IND W vs PAK W Highlights: दीप्ति शर्मा की फिरकी में उलझी पाकिस्तान टीम, भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से रौंदा
India Women vs Pakistan Women Highlights: विमंस टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। टूर्नामेंट के छठे मैच में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 64 रन से हराया।

कांटे की टक्कर होगी।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND W vs PAK W Highlights: विमंस टी20 विश्व कप 2026 (Womens T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। टूर्नामेंट के छठे मैच में भारतीय महिला टीम (India Women) ने पाकिस्तान महिला टीम (Pakistan Women) को 64 रन से हराया।
यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन बनाए। ऋचा घोष ने अंत में 17 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए। जवाब में पाकिस्तान टीम 17 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई।
IND W vs PAK W Live: जीत के साथ विश्व कप का आगाज
दीप्ति शर्मा के 5 विकेट की बदौलत भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 64 रन से हराया और जीत के साथ विश्व कप का आगाज किया। भारत की ओर से श्रीचरणी ने 3 विकेट चटकाए। शेफाली वर्मा के खाते में भी 1 विकेट आया।
IND W vs PAK W Live: दीप्ति शर्मा ने लिए 4 विकेट
दीप्ति शर्मा ने चौथा विकेट अपने नाम कर लिया है। 17वें ओवर में उन्होंने पाकिस्तान को 2 झटके दिए। दूसरी गेंद पर उन्होंने आलिया रियाज और चौथी गेंद पर तस्मिया रुबाब को पवेलियन भेजा। भारतीय टीम अब जीत से 1 विकेट दूर है।
IND W vs PAK W Live: श्रीचरणी को 3 सफलता
पाकिस्तान का 7वां विकेट गिर गया है। रमीन शमीम को श्रीचरणी ने आउट कर तीसरा विकेट प्राप्त किया। अब नशरा सुन्धु बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा
भारतीय टीम की मैच पर पकड़ मजबूत होती जा रही है। पाकिस्तान का छठा विकेट गिर गया है। श्रीचरणी ने नतालिया परवेज को अपने जाल में फंसाया। हरमनप्रीत कौर ने यह कैच लिया।
IND W vs PAK W Live: फातिमा का नहीं खुला खाता
पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कप्तान फातिमा सना का खाना नहीं खुला। शेफाली वर्मा की गेंद पर स्मृति मंधाना ने सना का कैच लिया। अब आलिया रियाज बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
IND W vs PAK W Live: मुनीबा अली रन आउट
पाकिस्तान का चौथा विकेट गिर गया है। 2 विकेट चटकाने के बाद दीप्ति शर्मा ने खतरनाक हो चुकीं मुनीबा अली को रन आउट किया। मुनीबा अली ने 35 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। अब कप्तान फातिमा सना बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका
दीप्ति शर्मा के बाद श्रीचरणी ने पाकिस्तान को झटका दिया। 8वें ओवर में श्रीचरणी ने सायरा जबीन को कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट कराया। सायरा ने 3 गेंदों पर 2 रन बनाए।
IND W vs PAK W Live: दीप्ति ने भारत की वापसी कराई
दीप्ति शर्मा ने मैच में भारत की वापसी करा दी है। उन्होंने पाकिस्तान का दूसरा विकेट चटकाया। पावरप्ले के बाद 7वें ओवर में उन्होंने आयशा जफर को स्मृति मंधाना के हाथों कैच आउट कराया।
IND W vs PAK W Live: फिरोजा कैच आउट
पाकिस्तान टीम का पहला विकेट गिर गया है। दीप्ति शर्मा ने भारत को यह सफलता दिलाई। 5वें ओवर में उन्होंने गुल को भारती फुलमाली के हाथों कैच आउट कराया। गुल ने 9 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। अब आयशा जफर मैदान पर उतरी हैं।
IND W vs PAK W Live: सलामी जोड़ी मैदान पर
171 रन चेज करने उतरी पाकिस्तान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा और मुनीबा अली सिद्दीकी मैदान पर आ चुकी हैं। भारत की ओर से पहला ओवर अरुंधति रेड्डी ने किया।
IND W vs PAK W Live: भारत ने बनाए 170 रन
20वें ओवर की 5वीं गेंद पर फातिमा सना ने ऋचा घोष (14 गेंद 34 रन) को बोल्ड किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 36 रन निकले। ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा (12) ने अंत में छोटी-छोटी पारियां खेलकर भारत का स्कोर 160 के पार पहुंचाया। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 171 रनों की दरकार है।
IND W vs PAK W Live: कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट
भारतीय टीम के अब 5 विकेट गिर चुके हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में टीम को 5वां झटका लगा। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कौर कैच आउट हुईं। उन्होंने 4 चौकों की मदद से 35 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। अब दीप्ति शर्मा मैदान पर आई हैं।
IND W vs PAK W Live: 4 गेंद में गिरे 2 विकेट
भारतीय टीम ने 4 गेंद के भीतर 2 विकेट गंवा दिए हैं। 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर स्मृति मंधाना कैच आउट हुईं। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाने के प्रयास में भारती फुलमाली स्टंप आउट हुईं। उन्होंने 3 गेंदों पर 1 रन बनाया। अब ऋचा घोष को हरमनप्रीत का साथ देने की जरूरत है।
IND W vs PAK W Live: मंधाना कैच आउट
स्मृति मंधाना की तूफानी पारी का अंत हो गया है। फिफ्टी लगाने के बाद और भी खतरनाक हो चुकी मंधाना बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुईं। रमीन शमीम की गेंद पर फातिमा सना ने उनका कैच लपका। मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। अब भारती फुलमाली बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
IND W vs PAK W Live: 34 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
2 विकेट जल्दी गिरने के बाद स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर के साथ भारतीय पारी का संभाला। उन्होंने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। टी20 विश्व कप में यह उनका 5वां अर्धशतक है।
T20 वर्ल्ड कप में IND-W के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
- 5 - मिताली राज (23 पारियां)
- 5 - हरमनप्रीत कौर (34 पारियां)
- 5 - स्मृति मंधाना (26 पारियां)*
- 3 - पूनम राउत (15 पारियां)
IND W vs PAK W Live: 10 ओवर का खेल समाप्त
पहले 10 ओवर का खेला समाप्त हो गया है। भारतीय टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन है। स्मृति मंधाना 27 गेंदों पर 36 और हरमनप्रीत कौर 22 गेंदों पर 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। दोनों के बीच 40 गेंदों पर 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND W vs PAK W Live: पावरप्ले समाप्त
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। पावरप्ले दोनों ही टीमों के नाम रहा। भारतीय टीम ने जहां 38 रन बनाए तो वहीं पाकिस्तान ने 2 विकेट चटकाए। शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स पवेलियन लौट चुकी हैं। ऐसे में अब स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर की नजर बड़ी साझेदारी पर है।
IND W vs PAK W Live: भारत को लगा दूसरा झटका
विश्व कप के पहले ही मैच में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही है। शेफाली वर्मा के बाद जेमिमा रोड्रिग्स भी सस्ते में आउट हुईं। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर तस्मिया रुबाब ने जेमिमा को नतालिया परवेज के हाथों कैच आउट कराया। अब स्मृति का साथ देने के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर आ चुकी हैं।
IND W vs PAK W Live: भारत की खराब शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में सादिया इकबाल ने शेफाली वर्मा को विकेटकीपर मुनीबा अली सिद्दीकी के हाथों कैच आउट कराया। शेफाली ने 5 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आई हैं।
IND W vs PAK W Live: सिक्स के साथ आगाज
भारतीय टीम ने सिक्स के साथ विमंस टी20 विश्व कप 2026 का आगाज किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर आईं। शेफाली ने आते ही पहली ही गेंद पर सिक्स लगाया।
IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान की प्लेइंग 11
गुल फिरोजा, मुनीबा अली सिद्दीकी, आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा सुन्धु, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।
IND W vs PAK W Live: भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्रीचरणी, क्रांति गौड़।
IND W vs PAK W Live: क्या बोलीं पाक कप्तान
फातिमा सना ने कहा, हम भी पहले बल्लेबाजी ही करते। यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है। एक टीम के तौर पर हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में बहुत अच्छा कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। भले ही यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही हो, लेकिन हमारे पास एक मजबूत गेंदबाजी अटैक है। हम सायरा के साथ उतर रहे हैं और यह उनका पहला वर्ल्ड कप मैच होगा।
IND W vs PAK W Live: टॉस अपडेट
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। हरमनप्रीत ने कहा, यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी पिच है, हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे। हम सभी बहुत उत्साहित हैं, हम पिछले वर्ल्ड कप से मिले आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। असल बात अच्छा क्रिकेट खेलने की है और हम इसके लिए तैयार हैं। भारती आज खेल रही हैं। हम तीन स्पिनर और दो मीडियम पेसर के साथ उतर रहे हैं।
IND W vs PAK W Live: भारत की संभावित 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल/नंदनी शर्मा, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर।
IND W vs PAK W Live: कॉम्बिनेशन तय नहीं
भारत अभी तक अपनी सबसे अच्छी टीम कॉम्बिनेशन तय नहीं कर पाया है। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार हार ने भारत को अपनी कमजोरियों को समझने का जरूरी नजरिया दिया है। चोट से वापसी करने वालीं यास्तिका भाटिया को आजमाने के नतीजे अब तक मिले-जुले रहे हैं। इसके अलावा इससे लोअर-मिडल ऑर्डर की ताकत भी कुछ कम हुई है।
India Women vs Pakistan Women: पाकिस्तान की संभावित 11
मुनीबा अली, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज/इरम जावेद, एमान फातिमा, रमीन शमीम, फातिमा सना/डायना बेग, तस्मिया रुबाब, नशरा संधू, सादिया इकबाल।
IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान की कप्तान चोटिल
प्रैक्टिस के दौरान फातिमा सना के दाहिने घुटने में चोट लग गई। मैच में उनके खेलने को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। एक और सीनियर खिलाड़ी आलिया रियाज भी प्रैक्टिस में नजर नहीं आईं।
Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान महिला टीम
फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।
IND W vs PAK W Live: भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
India Women vs Pakistan Women: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी सुधी पाठकों का हार्दिक स्वागत है। विमंस टी20 विश्व कप 2026 के छठे मुकाबले में आज भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान महिला टीम से होगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।