India vs South Africa 2nd Test Day 5 Live Score: 'गंभीर युग' में भारत ने घर में फिर झेला क्लीन स्वीप, दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। कोलकाता टेस्ट 30 रन से जीतने के बाद, गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराया, जो रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार है।

India vs South Africa 2nd Test Day 5 Live Score: पांचवें दिन का खेल आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Africa 2nd Test Day 5 Live Score: 25 साल बाद एक बार फिर साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत में आकर भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में मात दी। मौजूदा दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराया। इस सीरीज में टेम्बा बावुमा की कप्तानी में टीम का विनिंग फॉर्म बरकरार रहा। टीम इंडिया की तरफ से एक बार फिर से टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। न्यूजीलैंड ने यहां आकर 13 महीने पहले 3-0 से टेस्ट सीरीज में मात दी तो विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से हार का स्वाद चखाया है। कोलकाता टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने 30 रन से जीत हासिल की थी और फिर गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रन से मात दी। इस तरह भारत की ये टेस्ट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार रही।
IND vs SA 2nd Test Live: साइमन हार्मर को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के साइमन हार्मर बने प्लेयर ऑफ द सीरीज। उन्होंने कुल 17 विकेट लिए और भारतीय बैटर्स को क्रीज पर जमने नहीं दिया।
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: भारत की सबसे बड़ी हार
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 549 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन उन्होंने भारत को दूसरी पारी में 140 रन पर समेट दिया और 408 रन से जीत दर्ज की। यह भारत का ओवरऑल टेस्ट में और घर पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 342 रन से हराया था।
इतना ही नहीं ये 13 महीने के अंदर घर पर भारत को दूसरी बार किसी टीम ने टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले अक्तूबर-नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह हार शर्मनाक है।
भारत की सबसे बड़ी हार (रन के हिसाब से)
भारत बनाम साउथ अफ्रीका-गुवाहाटी (आज)- 408 रन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया-नागपुर (2004)- 342 रन
भारत बनाम पाकिस्तान- कराची (2006)- 341 रन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- मेलबर्न (2007 )- 337 रन
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराया
भारत को घर पर एक और शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट 408 रन से जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया। कोलकाता टेस्ट को दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन से अपने नाम किया था। दक्षिण अफ्रीका ने 549 रन का लक्ष्य रखा था। विश्व टेस्ट चैंपियन ने भारत को दूसरी पारी में 140 रन पर समेट दिया और 408 रन से जीत दर्ज की।
यह भारत का ओवरऑल टेस्ट में और घर पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 342 रन से हराया था।
IND vs SA 2nd test day 5 live: जडेजा का अर्धशतक
पारी के 62वें ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा ने सिक्स के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही ड्रिंक्स ब्रेक हुआ। भारत का स्कोर इस दौरान 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन रहा।
IND vs SA Live Score: सुंदर हुए आउट
पारी के 61वें ओवर की चौथी गेंद पर साइमन हार्मर ने वॉशिंगटन सुंर को अपना शिकार बनाया। इस तरह हार्मर ने अपने पांच विकेट पूरे किए। सुंदर 16 रन बनाकरआउट हुए। उनका कैच एडन मार्करम ने लपका। 61 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/7 रहा।
IND vs SA 2nd Test Live: जडेजा-सुंदर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
पारी के 57वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन रहा। जडेजा (37) और वॉशिंगटन सुंदर (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार
पारी के 51वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन रहा। वॉशिंगटन सुंदर (5) और रवींद्र जडेजा (30) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: साई सुदर्शन आउट
पारी के 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सेनुरन मुथुसामी ने साई सुदर्शन को आउट किया। साई 14 रन बनाकर आउट हुए। सेनुरन मुथुसामी को इस तरह पहली सफलता मिली। साई सुदर्शन को मैच में किस्मत का साथ मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। मुथुसामी ने एडन मार्करम के हाथों साई सुदर्शन को कैच आउट कराया। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/6 रहा।
IND vs SA 2nd Test Live: पहले सेशन का खेल समाप्त
पांचवें दिन के पहले सेशन के खेल तक साउथ अफ्रीका ने मैच में अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है और वह जीत से 5 विकेट दूर है। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट खोकर 90 रन है। साई सुदर्श (14) और जडेजा (23) रन बनाकर टीम की पारी को संभाल रहे हैं। दोनों के बीच 32 रन की साझेदारी पनप रही है। पहले सेशन के खेल में हुए कुल 31.1 ओवर जिसमें 63 रन बने और कुल तीन विकेट गिरे।
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: हार की कगार पर टीम इंडिया
42 ओवर का खेल खत्म हो गया है। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 75 रन रहा। साईं सुदर्श (14) और जडेजा (10) रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए473 रन की दरकार है।
IND vs SA 2nd Test Live: कप्तान ऋषभ पंत हुए आउट
पारी के 32वें ओवर में साइमन हार्मर ने कप्तान ऋषभ पंत को आउच किया। 58 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का पांचवां विकेट गिरा। गुड लेंथ गेंद पर पंत ने पैर निकालकर रोकने का प्रयास किया। बॉल अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर गई और फील्डर एडन मार्करम ने बिना किसी गलती करें ये कैच पकड़ लिया। इस दौरान पंत 16 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: भारत के 50 रन पूरे
पारी के 29वें ओवर के बाद भारत ने 50 रन पूरे कर लिए। ऋषभ पंत ने 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया और पांचवीं गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन रहा।
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live Score: साइमन हार्मर ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए
पारी के 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर साइमन हार्मर ने कुलदीप यादव को बोल्ड किया। 40 रन के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव यहां गुड लेंथ पर डाली गई तेज गति की गेंद पर बैकफुट से ऑफ साइड की ओर खेलने का प्रयास करने गए। तभी गेंद और बल्ले के बीच से गेंद बॉल मिडिल स्टंप्स से टकराई और कुलदीप आउट हुए। इसके बाद हार्मर थमे नहीं और ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने ध्रुव जुरेल को एडन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। जुरेल इस दौरान 3 गेंद खेलते हुए 2 रन बनाकर आउट हुए।
24 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 42 रन रहा।
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live Score: साई सुदर्शन आउट होने से बाल-बाल बचे
पांचवें दिन के खेल की शुरुआत में कुलदीप और साई ने अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाया। पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्को यानसेन की गेंद पर साई को किस्मत का साथ मिला। गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को सोई ने रोकने का प्रयास किया और बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे, जिसके बाद कीपर ने कैच पकड़ा और खुशी जाहिर की। हालांकि, थर्ड अंपायर ने उसे नो बॉ दे दिया। इस तरह साई को यहां पर किस्मत का साथ मिला। 20 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन रहा।
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live Score: साउथ अफ्रीका इतिहास रचने के करीब
साल 1999-2000 में साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ पहली बार क्लीन स्वीप करने वाली टीम बनी थी। अब 25 साल बाद, प्रोटियाज इसी कारनामे को दोहराने के बेहद करीब हैं।
आज गुवाहाटी टेस्ट का आखिरी दिन का खेल है, जिसमें साउथ अफ्रीका को इतिहास रचने के लिए केवल 8 विकेट और चाहिए। अगर वे ऐसा कर पाते हैं, तो भारत पर घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप होने से बड़ा झटका लगेगा।
IND vs SA 2nd Test Live Score: पांचवां और आखिरी दिन का खेल आज
भारतीय टीम 549 रन के बड़े टारगेट का पीछआ कर रही है और दूसरी पारी में चौथे दिन स्टंप्स तक टीम ने 2 विकेट खोकर 27 रन बनाए। आज मैच के पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 522 रन और बनाने है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पांचवें दिन का सबसे सफल चेज 404/3 का है, जिसे महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने साल 1948 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था। यह टेस्ट इतिहास का पहला 400+ का सफल रन-चेज भी था।
