IND vs WI 2nd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत की पकड़ मजबूत
IND vs WI: दिल्ली टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी भारत के नाम रहा। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पहले विशाल स्कोर खड़ा किया फिर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की फिरकी ने विंडीज के बल्लेबाजों को परेशान कर दिया।
-1760064185178.webp)
भारत और वेस्टइंडीज की बेची दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जा रहा है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी वेस्टइंडीज को परेशान कर दिया है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 518 रनों पर घोषित कर दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने चार विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं।
शै होप 31 और टेविन इमलाच 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने तीन और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया।
इससे पहले भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 318 रनों के साथ की थी। यशस्वी जायसवाल के दोहरा शतक बनाने की उम्मीद थी जो वह पूरा नहीं कर सके और 175 रन बनाकर रन आउट हो गए। जायसवाल ने अपनी पारी में 258 गेंदों का सामना किया और 22 चौके मारे। कप्तान शुभमन गिल 129 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 196 गेंदों का सामना किया और 16 चौकों के अलावा दो छक्के मारे।
IND vs WI Live Score: दूसरे दिन का खेल खत्म
दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। वेस्टइंडीज ने स्टम्प्स तक चार विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। शै होप और टेविन इमलाच क्रीज पर हैं। विंडीज की टीम भारत से 378 रन पीछे है।
IND vs WI: विंडीज बल्लेबाज परेशानी में
जडेजा और कुलदीप की फिरकी के सामने विंडीज के बल्लेबाज बुरी तरह से परेशान हो गए हैं। दोनों की गेंदों को खेलना इमलाच और होप के लिए चुनौती साबित हो रहा है।
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को लगा चौथा झटका
वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिर गया है। कुलदीप यादव ने एथानाजे को 41 के स्कोर पर आउट किया। इसके अगले ही ओवर में रवींद्र जडेजा ने रोस्टन चेज को आउट किया। भारत को चौथी सफलता मिल गई है। जडेजा को तीसरी सफलता मिली है।
IND vs WI Live: भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। रवींद्र जडेजा ने तेगनारायण चंद्रपॉल को पवेलियन की राह दिखाई। वह 64 बॉल पर 34 रन बनाकर केएल राहुल के हाथों लपके गए। वेस्टइंडीज ने 94 रन बना लिए हैं।
IND vs WI Live Score: तीसरा सेशन शुरू
तीसरा सेशन शुरू हो चुका है। साई सुदर्शन चोटिल होकर बाहर हैंं। भारत की नजरें इस सेशन में ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने की है।
IND vs WI Live Score: दूसरा सेशन खत्म
दूसरा सेशन खत्म हो गया है। वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट खोकर 26 रन है। वेस्टइंडीज ने कैम्पबेल का विकेट खोया है।
IND vs WI Live Score: सुदर्शन का शानदार कैच, भारत को मिला पहला विकेट
भारत को पहला विकेट मिल गया है। जडेजा ने कैम्पबेल को आउट किया, लेकिन इसमें किस्मत और सुदर्शन की हाथ रहा। कैम्पबेल ने बहुत तेज शॉट खेला और गेंद सीधा शॉर्ट लेग पर खड़े सुदर्शन की छाती पर जाकर लगी जिन्होंने किसी तरह से कैच लपक लिया।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी शुरू
वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो गई है। कैम्पबेल और चंद्रपॉल पारी की शुरुआत करने आए हैं। भारत की तरफ से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह फेंक रहे हैं।
IND vs WI Live Score: जुरैल आउट, भारत ने पारी की घोषित
ध्रुव जुरैल अर्धशतक नहीं बना पाए। वह बोल्ड हो गए और इसी के साथ भारत ने अपनी पारी पांच विकेट के नुकसान पर 518 रनों पर घोषित कर दी है। गिल 129 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs WI Live Score: गिल ने पूरा किया शतक
गिल ने 130वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा कर लिया। ये गिल का टेस्ट में 10वां शतक है। वहीं इस मैच में भारत की तरफ से लगाया गया दूसरा शतक है।
IND vs WI: गिल और जुरैल जमे
गिल और जुरैल ने अपनी शानदार बैटिंग से वेस्टइंडी को परेशानी में डाल दिया। दोनों ने पैर जमा लिए हैं और आसानी से रन बना रहे हैं। गिल शतक की तरफ बढ़ रहे हैं।
IND vs WI Live Score: दूसरा सेशन शुरू
दूसरा सेशन शुरू हो चुका है। भारतीट कप्तान गिल क्रीज पर हैं और उनके साथ ध्रुव जुरैल खेल रहे हैं। गिल की नजरें अपने शतक पर हैं।
IND vs WI Live Score: पहला सेशन खत्म
पहला सेशन खत्म हो चुका है। इस सेशन मे भारत ने 109 रन बनाए और दो विकेट खोए। पहला विकेट यशस्वी और दूसरा विकेट नीतीश के रूप में खोया।
IND vs WI Live Score: नीतीश रेड्डी आउट
नीतीश रेड्डी आउट हो गए हैं। इसी के साथ भारत को चौथा झटका लग गया है। सील्स ने वॉरिकन के हाथों उन्हें कैच कराया।
IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 400 पार
टीम इंडिया का स्कोर 400 के पार चला गया है। गिल और नीतीश रेड्डी आसानी से रन बना रहे हैं और बिना किसी परेशानी के खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: गिल का अर्धशतक पूरा
शुभमन गिल का अर्धशतक पूरा हो गया है। उन्होंने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत भी मजबूत स्थिति में है और 400 के स्कोर की तरफ बढ़ रहा है
IND vs WI Live Score: क्या आउट थे यशस्वी?
यशस्वी जायसवाल के आउट होने पर सवाल खड़े हो रहे है। यशस्वी रन आउट हुए। हालांकि, वह क्रीज से काफी दूरे थे लेकिन सवाल विकेटकीपर के विकेट गिराने को लेकर हुए हैं। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि विकेटकीपर ने जब स्टम्प उड़ाए तब गेंद उनके हाथ से छिटक चुकी थी। हालांकि, साफ कुछ भी समझ नहीं आ रहा है लेकिन कमेंट्री में कहा जा रहा है कि इस पर तीसरे अंपायर की मदद लेनी चाहिए थी।
IND vs WI Live Score: यशस्वी हुए आउट
भारत को तीसरा झटका लग गया है। यशस्वी अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके। यशस्वी रन लेनेकी जल्दी में रन आउट हो गए।
यशस्वी जायसवाल- 175 रन, 258 गेंद 22x4
IND vs WI Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। यशस्वी और गिल मैदान पर हैं और वेस्टइंडीज के लिए पहला ओवर फिलिप डाल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइ़ंडीज की टीम परेशानी में
पहले दिन वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर रही। उसके गेंदबाज विकेट लेना तो दूर भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी तक नहीं बन सके। जिस तरह से पहला दिन बीता था वो देखते हुए विंडीज टीम से दूसरे दिन भी बेहतर खेल की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
IND vs WI Live Score: टीम इंडिया की नजरें विशाल स्कोर पर
भारत ने पहले दिन 318 रन बनाए थे। दूसरे दिन वह विशाल स्कोर पर नजरें टिकाए हुए है। टीम इंडिया यहां से आऱाम से 500 के पार जाने की सोच रही होगी।
IND vs WI Live Score: यशस्वी से उम्मीदें
दूसरे दिन सबसे ज्यादा उम्मीदें सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से हैं। वह अपने दूसरे दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे हैं।
IND vs WI Live Score: रोमांचक हो सकता है दूसर दिन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दिल्ली टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। भारत ने पहले दिन अपना जलवा दिखाया और दूसरे दिन भी यही उम्मीद है। यशस्वी जायसवाल अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा कर सकते हैं।
IND vs WI Live Score: भारत के नाम रहा पहला दिन
दिल्ली टेस्ट का पहला दिन भारत और जायसवाल के नाम रहा जिन्होंने 173 रनों की नाबाद पारी खेली है और कल उनकी नजर दोहरे शतक पर होगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और के एल राहुल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन के साथ मिलकर जायसवाल ने भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया। साई सुदर्शन भी शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन वह 87 के निजी स्कोर पर जोमेल वारिकन का दूसरा शिकार बने जो कि पहले दिन विकेट हासिल करने वाले एकमात्र गेंदबाज रहे। साई सुदर्शन के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दिन के खेल के अंत तक जायसवाल का साथ दिया और वह भी नाबाद ही पवेलियन लौटे हैं। जायडन सील्स ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। शुरुआती घंटे में कसी हुई गेंदबाज़ी करने के साथ ही वेस्टइंडीज़ ने अंतिम सत्र में अनुशासनात्मक गेंदबाजी की। हालांकि, भारत इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में है और भारत की अभी भी पर्याप्त बल्लेबाजी बची हुई है। कल के दिन का खेल इस सवाल के साथ शुरुआत होगा कि जायसवाल दोहरा शतक बनाएंगे या नहीं।
IND vs WI: भारत का स्कोर 300 पार
यशस्वी की शानदार बल्लेबाजी के बूते भारत ने अपना स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया है। यशस्वी की नजरें इस समय दोहरे शतक पर हैं।
IND vs WI: गिल और इमलाच की टक्कर
रन लेने के प्रयास में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के विकेटकीपर टेलविन इमलाच की टक्कर हो गई। विकेटकीपर का सिर सीधे गिल के पेट में लगा और दोनों खिलाड़ी दर्द से जूझते दिखे। वेस्टइंडीज के फिजियो विकेटकीपर को देखने आए। हालांकि, दोनों ठीक हैं और खेलने को तैयार हैं।
IND vs WI: यशस्वी के 150 रन पूरे
यशस्वी के 150 रन पूरे हो गए हैं। उनकी नजरें दोहरा शतक जमाने पर हैं। टीम इंडिया एक विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
IND vs WI Live Score: साई सुदर्शन हुए आउट
साई सुदर्शन शतक बनाने से चूक गए। वह 165 गेंद पर 87 रन बनाकर आउट हुए। जायसवाल के साथ 193 रन की साझेदारी की। भारत बड़े स्कोर की तरफ है। कप्तान गिल जायसवाल का साथ दे रहे हैं।
IND vs WI: तीसरा सेशन शुरू
तीसरा सेशन शुरू हो चुका है। इस सेशन में भारत की नजरें यशस्वी के दोहरे शतक पर टिकी हैं। वहीं वेस्टइंडीज को विकेट की दरकार है।
IND vs WI: दूसरा सेशन खत्म
दूसरा सेशन खत्म हो गया है। ये सेशन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। वेस्टइंडीज की टीम इस सेशन में एक भी विकेट नहीं ले पाई जबकि भारत ने इसमें 126 रन खाते में जोड़े। इसी सेशन में यशस्वी ने अपना अर्धशतक और शतक पूरा किया। वहीं सुदर्शन ने भी इसी सेशन में अपना दूसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।
IND vs WI: यशस्वी ने पूरा किया शतक
यशस्वी ने अपना शतक पूरा कर लिया है। ये उनका टेस्ट में सातवां शतक है। 51वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर उन्होंने ये आंकड़ा छुआ।
IND vs WI: सुदर्शन का अर्धशतक
सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 45वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका मार अपना ये अर्धशतक पूरा किया। ये उनका टेस्ट में दूसरा अर्धशतक है।
IND vs WI: भारत का स्कोर 150 पार
टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार चला गया है। वहीं सुदर्शन अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
IND vs WI: यशस्वी का अर्धशतक पूरा
यशस्वी का अर्धशतक पूरा हो चुका है। उन्होंने दूसरे सेशन के पहले ही ओवर में जेडन सील्स पर तीन चौके मार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं।
IND vs WI: दूसरा सेशन शुरू
दूसरा सेशन शुरू हो चुका है और पहली ही गेंद पर यशस्वी ने चौका मारा है। वह अपने अर्धशतक के करीब हैं।
IND vs WI: पहला सेशन खत्म
पहले दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने इस सेशन में एक विकेट खोकर 94 रन बनाए हैं। भारत ने केएल राहुल का विकेट खोया जिन्होंने 38 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 40 और सुदर्शन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI: अर्धशतक के करीब यशस्वी
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने पैर जमा लिए हैं और आसानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs WI: राहुल आउट
18वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को पहला झटका लग गया है। राहुल ने वारिकेन की गेंद को निकलकर मारने का प्रयास किया लेकिन गेंद ज्यादा स्पिन हो गई और विकेटकीपर ने राहुल को स्टम्प कर दिया।
केएल राहुल- 38 रन, 54 गेंद 5x4 1x6
IND vs WI: भारत का स्कोर 50 के पार
भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच चुका है। राहुल और यशस्वी विंडीज के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। दोनों ने विकेट पर पैर जमा लिए हैं। हालांकि, विंडीज ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए रन गति को सीमित रखा है और ज्यादा आगे नहीं जाने दिया है।
IND vs WI: वेस्टइंडीज को विकेट की दरकार
यशस्वी और राहुल ने अब आंखें जमा ली हैं। दोनों को आउट करने में वेस्टइंडीज को परेशानी हो रही है।
IND vs WI: गेंदबाजी में बदलाव
वेस्टइंडीज को विकेट की दरकार है और इसी कोशिश में कप्तान रोस्ट चेज हैं। उन्होंने बदलाव करते हुए जस्टिन ग्रीव्स को गेंदबाजी पर लगाया है।
IND vs WI: भारतीय टीम की सधी शुरुआत
यशस्वी और राहुल ने टीम को सधी शुरुआत की है। दोनों बिना किसी जल्दबाजी के आराम से खेल रहे हैं और वेस्टइंडीज के गेंदबाज उन्हें परेशान नहीं कर पा रहे हैं। दोनों की बल्लेबाजों की कोशिश पिच पर सेट होने की है ताकि बाद में आसानी से रन बना सकें।
IND vs WI: मैच शुरू
दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करने आए हैं। जेडन सील्स पहला ओवर फेंक रहे हैं।
IND vs WI: वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज- रोस्टन चेज (कप्तान), जॉन कैंपबेल, टेगनारिन चंद्रपॉल, एलिक एथानाज, शै होप, टेविन इमलाच (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, खारी पियरे, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स
IND vs WI: भारत की प्लेइंग-11
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज
IND vs WI: भारत की पहले बल्लेबाजी
टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
IND vs WI: बुमराह को मिल सकता है आराम
टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में बुमराह को इस मैच में आराम मिल सकता है ताकि वह अगले दौरे से पहले ज्यादा वर्कलोड का शिकार न हों।
IND vs WI: क्या वेस्टइंडीज कर पाएगा बराबरी?
मेहमान वेस्टइंडीज की नजरें इस मैच को जीत सीरीज बराबरी पर खत्म करने पर होंगी, लेकिन सवाल ये है कि क्या विंडीज की टीम ऐसा कर पाएगी? जिस तरह की फॉर्म में वो है और जिस तरह की क्रिकेट खेल रही है उसे देखते हुए ये काफी मुश्किल साबित होता है। अगर ऐसा होता है तो फिर ये चमत्कार होगा।
IND vs WI Live score: दिल्ली में दंबगाई को तैयार टीम इंडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू हो रहा है। भारत की नजरें सीरीज कब्जाने पर हैं। टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी।