IND W vs NZ W Highlights: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को 53 रन के दी मात
IND W vs NZ W live Score: लगातार तीन हार के बाद भारतीय टीम के लिए यह जीत एक अच्छे एहसास की तरह होगा। अब सेमीफाइनल के लिए चार टीमों के नाम का पता चल गया है। आज के मैच में मांधना और रावल के शतकों ने पहले भारत को बढ़िया शुरुआत दिलाया और फिर अंत में जेमी ने कमाल की पारी खेलते हुए एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया लेकिन भारतीयी टीम की फील्डिंग अब भी चिंता का विषय है, उन्हें जल्द ही इस पार काम करना होगा।

IND W vs NZ W live Score
IND W vs NZ W live Score: भारतीय टीम ने लगातार तीन हार के बाद आखिरीकार अहम मुकाबले में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर ली। भारत ने बारिश से बाधित मैच में न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया।
बारिश के चलते न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रन का टारगेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम को जल्दी ही पहला झटका लगा। क्रांति गौड़ ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद रेणुका सिंह ने दो बैक टू बैक ओवर में विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।
अमेलिया केर ने 45 रन बनाकर संघर्ष किया। इसके बाद हॉलिडे ने 81 और इसाबेल ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। टीम 44 ओवर में 271 रन ही बना सकी। रेणुका और क्रांति के नाम दो-दो विकेट रहीं।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 340 रन बनाए। स्मृति मंधाना (109) और प्रतीका रावल (122) ने शतकी पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 76 रन बनाए। बारिश के चलते एक-एक ओवर की कटौती की गई है। यह मैच 49-49 ओवर का हो गया है।
भारत महिला वनडे विश्व कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले भारत ने विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 330 रन बनाए थे। वहीं, स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाली संयुक्त रूप से पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना ने मेग लैंनिंग (17) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
IND W vs NZ W Live Score: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया। बारिश की वजह से मैच 44 ओवर का कर दिया गया था। न्यूजीलैंड 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर दीप्ति शर्मा को विकेट मिले। इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है।
IND W vs NZ W Live Score: 81 रन बनाकर आउट हुईं हॉलिडे
न्यूजीलैंड ने सेट बल्लेबाज हॉलिडे का विकेट गंवा दिया है। वह 81 रन बनाकर श्रीचरणी का शिकार बनीं। 39 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इसाबेल और जेस केर मौजूद हैं।
IND W vs NZ W Live Score: स्नेह राणा ने तोड़ी साझेदारी
केर और हॉलिडे के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। स्नेह राणा ने अमेलिया केर को 45 के निजी स्कोर पर आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया है। मैडी ग्रीन क्रीज पर बल्लेबाजी करने आई हैं। 21 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 115 रन बना लिए हैं और 4 विकेट गंवा दिए हैं।
IND W vs NZ W Live Score: न्यूजीलैंड मुश्किल में
न्यूजीलैंड ने 15 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। रेणुका के दोहरे झटके से न्यूजीलैंड दबाव में हैं। सोफी डिवाइन मात्र 6 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, अमेलिया केर 37 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रही हैं। हॉलिडे उनका साथ दे रही हैं।
IND W vs NZ W Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता
भारतीय महिला टीम को दूसरी सफलता मिल गई है। 9.3 ओवर में रेणुका सिंह ने जॉर्जिया प्लिमर को क्लीन बोल्ड कर दिया। प्लिमर 30 रन बनाकर आउट हुईं। 10 ओवर समाप्त हो गए हैं और कीवी टीम ने 55 रन बना लिए हैं।
IND W vs NZ W Live Score: दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
प्लिमर और केर के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 9.1 ओवर में न्यूजीलैंड ने 51 रन बना लिए हैं।
IND W vs NZ W Live Score: न्यूजीलैंड का गिरा पहला विकेट
दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट गंवाया। क्रांति गौड़ ने प्रतीका रावल के हाथों सूजी बेट्स को कैच कराया। अमेलिया कर बल्लेबाजी के लिए आई हैं। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 5 रन बना लिए हैं।
IND W vs NZ W Live Score: बारिश के बाद न्यूजीलैंड की पारी का आगाज
बारिश के बंद होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी का आगाज हो चुका है। सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लेमर क्रीज पर हैं। पहले ओवर में मात्र 1 रन बना।
IND W vs NZ W Live Score: न्यूजीलैंड को मिला संशोधित लक्ष्य
बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी हुई। इसकी वजह से ओवर में और कटौती कर दी है। अब यह मैच 44 ओवर का होगा और मैच 8.25 पर शुरू होगा। चार गेंदबाज अधिकतम 9 ओवर की गेंदबाजी कर पाएंगे। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 325 रन बनाने होंगे।
IND W vs NZ W Live Score: भारत की पारी समाप्त
बारिश के बाद दोबारा मैच शुरू हुआ। भारतीय पारी के आखिरी ओवर में 11 रन बने और एक विकेट गिरा। हरमनप्रीत कौर 10 रन बनाकर आउट हुईं।जेमिमा 76 रन बनाकर नाबाद रहीं। ऋचा ने पहली गेंद पर चौका लगाया। भारत ने 49 ओवर में 340 रन बनाए।
IND W vs NZ W Live Score: जल्द शुरू होगा मैच
जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत पैड डालकर डग आउट में आ गई हैं। 10 मिनट के अंदर मैच शुरू हो जाएगा। भारतीय पारी का एक मात्र ओवर मचा है। दोनों बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेंगी।
IND W vs NZ W Live Score: सुपर सुपोर्स काम पर
अब हर जगह से कवर हटा दिए गए हैं। सुपर सुपोर्स से मैदान सुखाया जा रहा है।
IND W vs NZ W Live Score: बारिश रुकी
पिच पर कवर मौजूद है, बाक़ी जगह से कवर्स हटा लिए गए हैं। फिलहाल बारिश नहीं हो रही है।
IND W vs NZ W Live Score: दोबारा शुरू हुई बारिश
एक बार फिर बारिश शुरू हुई है और कवर्स मैदान में वापस लाए जा रहे हैं। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है।
IND W vs NZ W Live Score: एक ओवर की हुई कटौती
बड़ी सूचना, यह मैच अब 49 ओवर का होगा। मैच 7.50 pm पर शुरू होगा। इसका मतलब है कि भारत दोबारा बल्लेबाज़ी के लिए आएगा और दो पारियों के बीच 10 मिनट का ब्रेक भी होगा। चार गेंदबाज अधिकतम 10 ओवर कर पाएंगे। वहीं एक गेंदबाज अधिकतम नौ ओवर कर पाएगा।
IND W vs NZ W Live Score: रुकी बारिश
अच्छी खबर! बारिश रुक गई है और कवर हटाए जा रहे हैं। अभी एक घंटे से ज़्यादा का समय नहीं हुआ है, इसलिए अगर खेल स्थानीय समयानुसार शाम 7.20 बजे से पहले शुरू होता है, तो भारत को अपनी पारी समाप्त कर लेनी चाहिए।
IND W vs NZ W Live Score: नवी मुंबई में मौसम ने बदली करवट
बारिश के बावजूद अंपायरों ने कुछ ओवर तक खेल जारी रखा, लेकिन अब बारिश तेज हो गई है और उन्हें कवर्स का सहारा लेना पड़ा। 48 ओवर समाप्त हो गये हैं और भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए हैं। जेमिमा 69 और हरमन 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND W vs NZ W Live Score: जेमिमा का अर्धशतक, भारत का स्कोर 300 के पार
जेमिमा का अर्धशतक पूरा हो गया है। 38वें गेंद पर चौका लगाकर जेमिमा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 300 का स्कोर पार कर लिया है। 46 ओवर समाप्त हो गए हैं। भारत ने 315 रन बना लिए हैं। जेमिमा 64 रन बनाकर खेल रही हैं। हरमन दो रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं।
IND W vs NZ W Live Score: भारत ने गंवाया दूसरा विकेट
भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। प्रतीका रावल 122 रन बनाकर आउट हो गईं। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 288 रन हो गया है। जेमिमा 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आई हैं।
IND W vs NZ W Live Score: प्रतीका का शतक पूरा
प्रतीका रावल ने 122 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वर्ल्ड कप में यह प्रतीका का पहला शतक है। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है। भारत ने 40 ओवर में 254 रन बना लिए हैं। जेमिमा 17 और प्रतीका 117 रन बनाकर खेल रही हैं।
दोनों सलामी बल्लेबाजों ने वनडे वर्ल्ड कप पारी में शतक बनाए
लिन थॉमस, एनिड बेकवेल (इंग्लैंड-डब्ल्यू) बनाम अंतरराष्ट्रीय एकादश-डब्ल्यू, होव, 1973
लिंडसे रीलर, रूथ बकस्टीन (ऑस्ट्रेलिया-डब्ल्यू) बनाम नीदरलैंड्स-डब्ल्यू, पर्थ, 1988
स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल (भारत-डब्ल्यू) बनाम न्यूजीलैंड-डब्ल्यू, मुंबई डीवाईपी, 2025
IND W vs NZ W Live Score: पहले विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी
भारत ने पहले विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी कर ली है। 212 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। स्मृति मंधाना 109 रन बनाकर आउट हुईं। प्रतीका अभी क्रीज पर हैं। 34 ओवर समाप्त हो गए हैं। भारत ने 213 रन बना लिए हैं। प्रतीका 87 रन और जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर हैं।
महिला एकदिवसीय मैचों में कई बार 200 से अधिक रन की साझेदारी
2 - मेग लैनिंग, एलिस पेरी
2 - टैज़मिन ब्रिट्स, लॉरा वोल्वार्ड्ट
2 - टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स
2 - स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल
एक कैलेंडर वर्ष में पुरुष या महिला वनडे में सबसे अधिक साझेदारियां
1635 - सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली (भारत) 1998 में
1557 - स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल (भारत-डब्ल्यू) 2025 में
1523 - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (भारत) 2023 में
1518 - एडम गिलक्रिस्ट, मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया) 1999 में
1483 - सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली (भारत) 2000 में
IND W vs NZ W Live Score: एक साल में पांचवां शतक
शतक लगाकर मंधाना कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वह एक साल में पांच शतक लगाने वाली संयुक्त रूप से पहली खिलाड़ी बनीं।
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक शतक
5 - 2025 में तज़मीन ब्रिट्स
5 - 2025 में स्मृति मंधाना
4 - 2024 में स्मृति मंधाना
महिला वनडे में सर्वाधिक शतक
15 - मेग लैनिंग
14 - स्मृति मंधाना
13 - सूजी बेट्स
12 - टैमी ब्यूमोंट
10 - नैट सिवर-ब्रंट
IND W vs NZ W Live Score: मंधाना का शतक
स्मृति मंधाना का शतक पूरा हो गया है। इस वर्ल्ड कप में यह मंधाना का पहला शतक है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक से चूकने पर मंधाना यहां कोई मौका नहीं गंवाया। मंधाना ने वनडे करियर का 14वां शतक जड़ा। वह मेग लैनिंग के रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र एक शतक पीछे हैं।
वहीं, प्रतीका के साथ मिलकर मंधाना ने 192 रन की साझेदारी कर ली है। 31 ओवर समाप्त हो गए हैं। यह अब विश्व कप (किसी भी विकेट) में IND-W के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है, जो 2022 में हैमिल्टन में मंधाना और हरमनप्रीत बनाम WI-W के बीच 184 रन की साझेदारी से बेहतर है।
मंधाना 100 रन और प्रतीका 77 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत बड़े स्कोर की तरफ है।
IND W vs NZ W Live Score: प्रतीका रावल का अर्धशतक
प्रतीका रावल ने 75 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। मंधाना के साथ 132 रन की साझेदारी कर ली है। 23 ओवर समाप्त हो गए हैं। प्रतीका 50 और मंधाना 69 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बल्ले से लगातार चौके- छक्के निकल रहे हैं।
IND W vs NZ W Live Score: मंधाना का अर्धशतक, बने कई रिकॉर्ड
भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 49 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह मंधाना का इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा अर्धशतक है। वह एक वर्ल्ड कप में लगातार तीन अर्धशतक बनाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं। इससे पहले हरमनप्रीत कौर ने यह कारनामा किया था। इसके साथ ही मंंधाना ने प्रतिका के साथ मिलाकर शतकीय साझेदारी की और कई रिकॉर्ड बना दिए। भारत ने 21 ओवर में 118 रन बना लिए हैं। मंदाना 59 और प्रतीका 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी (किसी भी विकेट पर)
5 - बेलिंडा क्लार्क, लिसा केइटली (ऑस्ट्रेलिया-डब्ल्यू) 2000 में
5 - स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल (भारत-डब्ल्यू) 2025 में
4 - सूजी बेट्स, राहेल प्रीस्ट (न्यूजीलैंड-डब्ल्यू) 2015 में
4 - ताज़मिन ब्रिट्स, लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका-डब्ल्यू) 2025 में
महिला वनडे में ओपनिंग जोड़ियों के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारी
10 - बेलिंडा क्लार्क, लिसा केटली (AUS-W) - 66 पारी
7 - स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल (IND-W) - 23 पारी
7 - राचेल हेन्स, एलिसा हीली (AUS-W) - 29 पारी
7 - ताज़मिन ब्रिट्स, लॉरा वोल्वार्ड्ट (SA-W) - 38 पारी
7 - लिजेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट (एसए-डब्ल्यू) - 54 पारी
IND W vs NZ W Live Score: भारत की दमदार शुरुआत
भारत ने दमदार शुरुआत कर ली है। प्रतीका और मंधाना ने 16 ओवर में 86 रन जोड़ लिए हैं। मंधाना के बल्ले से दो सिक्स निकल चुके हैं। प्रतीका 36 रन और मंधाना 38 रन बनाकर क्रीज पर जमी हुईं हैं।
इन दोनों के बीच 23 पारियों में 15वीं बार 50 से ज्यादा की साझेदारी हुई। इस प्रारूप में भारत के लिए इससे ज्यादा साझेदारी सिर्फ मिताली राज और हरमनप्रीत कौर (56 पारियों में 18) ने की है।
वहीं, मंधाना एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।
महिला वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के
29* - 2025 में स्मृति मंधाना (IND-W)
28 - 2017 में लिजेल ली (SA-W)
21 - 2013 में डींड्रा डॉटिन (WI-W)
21 - 2017 में क्लो ट्रायॉन (SA-W)
21 - 2023 में चमारी अथापथु (SL-W)
IND W vs NZ W Live Score: पहले विकेट के लिए हुई अर्धशतकीय साझेदारी
पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। प्रतीका 20 और स्मृति 25 रन बनाकर खेल रही हैं। भारत ने 11.3 ओवर में 51 रन बना लिए हैं। भारत को बड़ा स्कोर बनाना है तो इन दोनों का क्रीज पर रहना बहुत जरूरी है।
IND W vs NZ W Live Score: प्रतीका रावल सबसे तेज
प्रतीका रावल सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बनीं। प्रतीका ने 23वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने एक साथ तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। भारत ने पहले पावरप्ले में 40 रन बने।
महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन (मैच के हिसाब से)
23 - लिंडसे रीलर (ऑस्ट्रेलिया-महिला)
23 - प्रतीक रावल (भारत-महिला)
25 - मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया-महिला)
25 - निकोल बोल्टन (ऑस्ट्रेलिया-महिला)
27 - बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया-महिला)
27 - लॉरा वोल्वार्ड्ट (साउथ अफ्रीका-महिला)
IND W vs NZ W Live Score: मंधाना के बल्ले से निकला पहला सिक्स
मंधाना के बल्ले से पहला इस मैच का पहला सिक्स निकला। 9वें ओवर में मंधाना ने सिक्स लगाया। वह 26 गेंद पर 21 रन बनाकर तो प्रतीका 28 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रही हैं। भारत ने 35 रन बना लिए हैं। प्रतीका 1000 वनडे रन से एक रन दूर हैं।
IND W vs NZ W Live Score: तीन ओवर के बाद भारत ने पकड़ी रफ्तार
मंधाना और प्रतीका ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़ लिए हैं। पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं। प्रतीका 11 और मंधाना 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। तीन ओर के बाद मंधाना और प्रतीका के बल्ले से लगातार बाउंड्री देखने को मिल रही है।
IND W vs NZ W Live Score: पहले दो ओवर में बने दो रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम दबाव में दिख ही है। पहले दो ओवर में मात्र दो रन बना। वो भी लेग बाइ के रूप में। एक तरह से दोनों ही ओवर मेडन रहे। मंधाना और प्रतीका के बल्ले से अभी भी रन नहीं निकले हैं।
IND W vs NZ W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, रेणुका सिंह ठाकुर
न्यूजीलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, रोजमेरी मेयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन
IND W vs NZ W Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत पहले बल्लेबाजी करेगी। हरमन ने टॉस के समय बताया कि टीम में एक बदलाव है। अमनजोत की जगह टीम में जेमिमा रोड्रिग्स को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।
IND W vs NZ W Live Score: लाइव ब्लॉग में स्वागत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। यह मैच भारत के लिए क्वार्टर फाइनल जैसा है। अगर आज हारी तो भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह और मुश्किल हो जाएगी। उसे फिर अन्य मैच के रिजल्ट पर निर्भर होना पड़ेगा।
