PBKS vs DC Highlights: दिल्ली ने पूरा किया अपना बदला, पंजाब की हार के साथ फंसा प्लेऑफ का पेंच
Punjab Kings vs Delhi Capitals Highlights: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला धर्मशाला में खेला गया। मुकाबले में दिल्ली ने 3 विकेट से जीत हासिल की।

PBKS vs DC Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PBKS vs DC IPL 2026 Highlights: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। मैच में पंजाब ने प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के दम पर 210 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को दिल्ली ने 19 ओवरों में ही हासिल कर लिया और 3 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली के लिए कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने अर्धशतक लगाया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
PBKS vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की जीत
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में 3 विकेट से जीत हासिल की है। इसी के साथ उन्होंने प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पंजाब ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य को दिल्ली ने 19 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए कप्तान अक्षर पटेल ने 56, जबकि डेविड मिलर ने 51 रनों की पारी खेली। पंजाब इसी के साथ लगातार चौथा मुकाबला हार गई है।
PBKS vs DC Live Cricket Score: आशुतोष शर्मा आउट
दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ 7वां झटका लगा है। यश ठाकुर ने आशुतोष शर्मा को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। आशुतोष 24 रन बनाकर आउट हुए।
PBKS vs DC Live Cricket Score: डेविड मिलर अर्धशतक लगाकर आउट
दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ छठा झटका लगा है। बेन ड्वारशुइस ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। आउट होने से पहले मिलर ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने ड्वारशुइस की पहली दो गेंदों पर दो छक्के जड़े और 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 51 रन बनाकर आउट हो गए।
PBKS vs DC Live Cricket Score: अर्धशतक लगाकर अक्षर पटेल आउट
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वे अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। पटेल 30 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए।
PBKS vs DC Live Cricket Score: ट्रिस्टन स्टब्स आउट
पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने चौथा विकेट गंवा दिया है। ट्रिस्टन स्टब्स को कूपर कोनोली ने रन आउट कर दिया है। इससे पहले स्टब्स का अर्शदीप सिंह ने कैच छोड़ा था लेकिन वे इस मौके को भुना नहीं सके और रन आउट हो गए। स्टब्स 12 रन बनाकर आउट हुए।
PBKS vs DC Live Cricket Score: साहिल परख आउट
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साहिल परख को 13 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
PBKS vs DC Live Cricket Score: केएल राहुल आउट
पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। अर्शदीप सिंह ने केएल राहुल को 9 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
PBKS vs DC Live Cricket Score: दिल्ली को लगा पहला झटका
दिल्ली को पहला झटका लग गया है। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर यश ठाकुर ने अभिषेक पोरेल को बोल्ड कर दिया है। इस समय दिल्ली का स्कोर 10 रन है और अभिषेक ने बनाए पांच रन।
PBKS vs DC Live Cricket Score: दिल्ली की पारी शुरू
दिल्ली की पारी शुरू हो गई है। केएल राहुल के साथ अभिषेक पोरेल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। टीम को जीत के लिए 211 रनों की जरूर है और ऐसे में ओपनिंग जोड़ी से तूफानी शुरुआत की उम्मीद होगी।
PBKS vs DC Live Cricket Score: पंजाब ने बनाए 210 रन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धर्मशाला में खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया।
PBKS vs DC Live Cricket Score: मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह आउट
मिचेल स्टार्क ने अपने आखिरी ओवर में शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को 1 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने शशांक सिंह को पवेलियन भेजा। शशांक पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
PBKS vs DC Live Cricket Score: कूपर कोनोली आउट
दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज माधव तिवारी ने कूपर कोनोली को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। कोनोली 38 रन बनाकर आउट हुए।
PBKS vs DC Live Cricket Score: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
दिल्ली के खिलाफ धर्मशाला में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अय्यर पिछले तीन मैचों में अच्छी पारी नहीं खेल सके थे लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने फिफ्टी जड़ दी है।
PBKS vs DC Live Cricket Score: 15 ओवर समाप्त
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं। पंजाब ने अब तक 2 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली क्रीज पर जमे हुए हैं।
PBKS vs DC Live Cricket Score: 10 ओवरों का खेल खत्म
पंजाब की पारी के 10 ओवर हो गए हैं। अभी तक पंजाब ने दो विकेट खोकर 107 रन बनाए हैं। इस समय कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
PBKS vs DC Live Cricket Score: प्रियांश आर्या आउट
पंजाब किंग्स को दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में दूसरा झटका लगा है। माधव तिवारी ने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया है। प्रियांश 33 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए।
PBKS vs DC Live Cricket Score: प्रभसिमरन सिंह आउट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा है। मुकेश कुमार ने प्रभसिमरन सिंह को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर आउट हुए हैं।
PBKS vs DC Live Cricket Score: प्रियांश आर्या का अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में प्रियांश आर्या ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है। इसी के साथ पंजाब ने शानदार शुरुआत की है। पावरप्ले समाप्त होने तक बिना कोई विकेट खोए 72 रन बना लिए हैं। प्रियांश 50 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PBKS vs DC Live Cricket Score: पंजाब की बल्लेबाजी शुरू
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर उतर चुके हैं।
PBKS vs DC Live Cricket Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
PBKS vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: पथुम निसांका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय।
PBKS vs DC Live Cricket Score: दिल्ली ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत लिया है। अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
PBKS vs DC Live Cricket Score: पंजाब की लगातार तीन हार
पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। वे अपने पहले 7 मैचों में से 6 मैचों में जीते थे और एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। हालांकि, टीम की पिछले तीन मैचों में लय बिगड़ी है और लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पंजाब अब मुकाबले में जीत हासिल कर वापसी करना चाहेगी और प्लेऑफ का दावा और भी मजबूत करना चाहेगी।
PBKS vs DC Live Cricket Score: पंजाब बनाम दिल्ली हेड टू हेड रिकॉर्ड
पंजाब और दिल्ली के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमें आईपीएल के इतिहास में अब तक 36 बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। इस दौरान पंजाब थोड़ा आगे नजर आती है और उन्होंने 18 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा दिल्ली ने भी 17 मैचों में बाजी मारी है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।
PBKS vs DC Live Cricket Score: पंजाब किंग्स की टीम
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, मिचेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निशाद।
PBKS vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, करुण नायर, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, आकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय, साहिल परख, माधव तिवारी।
PBKS vs DC Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।