MI vs PBKS Highlights: प्रभसिमरन-श्रेयस की पारी से पंजाब अब तक अजेय, मुंबई को थमाई शर्मनाक हार
Mumbai Indians vs Punjab Kings Highlights: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मैच में पंजाब ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

MI vs PBKS Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI vs PBKS IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला वानखेडे़ स्टेडियम में खेला गया। मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब ने 16.3 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली। तो वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की पारी खेली।
MI vs PBKS Live: पंजाब किंग्स की जीत
मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स ने एकतरफा जीत हासिल की है। मैच में पंजाब ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और इसी के साथ वे अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को पीबीकेएस ने 16.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली। तो वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों पर 66 रन बनाए। मुंबई के लिए अल्लाह गजनफर ने सबसे अधिक 2 विकेट अपने नाम किए। तो वहीं बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाते हुए 112 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने भी 50 रनों की पारी खेली।
MI vs PBKS Live: श्रेयस अय्यर आउट
मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ तीसरी सफलता मिली है। हालांकि, पंजाब जीत के करीब है। शार्दुल ठाकुर ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को 35 गेंदों पर 66 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
MI vs PBKS Live: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अय्यर का आईपीएल 2026 में ये लगातार दूसरा अर्धशतक है।
MI vs PBKS Live: प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक
पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 23 गेंदों पर अर्धशतक टोक दिया है और इसी के साथ पंजाब की टीम मजबूत स्थिति में बनी हुई है। पीबीकेएस के लिए सिंह 54, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर नाबाद हैं।
MI vs PBKS Live: 10 ओवर समाप्त
पंजाब किंग्स की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। पंजाब की टीम मुकाबले में मजबूत स्थिति में बनी हुई है। उन्होंने इस वक्त तक 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 21, जबकि प्रभसिमरन सिंह 44 रन बनाकर नाबाद हैं।
MI vs PBKS Live: गजनफर ने दिलाई दूसरी सफलता
इम्पैक्ट प्लेयर गजनफर ने अपने 2 ओवर में पंजाब को 2 झटके दिए हैं। तीसरे ओवर में प्रियांश आर्य का शिकार करने के बाद 5वें ओवर में आए गजनफर ने कूपर कोनोली को पवेलियन की राह दिखाई। कोनोली ने 12 गेंदों पर 17 रन बनाए। अब कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर आए हैं।
MI vs PBKS Live: पंजाब का पहला विकेट गिरा
196 रन चेज करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर इम्पैक्ट प्लेयर गजनफर ने प्रियांश आर्य को दीपक चाहर के हाथों कैच आउट कराया। प्रियांश ने 9 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। अब कूपर कोनोली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
MI vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब की सलामी जोड़ी क्रीज पर
मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर उतर चुके हैं। एमआई ने पहले बैटिंग करते हुए 195 रन बनाए हैं, जिसमें क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया है।
MI vs PBKS Live Cricket Score: मुंबई ने बनाए 195 रन
पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए क्विंटन डी कॉक ने एमआई के लिए 60 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की पारी खेली। उनके अलावा नमन धीर ने 50 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए।
MI vs PBKS Live Cricket Score: शेरफेन रदरफोर्ड आउट
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। अर्शदीप सिंह ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले शेरफेन रदरफोर्ड को 1 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
MI vs PBKS Live Cricket Score: हार्दिक पांड्या आउट
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चौथा विकेट गंवा दिया है। कप्तान हार्दिक पांड्या 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मार्को यानसेन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
MI vs PBKS Live Cricket Score: क्विंटन डी कॉक का शतक
पंजाब के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेल रहे क्विंटन डी कॉक ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक लगा दिया है। उन्होंने 53 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। उनके आईपीएल करियर का ये तीसरा शतक है।
MI vs PBKS Live Cricket Score: नमन धीर आउट
पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह ने कमाल किया और उन्होंने मुंबई को तीसरा झटका दिया है। शशांक 31 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ क्विंटन डी कॉक के साथ उनकी शतकीय साझेदारी भी टूट गई। मुंबई के लिए डी कॉक 76 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
MI vs PBKS Live Cricket Score: नमन धीर का अर्धशतक
पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नमन धीर ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। धीर के आईपीएल करियर का ये दूसरा अर्धशतक है।
MI vs PBKS Live Cricket Score: क्विंटन डी कॉक का अर्धशतक
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट जल्दी गंवा दिए थे। हालांकि, मुंबई के लिए वापसी कर रहे क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला और 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। मुंबई के लिए डी कॉक 50 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि नमन धीर 38 रन बनाकर नाबाद हैं।
MI vs PBKS Live Cricket Score: सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक का शिकार
मुंबई इंडियंस की पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरूआत खराब रही है। रयान रिकल्टन के बाद अर्शदीप सिंह ने सूर्यकुमार यादव को गोल्डन डक पर आउट कर दिया है। एमआई ने 12 रनों के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं।
MI vs PBKS Live Cricket Score: रयान रिकल्टन आउट
पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन 8 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अर्शदीप सिंह ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
MI vs PBKS Live Cricket Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एमआई के लिए सलामी बल्लेबाजी के रूप में क्विंटन डी कॉक और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से डी कॉक को मैच में खेलने का मौका मिला है।
MI vs PBKS Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: एएम गजनफर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, अश्वनी कुमार।
MI vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर।
MI vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। एमआई की टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी।
MI vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्या।
MI vs PBKS Live Cricket Score: मुंबई की संभावित प्लेइंग 11
रयान रिकलेटन, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह,
इम्पैक्ट प्लेयर: अश्वनी कुमार।
MI vs PBKS Live Cricket Score: मुंबई की एकमात्र जीत
आईपीएल 2026 की शुरूआत मुंबई ने शानदार अंदाज में किया था। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 200 से अधिक का स्कोर चेज कर 2012 के बाद आईपीएल में अपना पहला मैच जीता था। हालांकि, इसके बाद एमआई को एक भी जीत नहीं मिली है। उन्हें लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
MI vs PBKS Live Cricket Score: रोहित शर्मा की चोट
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की चोट चिंता का विषय बनी हुई है। रोहित को बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हैमिस्ट्रिंग चोट का सामना करना पड़ा था। वे मैदान से बाहर चले गए थे। पंजाब के खिलाफ शर्मा का मुकाबला खेलना मुश्किल है।
MI vs PBKS Live Cricket Score: मुंबई बनाम पंजाब हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों ने अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 34 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान मुंबई को 17 मैचों में जीत मिली है, जबकि पंजाब ने भी उतने ही मैच जीते हैं।
MI vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब किंग्स की टीम
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, विशाल निशाद, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस।
MI vs PBKS Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की टीम
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।
MI vs PBKS Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा। पंजाब ने अपने सभी मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम अब तक मात्र एक मैच में जीत हासिल कर सकी है।