IND-W vs SL-W Highlights: भारत ने 82 रन से दर्ज की जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदों को रखा जिंदा
India women vs Sri Lanka women: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका को 82 रन से धूल चटाई। इस बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम ने अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है।

Women's T20 World Cup 2024 live update: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराकर अपने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के दमदार अर्धशतकों और शेफाली की उम्दा पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 172 रन का स्कोर बनाया। यह इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर है। पूरी श्रींलका की टीम 19.5 ओवर में 90 रन ही बना सकी।
टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मंधाना ने 38 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 40 गेंद पर 43 रन बनाए। मंधाना रन आउट हुईं। वहीं चमारी ने शेफाली को आउट किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 52 रन की पारी खेली।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह
भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। 2014 के बाद भारत की यह टी20I में सबसे बड़ी जीत है। 2014 में 79 रन से जीत दर्ज की थी।
श्रीलंकाई बल्लेबाज कंचना 19 रन बनाकर आउट हुईं। अरुंधति को तीसरी सफलता मिली। राधा यादव ने कैच लपका।
श्रीलंका ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है।
श्रीलंका ने सातवां विकेट गंवा दिया है। आशा सोभना ने सुगंधिका कुमारी को पवेलियन भेजा। इससे पहले अरुंधति रेड्डी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी।
12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 61/7
श्रीलंका टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। आशा ने संजीवनी को 20 के निजी स्कोर पर आउट किया। क्रीज पर नीलाक्षी डिसिल्वा और कविशा दिलहारी मौजूद हैं।
11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 56/4
श्रीलंका ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। श्रेयंका पाटिल ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। वहीं, रेणुका ने दूसरी विकेट लेकर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया।
3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 6/3
श्रीलंका ने पहले ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया है। हरमनप्रीत की जगह फील्डिंग करने आईं राधा यादव ने अद्भुत कैच लपका। गुणारत्ने बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं।
भारतीय टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। जेमिमा रोड्रिग्स 16 रन बनाकर आउट हो गईं। हरमनप्रीत कौर का साथ देने के लिए ऋचा घोष क्रीज पर आई हैं। कप्तान हरमन 18 रन बनाकर खेल रही हैं।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 133/3
भारतीय टीम ने दो विकेट गंवा दिए हैं। मंधाना 50 रन तो शेफाली वर्मा 43 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान चमारी अटापट्टू ने दोनों ही विकेट लिए। क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स मौजूद हैं।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 107/2
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ठोस शुरुआत की है। शेफाली वर्मा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद पर 42 रन बना लिए हैं। वहीं, मंधाना 30 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रही हैं। श्रीलंका को एक भी सफलता नहीं मिली है।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 78/0
भारतीय टीम की पारी के 5 ओवर समाप्त हो चुके हैं। शेफाली ने तेज खेलते हुए 20 गेंद पर 24 रन बना लिए हैं। मंधाना 6 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं।
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने टी20I में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाली पांचवीं भारतीय बल्लेबाज बनीं।
भारत की पारी का आगाज हो चुका है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर हैं। दोनों तेज शुरुआत की है। दो ओवर में भारत ने 10 रन बना लिए हैं।
भारत ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में दो मैच गंवाएं हैं और तीन जीते हैं। वहीं, दूसरी तरफ श्रीलंका ने पांच में से तीन गंवाए हैं।
श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह
भारत ने महत्वपूर्ण मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसी मैदान पर भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना मैच गंवाया था। कंडीशन को देखते हुए भारतीय कप्तान ने यह फैसला किया है।
महिला टी20I भारत और श्रीलंका के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं। 19 बार भारत ने जीत दर्ज की है तो श्रीलंका को 5 बार जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच का सर्वोच्च स्कोर 168 रन का रहा है।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया है। वह आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। अगर आज श्रीलंका जीतने में कामयाब होती है तो वह भारत का खेल बिगाड़ सकती है। हालांकि, टूर्नामेंट में श्रीलंका अभी तक दोनों मैच हारी है।
सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को सिर्फ जीत चाहिए। पहला मुकाबला हारने के बाद भारत के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर भारत ने वापसी की है।
