IND vs WI Test Day-2 Live Score: रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरैल के शतकों से भारत मजबूत, वेस्टइंडीज पर टीम इंडिया ने बनाई 286 रनों की बढ़त
India vs West Indies 1st Test Live: भारतीय टीम ने अहमदाबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी अपना दबदबा कायम रखा और वेस्टंडीज के खिलाफ मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। केएल राहुल के शतक के बाद ध्रुव जुरैल और रवींद्र जडेजा ने भी शतक जमाए जिनके दम पर टीम इंडिया ने शुक्रवार का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 448 रनों के साथ किया। भारत ने मेहमान टीम पर 286 रनों की बढ़त ले ली है जो अपनी पहली पारी में 162 रन ही बना सकी थी।
भारत की तरफ से जुरैल ने 125 रनों की पारी खेली जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। केएल राहुल ने 197 गेंदों का सामना कर 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 176 गेंदों पर छह चौके और पांच चौकों की मदद से 104 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ वॉशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: दिन का खेल खत्म
दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। ये पूरी तरह से भारत के नाम रहा। केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी के बाद ध्रुव जुरैल और रवींद्र जडेजा ने शतक बना भारत को मजबूत किया। भारत ने दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 448 रनों के साथ किया। जडेजा 104 और वॉशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: जडेजा का शतक
रवींद्र जडेजा ने अपना शतक पूरा कर लिया है। 126वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर जडेजा ने अपने 100 रन पूरे किए।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: जुरैल हुए आउट
123वें ओवर की आखिरी गेंद पर जुरैल आउट हो गए। उन्हें पिएर ने विकेटकीपर होप के हाथों कैच कराया। इसी के साथ भारत ने अपना पांचवां विकेट खो दिया।
ध्रुव जुरैल- 125 रन, 210 गेंद 15x4 3x6
IND vs WI Test Day-2 Live Score: जुरेल का शतक
ध्रुव जुरेल ने अपना शतक पूरा कर लिया है। यह शतक 190 गेंद पर आया है। टेस्ट शतक बनाने वाले 12वें भारतीय विकेटकीपर बने। इनमें से पांच खिलाड़ियों ने अपना पहला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया है (विजय मांजरेकर, फारूख इंजीनियर, अजय रात्रा, रिद्धिमान साहा और अब जुरेल)
IND vs WI Test Day-2 Live Score: भारत का स्कोर 350 पार
टीम इंडिया का स्कोर 350 के पार चला गया है और उसने मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। ध्रुव जुरेल और जडेजा की साझेदारी तोड़ना मेहमान टीम के लिए मुश्किल हो रहा है।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: जडेजा का अर्धशतक पूरा
रवींद्र जडेजा का अर्धशतक पूरा हो गया है। 75 गेंद पर यह फिफ्टी आई है। जडेजा ने धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जुरेल और जडेजा के बीच 108 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक पूरा
ध्रुव जुरेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 91वें गेंद पर चौका लगाकर जुरेल ने अपनी फिफ्टी पूरी की। जडेजा के साथ 110 गेंद पर 76 रन की साझेदारी कर चुके हैं। जुरेल 54 और जडेजा 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: जडेजा और जुरेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ध्रुव जुरेल 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: भारत को मिली 100 रन की बढ़त
भारत ने 100 रन की बढ़त ले ली है। क्रीज पर ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों के बीच 53 गेंद पर 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। जडेजा 26 और जुरेल 32 रन बनाकर खेल रहे।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: केएल राहुल हुए आउट
शतक बनाकर केएल राहुल भी आउट हो गए। लंच ब्रेक के बाद भारत को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत ने 57 रन की लीड ले ली है।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: केएल राहुल का शतक पूरा
33 साल के केएल राहुल ने अपने करियर का 11वां शतक पूरा किया। उन्होंने 190 गेंदों में 12 चौके की मदद से अपना सैकड़ा पूरा किया। राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना दूसरा शतक पूरा किया।
65 ओवर के बाद भारत का स्कोर 213/3। केएल राहुल 100* और ध्रुव जुरैल 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट
वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेस ने पारी के 57वें ओवर में भारत को जोरदार झटका दिया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पहली स्लिप में ग्रीव्स के हाथों कैच आउट कराया। चेस ने ऑफ स्टंप लाइन पर गेंद डाली, जिस पर गिल रिवर्स स्वीप शॉट खेलने गए। गेंद उनके बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर स्लिप की दिशा में गई। ग्रीव्स ने बेहद आसान कैच लपका। यह ओवर विकेट मेडन रहा। गिल ने 100 गेंदों में पांच चौके की मदद से 50 रन बनाए। ध्रुव जुरैल क्रीज पर आए।
57 ओवर के बाद भारत का स्कोर 188/3। केएल राहुल 84* और ध्रुव जुरैल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: गिल का अर्धशतक पूरा
कप्तान गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 94 गेंद पर यह अर्धशतक आया है। बता दें कि शुभमन गिल से पहले घरेलू मैदान पर अपनी पहली पारी में 50+ स्कोर बनाने वाले आखिरी भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर थे, जिन्होंने 1978 में वानखेड़े में वेस्टइंडीज के खिलाफ 205 रन बनाए थे।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: भारत ने ली बढ़त
भारत ने 21 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने अभी तक कोई भी विकेट नहीं गंवाया है। केएल राहुल 80 और शुभमन गिल 49 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने कुल 182 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 93 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: शतक की ओर केएल राहुल
संभलकर खेलते हुए केएल राहुल अपने शतक की की ओर बढ़ रहे हैं। वही, गिल अपने अर्धशतक पूरा करने की ओर। भारत 159 रन बना लिए हैं और वह वेस्टइंडीज के स्कोर से मात्र तीन रन पीछे है। राहुल 71 रन और गिल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: गिल-राहुल के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
गिल और राहुल के बीच 109 गेंद पर 50 रन की साझेदारी हो गई है। भारत ने 140 रन बनाए लिए है। पहले एक घंटे का खेल समाप्त होने वाला है। भारत ने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई है। दोनों बल्लेबाज संभल कर खेल रहे हैं।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: जेडन के ओवर में लगे दो चौके
केएल राहुल ने दूसरे दिन के खेल के पहले ही ओवर में हमला बोला। जेडन सील्स के ओवर में दो चौके लगाकर तेजी से रन बटोरे। भारतीय टीम आज बड़ा स्कोर करना चाहेगी।
IND vs WI Test Day-2 Live Score: दूसरे दिन का खेल हुआ शुरू
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। क्रीज पर केएल राहुल और शुभमन गिल मौजूद है। दोनों पर बड़ा स्कोर बनाने की जिम्मेदारी है।