Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs DC: दिल्ली ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, किंग्स ने लगाया हार का चौका 

    Updated: Mon, 11 May 2026 11:33 PM (IST)

    पंजाब किंग्स ने अपने दूसरे घर धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को लगभग मात दे ही दी थी, लेकिन आशुतोष शर्मा और उनसे पहले डेविड मिलर ने शानदार पारियां खेल द ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को दी मात

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा की तूफानी पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-2026 के मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। ये मैच पंजाब के हाथ में था जो मिलर और आशुतोष की पारियों ने छीन लिया और इसी के साथ पंजाब के हाथ से नंबर-1 बनने का मौका भी चला गया। 

    पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 59) और प्रियांश आर्या (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पांच विकेट खोकर 210 रन बनाए। दिल्ली की टीम ने 19 ओवरों में सात विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया। ये पंजाब की लगातार चौथी हार है। 

    पावरप्ले में दिखी कमजोर

    दिल्ली को तेज शुरुआत की जरूरत थी जिसके लिए उसे पावरप्ले का फायदा उठाना था, लेकिन मेहमान टीम ये काम नहीं कर सकी। छह ओवरों के बाद उसका स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 47 रन था। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर यश ठाकुर ने अभिषेक पोरेल को बोल्ड कर दिया। पोरेल ने पांच रन बनाए।

    अगले ओवर की तीसरी गेंद पर मार्को यानसेन ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर शानदार कैच लेकर केएल राहुल को भी पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने नौ रन बनाए। अर्शदीप ने फिर साहिल परख को भी अपना शिकार बनाया। साहिल पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए।

    खबरें और भी

    अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी के बीच एक साझेदारी होती दिख रही थी। लेकिन दोनों के बीच हुई कन्फ्यूजन और कूपर कोनोली की सीधी थ्रो ने स्टब्स की पारी का अंत कर इस साझेदारी को तोड़ा। स्टब्स ने 17 गेंदों पर 12 रन बनाए।

    अक्षर को मिला मिलर का साथ

    स्टब्स के आउट होने के बाद अक्षर को तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर का साथ मिला। इन दोनों ने मिलकर दिल्ली को मैच में वापस लाने की पूरी कोशिश की और सफल भी रहे। दोनों ही बल्लेबाज लगातार बड़े शॉट्स मार रहे थे और पंजाब के गेंदबाजों पर दवाब बना रहे थे। 14वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर ने चौका मारा और अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर एक और बड़ा शॉट खेलने के कारण आउट हो गए। उन्होंने 30 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। अक्षर और मिलर के बीच 64 रनों की साझेदारी हुई।

    मिलर से थी उम्मीदें

    अक्षर के जाने के बाद दिल्ली की सारी उम्मीदें मिलर पर टिकी थीं। मिलर लय हासिल कर चुके थे और तेजी से रन बना बना रहे थे। उन्होंने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने शानदार कैच लपक मिलर की पारी का अंत कर दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 28 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। आखिरी तीन ओवरों में दिल्ली को 36 रन चाहिए थे।

    आशुतोष का कमाल

    आशुतोष ने 18वें ओवर में एक छक्का और एक चौका मारा। इसी ओवर में माधव तिवारी ने एक छक्का मार मैच को दिल्ली की तरफ मोड़ दिया। मार्कस स्टोइनिस द्वारा फेंके गए इस ओवर में कुल 19 रन आए। यहां से दिल्ली को 12 गेंदों पर 17 रनों की जरूरत थी। आशुतोष 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए, लेकिन वह अपना काम कर गए थे। दाएं हाथ का ये बल्लेबाज जब आउट हुआ तो दिल्ली को जीत के लिए सात गेंदों पर छह रनों की जरूरत थी। आशुतोष ने 10 गेंदों पर 24 रन बनाए जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। आकिब नबी ने छक्का मार दिल्ली को जीत दिलाई। 

    प्रियांश ने मचाया कोहराम

    दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्रियांश और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। पंजाब ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 72 रन बनाए। दिल्ली की ओर से पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित पंजाब के प्रारंभिक बल्लेबाज के रूप में उतरे पंजाब के प्रियांश ने देखते ही देखते रनों की बौछार कर माहौल में गर्मी ला दी। मिचेल स्टार्क के पहले ही ओवर में प्रियांश ने छक्का जड़ कर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

    मिचेल की पांचवीं गेंद पर भी प्रियाशं ने छक्का लगाया। प्रभसिमरन ने भी चौका लगाकर अपने हाथ खोले। इस तरह पहले ही ओवर में पंजाब के खाते में 22 रन आए। आकिब के दूसरे ओवर में भी प्रियांश रुके नहीं और दूसरी गेंद पर छक्का लगा दिया। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद तक प्रियांश आठ गेंद पर 19 रन बना कर बेहद खतरनाक नजर आ रहे थे। इस ओवर में टीम का स्कोर बगैर विकेट 34 हो गया था। तीसरे ओवर में स्टार्क की जगह लुंगी एंगिडी लगाए गए, लेकिन उन्हें भी प्रियांश ने नहीं बख्शा और उनकी लगातार दो गेंदों पर छक्के ठोककर उनका वेलकम किया।

    तीसरे ओवर में पांच छक्कों और एक चौके के साथ महज 16 गेंद में प्रियांश 40 रन पर पहुंच गए। वहीं, प्रभसिमरन पांच गेंद पर नौ रन पर खेल रहे थे। इस तरह दोनों ने टीम का स्कोर 51 रन पहुंचा दिया था। वहीं पारी के चौथे ओवर में आकिब ने सात रन देकर कुछ हद तक पंजाब पर अंकुश लगाया। लेकिन पांचवें ओवर में आए मुकेश के लिए भी प्रियांश को रोक पाना आसान नहीं रहा, इस बल्लेबाज ने उनकी भी पहली ही गेंद पर सिक्स जड़ दिया। मुकेश के ओवर से 11 रन आए। दिल्ली के गेंदबाजों को प्रियांश पर लगाम लगाने की कोई राह नहीं सूझ रही थी। जल्द ही प्रियांश ने महज 24 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    दूसरी ओर प्रभसिमरन भी 12 गेंद पर 17 रन बनाकर बेहतर नजर आ रहे थे। इस तरह छठे ओवर तक टीम का कुल योग 72 रन पर पहुंच गया।

    पावरप्ले में लगा पहला झटका

    पंजाब को पावरप्ले में पहला झटका लगा। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर पंजाब को पहला झटका प्रभसिमरन के रूप में लगा। इस समय टीम का स्कोर 78 रन था। इसके बाद मैदान में कप्तान श्रेयस अय्यर आए। श्रेयस अय्यर ने सातवें ओवर में अपना खाता आकिब को चौका जड़ते हुए खोला। इसके बाद अगली ही गेंद पर फिर से चौका लगाया। आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर पंजाब ने 88 रन बना लिए थे। आठवें ओवर में पंजाब को दूसरा झटका प्रियांश के रूप में लगा। उन्होनें 33 गेंदों में 56 रन जोड़े। जिसमें उनके दो चौके व छह छक्के शामिल हैं। उन्हें माधव तिवारी की गेंद पर साहिल ने कैचआउट किया।

    पंजाब ने अपना तीसरा विकेट कोनोली के रूप में खोया। कोनोली की विकेट 17.4 ओवर में 180 की टीम स्कोर पर उड़ी। माधव तिवारी की गेंद पर उन्हें डेविड मिलर ने कैच आउट किया। उन्होंने 27 गेंदों में तीन चौके व दो चक्कों की मदद से 39 रन बनाए। मार्कस स्टोइनस से तूफानी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह एक रन से आगे अपनी पारी नहीं ले जा सके। वह मिचेल की गेंद पर माधव के हाथों लपके गए। शशांक सिंह इस मैच में खाता तक नहीं खोल पा। स्टार्क ने उनका विकेट अपने नाम किया। सूर्यांश ने स्टार्क को हैट्रिक नहीं लेने दी। उन्होंने आठ गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 21 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs DC: प्रियांश आर्या ने दिल्ली के खिलाफ मचाया गदर, वैभव सूर्यवंशी के खास क्लब में बनाई जगह

    यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर ने IPL 2026 फाइनल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किन टीमों के बीच होगी खिताबी जंग