IND vs ZIM: वैभव की तूफानी फिफ्टी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को हराया, टीम इंडिया को T20I में 4 महीने बाद मिली जीत
जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। इसी के साथ भारत को लगभग 4 महीने बाद इस फॉर्मेट में कोई जीत मिली ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल कर ली है। मुकाबले में टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मयंक यादव ने वापसी की और उन्होंने कमाल की बॉलिंग की। जिम्बाब्वे की टीम ने भारतीय गेंदबाजों के सामने अपने घुटने टेक दिए और 125 रन ही बना सकी।
वैभव सूर्यवंशी ने भी इंग्लैंड के खिलाफ मिली लगातार 3 नाकामियों को पीछे छोड़ते हुए फिफ्टी जड़ी। सूर्यवंशी ने मुकाबले में 18 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत को टी20 क्रिकेट में लगातार 6 हार के बाद जीत मिली है। इससे पहले टीम इंडिया आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जीत दर्ज कर सकी थी।
भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया कमाल
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। टीम इंडिया के लिए वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव ने कमाल किया और उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया। मयंक को दो सफलता मिली। अपने स्पेल के दौरान उन्होंने मात्र 18 रन खर्च किए, जिससे जिम्बाब्वे की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
जिम्बाब्वे के लिए सबसे बड़ी पारी वेस्ली मधेवेरे ने खेली, जिन्होंने 34 गेंदों पर 39 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए मयंक के लिए अलावा प्रिंस यादव ने भी कमाल किया और 2 विकेट हासिल किए। शिवम दुबे और रवि विश्नोई को भी एक-एक सफलता मिली।
खबरें और भी
वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक
मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए। सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और उतने ही छक्के शामिल रहे। वे टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
भारत ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
भारत को टी20 फॉर्मेट में इससे पहले 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जीत मिली थी। इसके लगभग 4 महीने बाद भारतीय टीम कोई मुकाबला जीत सकी है। जिम्बाब्वे के 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने इसे 13.2 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वैभव के अलावा ईशान किशन ने 35 रन बनाए। श्रेयस अय्यर (28*) और तिलक वर्मा (6*) ने नाबाद रहते हुए टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई।