IND W vs AUS W Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लॉर्ड्स में बुरी तरह रौंदा, टीम इंडिया विमेंस वर्ल्ड कप से हुई बाहर
India Women's vs Australia Women's Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप से हुई बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND W vs AUS W, Women's T20 World Cup 2026 Highlights: भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला गया। मैच में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में अब सफर समाप्त हो गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच में जीत हासिल की।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप 2026 से बाहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने अर्धशतक लगाया। इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: एलिस पेरी का अर्धशतक
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने अर्धशतक लगाया है। इसी के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: एलिस पेरी-एश्ले गार्डनर की साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर की कमाल की बल्लेबाजी जारी है। इसके साथ ही टीम इंडिया के लिए टेंशन बढ़ गई है। 15 ओवर तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी को बनाया शिकार
दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी को अपना शिकार बनाया है। उन्होंने खतरनाक दिख रही मूनी को 22 रनों पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा विकेट गंवा दिया है।
IND W vs AUS W, Women's T20 World Cup 2026 LIVE: श्री चरणी ने भारत को दिलाई राहत
ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने दूसरा झटका दे दिया है। श्री चरणी ने खतरनाक दिख रही फीबी लिचफील्ड को 24 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी 21 रन बनाकर खेल रही हैं, जबकि एलिस पेरी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई हैं।
India Women vs Australia Women Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। इस दौरन टीम इंडिया को एक विकेट जरूर मिला लेकिन फीबी लिचफील्ड और बेथ मूनी की साझेदारी ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है। 6 ओवर समाप्त होने तक कंगारू टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 34 गेंदों पर 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
India vs Australia, Women's T20 World Cup 2026 LIVE: रेणुका ठाकुर ने दिलाई भारत को पहली सफलता
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भारत ने शानदार शुरुआत की है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने पहले ही ओवर में टीम इंडिया को सफलता दिलाई है। उन्होंने जॉर्जिया वोल को 4 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
AUS W vs IND W LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू
भारत के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए हैं और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरी हैं।
AUS W vs IND W LIVE Score: भारत ने बनाए 170 रन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलते हुए भारत ने 170 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेली और 56 रन बनाए। अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो गेंदबाजों को ये स्कोर डिफेंड करना होगा।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: हरमनप्रीत कौर आउट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने 27 गेंदों पर 56 रन बनाए। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: जेमिमा रोड्रिग्स आउट
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा विकेट गंवा दिया है। जेमिमा रोड्रिग्स रिटायर्ड आउट हो गई हैं। वे 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर मैदान से बाहर गईं।
India Women vs Australia Women LIVE: भारत के 100 रन पूरे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के 100 रन पूरे हो चुके हैं। भारत ने इस आंकड़े को 14 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर 14 रन बनाकर खेल रही हैं। जेमिमा रोड्रिग्स 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
India Women vs Australia Women LIVE: स्मृति मंधाना आउट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भारत को दूसरा झटका लगा है। स्मृति मंधाना रन आउट हो गई हैं। वे 37 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुई हैं। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स 9 रन बनाकर खेल रही हैं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई हैं।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: शेफाली वर्मा हुईं आउट
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले में राहत की सांस मिली है। कप्तान सोफी ने शेफाली वर्मा को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। शेफाली 34 रन बनाकर आउट हुईं। भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेमिमा रोड्रिग्स आई हैं।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: पावरप्ले समाप्त
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ करो या मरो जैसे मुकाबले में भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने सधी हुई शुरुआत की है। पावरप्ले समाप्त होने तक टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं। भारत के लिए स्मृति 22 रन बनाकर खेल रही हैं, जबकि शेफाली ने 20 रन बना लिए हैं।
India Women vs Australia Women LIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो जैसे मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर उतर चुकी हैं। दोनों से टीम को इस अहम मुकाबले में ताबड़तोड़ शुरुआत की उम्मीद होगी।
IND W vs AUS W Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया विमेंस की प्लेइंग-11
बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिट्चफील्ड, एलिसे पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।
IND W vs AUS W Live Cricket Score: भारतीय विमेंस टीम की प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़।
IND W vs AUS W Live Cricket Score: भारत ने टॉस जीता
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबजी करने का फैसला किया है। कंगारुओं के खिलाफ ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए नॉकआउट की तरह है। अगर भारत जीत हासिल करता है, तभी उसे सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।
India Women vs Ireland Women LIVE: साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ टीम इंडिया के लिए अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच नॉकआउट हो गया है। अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उन्हें हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
India Women vs Ireland Women LIVE: भारत को हर हाल में चाहिए जीत
भारत को अगर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है, तो टीम इंडिया को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। टीम इंडिया अब तक एक मैच हारी है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम
बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, एलीसे पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), अलाना किंग, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, फोबे लिट्चफील्ड, मेगन शूट, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: भारतीय महिला टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत।
IND W vs AUS W LIVE Cricket Score: लाइव ब्लॉग
भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होने वाली है। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।