Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IRE vs NZ Day-1 Report: टॉम ब्‍लंडेल और रचिन रवींद्र के शतकों से बेहाल हुआ आयरलैंड, न्‍यूजीलैंड ने बनाया विशाल स्‍कोर

    Updated: Thu, 28 May 2026 02:07 AM (IST)

    टॉम ब्‍लंडेल और रचिन रवींद्र के शतकों के दम पर न्‍यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट के पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    टॉम ब्‍लंडेल और रचिन रवींद्र

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। न्‍यूजीलैंड ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट के पहले दिन खराब शुरूआत से उबरकर मजबूत स्‍कोर खड़ा किया। न्‍यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में रचिन रवींद्र (121) और टॉम ब्‍लंडेल (142*) ने प्रमुख भूमिका निभाई।

    बता दें कि बेलफास्‍ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्‍लब में आयरलैंड ने टॉस जीतकर न्‍यूजीलैंड को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कीवी टीम ने पहले दिन स्‍टंप्‍स तक 94 ओवर में पांच विकेट खोकर 361 रन बनाए। स्‍टंप्‍स के समय ब्‍लंडेल के साथ डीन फोक्‍सक्रॉफ्ट (38* रन) क्रीज पर जमे हुए थे।

    आयरलैंड की तरफ से मार्क एडेर ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट झटके। इसके अलावा लियाम मैकार्थी और हैरी टेक्‍टर को एक-एक सफलता मिली।

    न्‍यूजीलैंड की खराब शुरूआत

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरूआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में मार्क एडेर ने शानदार इनस्विंगर पर न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान टॉम लैथम को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। लैथम खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। जल्‍द ही एडेर ने दूसरे ओपनर डेवोन कॉनवे (4) को मैकार्थी के हाथों कैच आउट कराकर कीवी टीम को दूसरा झटका दिया।

    विलियमसन-मिचेल ने किया निराश

    21 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद न्‍यूजीलैंड को केन विलियमसन (36) और रचिन रवींद्र ने संभालने की कोशिश की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। लियाम मैकार्थी ने विलियमसन को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। जल्‍द ही मार्क एडेर ने डैरिल मिचेल को टकर के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम को चौथा झटका दिया।

    खबरें और भी

    शतकवीरों ने निकाला आयरलैंड का दम

    न्‍यूजीलैंड ने 85 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। यहां से रचिन रवींद्र (121) ने टॉम ब्‍लंडेल के साथ मिलकर कीवी पारी को संभाला और आयरिश गेंदबाजों पर धावा बोलना शुरू किया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 217 रन की साझेदारी की। इस बीच रवींद्र और ब्‍लंडेल ने अपने-अपने शतक पूरे किए और न्‍यूजीलैंड को खराब स्थिति से उबार लिया।

    हैरी टेक्‍टर ने रवींद्र को मायेस के हाथों कैच आउट कराकर इस पार्टनरशिप को ब्रेक किया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 194 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्‍के की मदद से 121 रन बनाए। फिर ब्‍लंडेल और फॉक्‍सक्रॉफ्ट ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और छठे विकेट के लिए 58 रन की अविजित साझेदारी की। ब्‍लंडेल ने पहले दिन 233 गेंदों में 18 चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 142 रन बनाए।

    न्‍यूजीलैंड उम्‍मीद करेगा कि दूसरे दिन ब्‍लंडेल बड़ी पारी खेले और टीम विशाल स्‍कोर खड़ा करे।

    यह भी पढ़ें- IRE vs NZ: 149 साल के टेस्‍ट इतिहास का तख्‍ता पलट, केन विलियमसन और टॉम लैथम ने स्‍थापित किया नया कीर्तिमान