IPL Final 2026 RCB vs GT Highlights: बेंगलुरु ने 'विराट' अंदाज में जीता अपना दूसरा IPL खिताब, GT की उम्मीदें होमग्राउंड पर हुई चकनाचूर
Live IPL 2026 Final Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। बेंगलुरु ने लगातार दूसरी ट्रॉफी को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में गुजरात को मात दी है।
-1780226881175_m.webp)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL Final 2026 RCB vs GT Highlights: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। 156 रनों के लक्ष्य को बेंगलुरु ने 18 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाया।
IPL 2026 Final, RCB vs GT Live: बेंगलुरु ने जीता फाइनल मुकाबला
गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत हासिल की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे और बेंगलुरु को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया था। आरसीबी ने इस लक्ष्य को विराट कोहली के नाबाद 75 रनों की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 18 ओवरों में हासिल कर लिया। इसी के साथ उन्होंने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
IPL 2026 Final, RCB vs GT Live: टिम डेविड आउट
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में बेंगलुरु की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। अरशद खान ने टिम डेविड को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। डेविड 17 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली 58 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जितेश शर्मा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे हैं।
RCB vs GT Live: विराट कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में खेलते हुए अर्धशतक लगाया है। कोहली ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका ये सबसे तेज अर्धशतक है।
IPL 2026 Final, RCB vs GT Live: क्रुणाल पांड्या आउट
राशिद खान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक ही ओवर में दूसरा झटका दे दिया है। उन्होंने पहले रजत पाटीदार को पवेलियन भेजा और फिर क्रुणाल पांड्या को अपना शिकार बना लिया है। पांड्या 1 रन बनाकर आउट हो गए। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली 40 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि टिम डेविड बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
RCB vs GT Live: रजत पाटीदार आउट
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में बेंगलुरु को तीसरा झटका लगा है। राशिद खान ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पाटीदार 15 रन बनाकर आउट हुए।
IPL 2026 Final Live Update: देवदत्त पडिक्कल आउट
बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस को दूसरी सफलता मिली है। कगिसो रबाडा ने देवदत्त पडिक्कल को 1 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली 29 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
RCB vs GT Live: वेंकटेश अय्यर आउट
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटंस को पहली सफलता मिली है। मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश अय्यर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। अय्यर 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए हैं। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली 29 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
RCB vs GT Live: बेंगलुरु के 50 रन पूरे
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। आरसीबी ने 3.3 ओवरों में ही 50 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने जीटी को बैकफुट पर धकेल दिया है।
RCB vs GT Live: बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर उतर चुके हैं। आरसीबी को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य मिला है।
IPL 2026 Final Match Updates: गुजरात टाइटंस ने बनाए 155 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं। बेंगलुरु को मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 156 रनों का टारगेट मिला है। गुजरात के लिए वॉशिंगटन सुंदर अकेले लड़े और उन्होंने 37 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। आरसीबी के लिए रासिख सलाम डार ने 3, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2, जबकि क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट अपने नाम किया।
IPL 2026 Final Match Updates: राशिद खान आउट
बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस ने 8वां विकेट गंवा दिया है। रासिख सलाम डार ने उन्हें मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। खान 7 रन बनाकर आउट हो गए।
IPL 2026 Final RCB vs GT: जेसन होल्डर आउट
बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 7वां विकेट गंवा दिया है। भुवनेश्वर कुमार ने जेसन होल्डर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। होल्डर 7 रन बनाकर आउट हुए। जीटी के लिए वॉशिंगटन सुंदर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। बल्लेबाजी के लिए मैदान पर राशिद खान आए हैं।
IPL 2026 Final RCB vs GT: राहुल तेवतिया आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने छठा विकेट गंवा दिया है। राहुल तेवतिया को रासिख सलाम डार ने 7 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। गुजरात के लिए वॉशिंगटन सुंदर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जेसन होल्डर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
RCB vs GT Live: अरशद खान लौटे पवेलियन
गुजरात टाइटंस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अरशद खान के रूप में टीम को 5वां झटका लगा। जोश हेजलवुड ने खान का विकेट चटकाया। अरशद ने 2 छक्कों की मदद से 6 गेंदों पर 15 रन बनाए। अब राहुल तेवतिया मैदान पर आए हैं।
RCB vs GT Live: बटलर लौटे पवेलियन
गुजरात टाइटंस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आरसीबी के गेंदबाजों ने पूरी तरह शिकंजा कस रखा है। 13वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने जोस बटलर को पवेलियन भेजा। बटलर ने 23 गेंदों का सामना किया और 19 रन बनाए। अब सुंदर का साथ देने के लिए अरशद खान को मैदान पर भेजा गया है।
The Man of Finals doing what he does best! 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Krunal Pandya outsmarts Jos Buttler and #RCB are roaring 🔥
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/L3UkTRyhBg
What a fabulous delivery by @krunalpandya24! He watched the batter's feet until the very last moment before releasing the perfect ball to send him back to the dressing room.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 31, 2026
RCB vs GT Live: सुंदर को मिला जीवनदान
वॉशिंगटन सुंदर को 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर जीवनदान मिला। जैकब डफी की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने हवाई फायर किया। बाउंड्री के पास जॉर्डर कॉक्स ने कैच लिया। अंपायर ने जब चेक किया तो यह फेयर कैच नहीं थी। ऐसे में सुंदर को नॉट आउट दिया गया। 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। जोस बटलर 14 और सुंदर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Gone... gone... DROPPED! 😱🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 31, 2026
Big moment in the match as #WashingtonSundar is dropped in the deep by #JordanCox. 👀#TATAIPL 2026 FINAL | #RCBvGT | LIVE NOW 👉 https://t.co/nTKb3Qmpst pic.twitter.com/xUznFU4TBU
IPL 2026 Final RCB vs GT: आरसीबी की पकड़ मजबूत
पावरप्ले भले ही खत्म हो गया हो, पर विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बाद निशांत सिंधु कैच आउट हुए। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर रसिख सलाम डार ने सिंधु को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट कराया। सिंधू ने 18 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। अब 5 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए वॉशिंगटन सुंदर मैदान पर आए हैं।
IPL 2026 Final RCB vs GT: पावरप्ले समाप्त
पावरप्ले आरसीबी के नाम रहा। 6 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन है। जोस बटलर 5 और निशांत सिंधु 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों को बड़ी साझेदारी की तलाश है।
IPL 2026 Final RCB vs GT: मुश्किल में गुजरात
टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पावरप्ले में ही टीम की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है। साई सुदर्शन के रूप में गुजरात को दूसरा झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर विकेटकीपर जितेश शर्मा ने कई मीटर भागने के बाद साई का कैच लिया। साई ने 12 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। 4 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर आए हैं। 4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 30 रन है।
IPL 2026 Final RCB vs GT: हेजलवुड ने दिलाई सफलता
जोश हेजलवुड ने बेंगलुरु को पहला विकेट दिला दिया है। अपने पहले और पारी के तीसरे ओवर में जोश ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का विकेट चटकाया। लंबा भागने के बाद रजत पाटीदार ने गिल का कैच लपका। गिल ने 8 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली।
IPL 2026 Final RCB vs GT: साई-गिल ने जमाए पैर
शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस को सधी हुई शुरुआत दी है। 2 ओवर के बाद गुजरात ने बिना कोई विकेट गंवाए 18 रन बना लिए हैं। आरसीबी को पहले विकेट की तलाश है। उन्होंने अगर यह साझेदारी नहीं तोड़ी तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
IPL 2026 Final RCB vs GT: सलामी जोड़ी मैदान पर
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन मैदान पर उतरे हैं। रजत पाटीदार ने पहला ओवर जैकब डफी को थमाया है। गुजरात की सलामी जोड़ी की नजर एक बार फिर बड़ी पार्टनरिश पर है।
RCB vs GT Live: गुजरात की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।
🚨 Toss Update from the FINAL 🚨@RCBTweets have won the toss & will bowl first against @gujarat_titans in Ahmedabad.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/kgrF0LJ0gQ
RCB vs GT Live Score: आरसीबी की प्लेइंग 11
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।
𝐀𝐥𝐥 𝐑𝐨𝐚𝐝𝐬 𝐥𝐞𝐚𝐝 𝐭𝐨 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐦𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭. ❤️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 31, 2026
🪙 Cheers all around as 𝐂𝐚𝐩𝐭𝐚𝐢𝐧 𝐏𝐚𝐭𝐢𝐝𝐚𝐫 wins the flip of the coin and we’re going to bowl first in Ahmedabad. 🔥
No changes to our Playing XI from the last game. 👊
Let’s. Do. This. 12th. Man. Army. ❤️🔥… pic.twitter.com/MiYJIr94Wi
IPL 2026 Final RCB vs GT: टॉस अपडेट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी कुछ ही देर में मैदान पर नजर आएगी। आरसीबी ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। साई किशोर की जगह अंतिम 11 में अरशद खान की एंट्री हुई है।
Setting the target vs Chasing it down. What does history say? 👀
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/KzmTsZ1zvT
RCB vs GT Live Score: इंजरी अपडेट
गुजरात टाइटंस के खेमे में चोट की कोई आशंका नहीं है। कप्तान शुभमन गिल को गर्दन और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को क्वालीफायर-2 के दौरान कंधे की समस्या के बाद उपचार की जरूरत पड़ी, लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों में से कोई भी समस्या इतनी गंभीर नहीं है कि उन्हें तुरंत आराम की जरूरत हो। आरसीबी की बात करें तो फिल साल्ट के खेलने पर संदेह है, लेकिन जैसा कि रजत पाटीदार ने कहा, टीम में कोई चोट की समस्या नहीं है और आरसीबी के बारह खिलाड़ी मैदान में उतरने की उम्मीद है।
RCB vs GT Live: हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो बेंग्लुरु का पलड़ा भारी है। आरसीबी और गुजरात के बीच अब तक 9 बार टक्कर हुई है। इस दौरान बेंगलुरु ने 5 और गुजरात ने 4 मैच जीते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 2 बार टक्कर हुई है। इस दौरान दोनों टीमों ने 1-1 बार बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच खेले गए नौ मैचों में से आठ में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।
The 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 handshake 🤝💙❤️#3in5 pic.twitter.com/UOZ9ybMuRN
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 31, 2026
IPL 2026 Cricket Match: जीटी की संभावित 12
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/आर साई किशोर।
IPL 2026 Cricket Match: आरसीबी की संभावित 12
वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड।
IPL 2026 Final Match Updates: अहमदाबाद पहुंचे वैभव
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वैभव मौजूदा सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 16 मैच की 16 पारियों में 776 रन बना चुके हैं। शुभमन गिल (722) और साई सुदर्शन (710) के पास आज वैभव को पीछे छोड़ने का मौका है।
Ahmedabad, Gujarat: Cricketer Vaibhav Suryavanshi arrived in Ahmedabad to watch the IPL final, as excitement builds ahead of the RCB vs GT match pic.twitter.com/BmHVQEsW3q
— IANS (@ians_india) May 31, 2026
IPL 2026 Cricket Match: गुजरात टाइटंस
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइजन, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा।
IPL 2026 Final Match Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप साल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल।
IPL 2026 Final Live Score: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी सुधी पाठकों का हार्दिक स्वागत है। 73 मैच और 65 दिन बाद अब आईपीएल 2026 विदाई लेने को तैयार है। 19वें सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टक्कर होगी। दोनों ही कप्तान रजत पाटीदार और शुभमन गिल की नजर दूसरी ट्रॉफी पर है।