LSG vs DC Live Score Update: लखनऊ को विकेट की तलाश, समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने जमाए पैर
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Live Score Update: आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर हो रही है।

पहली जीत पर नजर।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। LSG vs DC Live Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 5वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals) से हो रहा है। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए। लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव को 2 सफलताएं मिलीं। कप्तान अक्षर पटेल के खाते में 1 विकेट आया।
19वें सीजन में दोनों ही टीम अपना पहला मैच खेल रही हैं। ऐसे में लखनऊ क कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) जीत के साथ इस सीजन का आगाज करना चाहेंगे।
LSG vs DC Live: समीर रिजवी का अर्धशतक
समीर रिजवी ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। आईपीएल में यह समीर का दूसरा अर्धशतक है। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 106 रन है। टीम को जीत के लिए अगली 36 गेंदों पर 36 रनों की दरकार है।
LSG vs DC Live: लखनऊ को विकेट की तलाश
4 विकेट जल्दी गिरने के बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने पैर जमा लिए हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। ऐसे में अगर लखनऊ को मैच में वापसी करनी है तो हर हाल में विकेट चटकाना होगा।
LSG vs DC Live: बैक टू बैक झटके लगे
प्रिंस यादव ने दिल्ली को दिए बैक टू बैक झटके दिए। 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने निशांका और तीसरी गेंद पर कप्तान अक्षर पटेल को बोल्ड किया। पटेल भी गोल्डन डक पर आउट हुए। 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 30 रन है।
LSG vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा
142 रन चेज करने उतरी दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई है और पावरप्ले में ही टीम ने 3 विकेट खो दिए। 5वें ओवर में प्रिंस यादव ने पथुम निसांका को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने शानदार कैच लिया। उन्होंने 5 गेंदों पर 1 रन बनाया।
LSG vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका
खराब शुरुआत के बाद दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट गिर गया है। मोहसिन खान ने अपने पहले ही ओवर में नीतीश राणा को अब्दुल समद के हाथों कैच आउट कराया। राणा ने 17 गेंदों पर 15 रन की धीमी पारी खेली। अब इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी मैदान पर आए हैं।
LSG vs DC Live: राहुल का नहीं खुला खाता
142 रन चेज करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने केएल राहुल का विकेट चटकाया। थर्ड मैन पर खड़े मोहसिन खान ने राहुल का कैच लिया। राहुल डक पर आउट हुए। अब 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए नीतीश राणा मैदान पर आए हैं।
LSG vs DC Live: 141 रन पर सिमटी लखनऊ
19वें ओवर में लखनऊ का आखिरी विकेट गिरा। लुंगी एनगिडी ने मोहसिन खान का विकेट चटकाया। इसके साथ ही लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए। लुंगी एनगिडी और टी नटराजन के खाते में 3-3 विकेट आए। कुलदीप यादव को भी 2 सफलताएं मिलीं। कप्तान अक्षर पटेल के खाते में 1 विकेट आया।
LSG vs DC Live: 9वां विकेट गिरा
18वें ओवर में 2 विकेट गंवाने के बाद लखनऊ को 19वें ओवर में 9वां झटका लगा। लुंगी एनगिडी ने एनरिक नॉर्खिया को स्टब्स के हाथों कैच आउट कराया। साउथ अफ्रीका के तीनों प्लेयर इस विकेट में शामिल रहे। एनरिख का खाता नहीं खुला।
LSG vs DC Live: 18वें ओवर में लगे 2 झटके
18वें ओवर में लखनऊ के 2 विकेट गिरे। तीसरी गेंद पर नटराजन ने अब्दुल समद को मिलर के हाथों कैच आउट कराया। समद सेट होने के बाद आउट हुए। उन्होंने 25 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। ओवर की आखिरी गेंद पर नटराजन ने मोहम्मद शमी का शिकार किया। 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन है।
LSG vs DC Live: लखनऊ का छठा विकेट गिरा
लखनऊ सुपर जायंट्स का छठा विकेट गिर गया है। 14वां ओवर करने आए कुलदीप यादव ने पहली गेंद पर ही मुकुल चौधरी को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। मुकुल ने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए। अब शाहबाज बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए हैं। वहीं मिचेल मार्श बाहर गए हैं।
LSG vs DC Live: मार्श हुए आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। 10वें ओवर में कुलदीप यादव ने मिचेल मार्श को अपने जाल में फंसा लिया। पहली गेंद पर सिक्स खाने के बाद 84 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। मार्श जल्दी शॉट खेल गए और गेंद हवा में उछलकर लॉन्ग-ऑफ की तरफ चली गई। ट्रिस्टन स्टब्स ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। इस तरह मार्श की 35 रनों की पारी का अंत हुआ। उन्होंने इसके लिए 28 गेंदों का सामना किया और 2 चौके-3 छक्के लगाए।
LSG vs DC Live: पूरन का नहीं चला बल्ला
टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई है। निकोलस पूरन के रूप में टीम को चौथा झटका लगा। लुंगी एनगिडी ने उन्हें बोल्ड किया। पूरन ने 1 चौके की मदद से 8 गेंदों पर 8 रन बनाए। लखनऊ में सन्नाटा पसरा है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को अब एक साझेदारी की तलाश है।
लखनऊ की पारी लड़खड़ाई
पावरप्ले में 2 विकेट गंवाने के बाद लखनऊ की टीम नहीं रुकी। 7वें ओवर में लखनऊ को तीसरा झटका लगा। 4 नंबर पर उतरे आयुष बदोनी को टी नटराजन ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। बदोनी का खाता तक नहीं खुला, उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया। अब निकोलस पूरन मैदान में आ चुके हैं।
LSG vs DC Live: लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में टीम को 2 झटके लगे। छठे ओवर की 5वीं गेंद पर कप्तान अक्षर पटेल ने एडेन मार्कराम को बोल्ड किया। मार्कराम ने 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 8 गेंदों पर 11 रन बनाए। अब 4 नंबर पर आयुष बदोनी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 6 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन है।
LSG vs DC Live: लखनऊ का पहला विकेट गिरा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को सधी हुई शुरुआत मिली है। ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ने की सलामी जोड़ी धीरे-धीरे अपनी पारी बुन रही थी। इसी बीच पंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। उन्होंने 9 गेंदों पर 7 रन बनाए। दिल्ली की ओर से तीसरा ओवर मुकेश कुमार कर रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श ने सामने की ओर शॉट लगाया। गेंद मुकेश के हाथों में लगकर सामने वाले स्टंप में जा टकराई। इस दौरान पंत रन लेने के लिए आगे बढ़ चुके थे। ऐसे में उन्हें बाहर जाना पड़ा। अब एडेन मार्करम बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
LSG vs DC Live: सलामी जोड़ी मैदान पर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मिचेल मार्श और ऋषभ पंत मैदान पर आए हैं। पंत ने ओपनिंग कर सभी को हैरान कर दिया है। दिल्ली की ओर से पहला ओवर मुकेश कुमार कर रहे हैं।
LSG vs DC Live: इम्पैक्ट प्लेयर
- लखनऊ सुपर जायंट्स : दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी।
- दिल्ली कैपिटल्स: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।
LSG vs DC Live: लखनऊ की प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव।
LSG vs DC Live: दिल्ली की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
LSG vs DC Live: टॉस अपडेट
आईपीएल 2026 के 5वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में कुछ ही देर में दिल्ली कैपिटल्स की सलामी जोड़ी मैदान पर नजर आने वाली है।
LSG vs DC Live: हेड टू हेड
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान लखनऊ ने 3 और दिल्ली ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। लखनऊ में दोनों टीमों की 3 बार टक्कर हुई है। इस भिड़ंत में लखनऊ ने 1 और दिल्ली ने 2 मैच जीते।
LSG vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स टीम
केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नितीश राणा, करुण नायर, पथुम निसांका, साहिल पारख, समीर रिजवी, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, त्रिपुरा विजय, अजय जादव मंडल।
LSG vs DC Live: लखनऊ सुपर जायंट्स टीम
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह।
LSG vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित 11
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी।
LSG vs DC Live: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित 11
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान & विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी।
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी सुधी पाठकों का हार्दिक स्वागत है। आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर होगी। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।