
भारत के लिए अंत में हर्षित राणा ने भारत को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कुछ बड़े शॉट्स भी लगाए लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 10 गेंदों पर 21 रन बनाए लेकिन भारत को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।