IND vs NAM Highlights: भारतीय टीम ने दिल्ली में मारा मैदान, नामीबिया को हराने के बहाने पाकिस्तान को दे डाली चेतावनी
India vs Namibia Highlights: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने यूएसए के बाद गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपेक्षाकृत नामीबिया को 93 रन के विशाल अंतर से रौंदा। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी दी, जिसके खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलना है। भारत ग्रुप ए में लगातार दो जीत के साथ टॉप पर पहुंचा। उसने पाकिस्तान को पीछे धकेला।

भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।India vs Namibia Highlights: टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी रथ जारी है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपेक्षाकृत कमजोर नामीबिया को 93 रन से मात दी। ग्रुप ए के इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की पूरी टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हुई। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ताबड़तोड़ पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मेजबान ने अपने पहले मैच में यूएसए को मात दी थी। इसके बाद सूर्या ब्रिगेड ने नामीबिया को 93 रन से हराया। इसी के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गई है। बेहतर नेट रन रेट के कारण भारत ने पाकिस्तान को पीछे धकेला। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी दे दी है, जिसके खिलाफ 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा।
IND vs NAM Live Cricket Score: भारत ने 93 रन से जीता मैच
आखिरी ओवर में जेन ग्रीन हिट विकेट हुए। इसके साथ ही नामीबिया टीम 116 रन पर सिमट गई। भारत ने इस मुकाबले को 93 रन से अपने नाम किया। रविवार, 15 फरवरी को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
IND vs NAM Live Cricket Score: हार्दिक को मिली 2 सफलता
हार्दिक पांड्या के विकेट का खाता खुल गया है। अपने कोटे के आखिरी ओवर में हार्दिक ने 2 सफलता प्राप्त कीं। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक ने बर्नार्ड शोल्ट्ज को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। अगली ही गेंद पर उन्होंने बेन शिकोंगो को LBW आउट किया।
IND vs NAM Live Cricket Score: बुमराह ने रूबेन को किया बोल्ड
नामीबिया का 7वां विकेट गिर गया है। 17वें ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने रूबेन ट्रम्पेलमैन को बोल्ड किया। रुबेन ने 16 गेंदों पर 6 रन की धीमी पारी खेली। 17 ओवर के बाद नामीबिया का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन है। अगले 3 ओवर में टीम को जीत के लिए 95 रनों की दरकार है।
IND vs NAM Live Cricket Score: अक्षर ने लिया दूसरा विकेट
स्पिनर्स ने भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया है। अक्षर पटेल ने अपने कोटे के तीसरे ओवर में भारत को छठी सफलता दिलाई। मालन क्रूगर का जसप्रीत बुमराह ने दौड़कर उम्दा कैच लिया। मालन क्रूगर ने 10 गेंदों का सामना किया और वह 5 रन ही बना सके।
IND vs NAM Live Cricket Score: नामीबिया की आधी टीम लौटी पवेलियन
नामीबिया की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। 10वें ओवर में वरुण ने 2 विकेट चटकाए। 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने कप्तान गेरहार्ड इरास्मस को अपने जाल में फंसा लिया। नामीबिया के कप्तान का कैच तिलक वर्मा ने लिया। उन्होंने 11 गेंदों पर 18 रन बनाए।
IND vs NAM Live Cricket Score: वरुण के नाम तीसरा विकेट
वरुण चक्रवर्ती 10 गेंदों के भीतर 3 विकेट चटका चुके हैं। 10वें ओवर में उन्होंने 2 विकट अपने नाम किए। ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण ने जान निकोल लॉफ्टी-ईटन को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। चौथी गेंद पर वरुण ने जे जे स्मिट को बोल्ड किया। अब मैच पर भारत की पकड़ मजबूत हो गई है।
IND vs NAM Live Cricket Score: नामीबिया को लगा दूसरा झटका
नामीबिया का दूसरा विकेट गिर गया है। वरुण चक्रवर्ती ने भारत की वापसी कराई। अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर वरुण ने सलामी बल्लेबाजी लौरेन स्टीनकैंप को बोल्ड किया। लौरेन स्टीनकैंप ने 20 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। लौरेन और जान निकोल लॉफ्टी-ईटन के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 34 रन की साझेदारी हुई।
IND vs NAM Live Cricket Score: नामीबिया का पहला विकेट गिरा
अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने जान फ्राइलिंक को शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया। जान ने 15 गेंदों का सामना किया और और 22 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 सिक्स लगाया। अब जान निकोल लॉफ्टी-ईटन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs NAM Live Cricket Score: सलामी जोड़ी मैदान पर
नामीबिया की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। लौरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिनक अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। नामीबिया को जीत के लिए 210 रन बनाने हैं।
IND vs NAM Live Cricket Score: 20वें ओवर में रिंकू आउट
20वें ओवर की तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह कैच आउट हुए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और 1 रन ही बना सके। ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह रन आउट हुए। सिंह ने 2 गेंदों पर 2 रन बनाए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती 1 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया को जीत के लिए 210 रनों की दरकार है। आखिरी 2 ओवर में भारत के 5 विकेट गिरे और इस दौरान 5 रन ही बने।
IND vs NAM Live Score update: भारत के 3 विकट गिरे
19वें ओवर में भारत को 3 झटके लगे। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के बाद अक्षर पटेल भी पवेलियन लौट गए। अक्षर का खाता तक नहीं खुला। गेरहार्ड इरास्मस ने उन्हें बोल्ड किया।
IND vs NAM Live Score update: भारत को लगे बैक टू बैक झटके
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या कैच आउट हुए। अगली ही गेंद पर शिवम दुबे रन आउट हो गए। उनके और रिंकू सिंह के बीच तालमेल में कमी देखने को मिली और अंत में दुबे को पवेलियन लौटना पड़ा। दुबे ने 16 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली।
IND vs NAM Live Score update: हार्दिक पांड्या आउट
19वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्स लगाकर हार्दिक पांड्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 27 गेंदों पर यह फिफ्टी लगाई। हालांकि, अगली गेंद पर भी सिक्स लगाने के प्रयास में हार्दिक कैच आउट हो गए। उन्होंने 28 गेंदों पर 52 रन जड़े। इस दौरान ऑलराउंडर ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
IND vs NAM Live Score update: 15 ओवर का खेल समाप्त
15 ओवर का खेला समाप्त हो गया है। भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन है। हार्दिक पांड्या 26 और शिवम दुबे 13 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। यहां से दोनों हवाई फायर का प्रयास करेंगे और भारत का स्कोर 200 के पार ले जा सकते हैं।
IND vs NAM Live Score update: तिलक वर्मा कैच आउट
भारतीय टीम ने 2 विकेट जल्दी गंवा दिए हैं। 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर तिलक वर्मा अपना विकेट गंवा बैठे। तिलक ने 3 चौके की मदद से 21 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने के लिए शिवम दुबे मैदान पर आए हैं।
IND vs NAM Live Score update: सूर्यकुमार यादव आउट
भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव स्टंपिंग आउट हुए। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह अपना विकेट गंवा बैठे। भारतीय कप्तान ने 13 गेंदों पर 12 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 सिक्स लगाया। अब 5 नंबर पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs NAM Live Score update: ईशान किशन आउट
8वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में ईशान किशन कैच आउट हुए। गेरहार्ड इरास्मस ने उन्हें अपने जाल में फंसाया। ईशान ने 24 गेंदों पर 61 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। अब सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज करने आए हैं।
IND vs NAM Live Score update: ईशान किशन की फिफ्टी
ईशान किशन ने 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। इस दौरान वह 5 चौके और 4 छक्के लगा दिए हैं। 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन है। ईशान ने छठे ओवर में 4 छक्के और 1 चौका लगाया। तिलक वर्मा 8 गेंदों पर 13 रन बना चुके हैं।
IND vs NAM Live Score update: संजू हुए कैच आउट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को संजू ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने सिक्स लगाया। इसके बाद दूसरे ओवर में उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर संजू कैच आउट हो गए। उन्होंने 8 गेंदों पर 22 रन की तूफानी पारी खेली।
IND vs NAM Live Score update: सलामी जोड़ी मैदान पर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन और ईशान किशन मैदान पर आ गए हैं। नामीबिया की ओर से रूबेन ट्रम्पेलमैन पहला ओवर कर रहे हैं। आज भारत की नजर बड़े स्कोर पर है।
IND vs NAM Live Score: भारतीय टीम
भारतीय प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए हैं। अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है। वहीं सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।
ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
IND vs NAM Live Cricket Score: नामीबिया टीम
लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो।
IND vs NAM Live: टॉस अपडेट
भारत और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मैच में आज टकरा रही हैं। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। नामीबिया के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। नामीबिया की टीम में 3 बदलाव हुए हैं।
IND vs NAM Live: नामीबिया की संभावित प्लेइंग 11
लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो।
IND vs NAM Live: भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
IND vs NAM Live: जसप्रीत बुमराह की हो सकती वापसी
भारतीय प्लेइंग 11 में आज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। बीमारी के कारण वह अमेरिका के खिलाफ मुकाबला नहीं खेले थे। अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं। अगर बुमराह की वापसी होती है तो मोहम्मद सिराज को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
IND vs NAM Live: संजू को मिल सकता मौका
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबियत बिगड़ गई थी, ऐसे में मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी सेहत पर अपडेट भी दिया था। अभिषेक भले ही ठीक हो गए हों, पर आज के मुकाबले में वह आराम कर सकते हैं। उनकी जगह संजू सैमसन को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। ऐसे में संजू के पास अपने आप को साबित करने का अच्छा मौका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका बल्ला फेल रहा था।
IND vs NAM Live: नामीबिया टीम
लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, मालन क्रुगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट।
IND vs NAM Live: भारतीय टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर।
India vs Namibia Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा।