Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    WI vs NZ: विकेटों की बारिश और गेंदबाजों के कहर के बीच इस खिलाड़ी ने बचाई न्यूजीलैंड की लाज, वेस्टइंडीज को घर में मिली करारी शिकस्त

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 08:52 AM (IST)

    न्यूजीलैंड ने टॉम लाथम की नाबाद 37 रनों की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्श ...और पढ़ें

    टॉम लाथम ने बचाई टीम की लाज

    टॉम लाथम ने बचाई टीम की लाज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विकेट जब गेंदबाजों के लिए मददगार हो और उस पर विकेट लगातार गिर रहे हैं तो हर टीम को ऐसा बल्लेबाज चाहिए होता है जो उस विकेट को भांपते हुए टिका रहे और टीम को जीत दिलाए। न्यूजीलैंड के टॉम लाथम ने कुछ ऐसा ही किया है। उनकी नाबाद 37 रनों की पारी से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हरा दिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

    पहले न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कहर ढाया तो फिर वेस्टइंडीज के गेंदबाज भी पीछे नहीं रहे। जेडन लेनॉक्स ने पांच विकेट लेकर वेस्टइंडीज को 36 ओवरों में 138 रनों पर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई। कीवी टीम को इतने से रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और अगर लाथम विकेट पर पैर न जमाते तो हो सकता है कि वेस्टइंडीज बाजी मार ले जाती। न्यूजीलैंड ने 32.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर ये मैच अपने नाम किया।

    अकेले लड़े कैम्पबेल

    वेस्टइंडीज की टीम गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी और लगातार विकेट खोती रही। हालांकि, उसका पहला विकेट 11वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा था और फिर जो विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरु हुआ वो 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर रुका। टीम ने अपना पहला विकेट अकीम अगस्ते के रूप में खोया जो माइकल ब्रेसवेल का शिकार बने। उन्होंने 18 रन बनाए। कैम्पबेल टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना कर चार चौके और एक छक्का मारा।

    उनके रूप में वेस्टइंडीज ने अपना दूसरा विकेट खोया। वह सैंटनर का शिकार बने। यहां से फिर वेस्टइंडीज की टीम लगातार विकेट खोती रही। टीम के सिर्फ चार खिलाड़ी ही दहाई के अंक में पहुंच सके। अगस्ते और कैम्पबेल के अलावा केसी कार्टी ने 18 और अमीर जांगो ने 24 रनों का योगदान दिया। जेडन के अलावा ब्रेसवेल और सैंटनर ने दो-दो विकेट लिए। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

    खबरें और भी

    न्यूजीलैंड की हालत भी हुई पतली

    महज 139 रनों का टारगेट चेज करने उतरी कीवी टीम के लिए भी रास्ता आसान नहीं रहा। उसने भी लगातार विकेट खोए और मुश्किल में फंसती दिखी। हालांकि, लाथम ने एक छोर संभाले रखते हुए टीम को जीत दिलाई। लाथम ने 61 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके मारे। विल यंग और डेरिल मिचेल ने 28-28 रनों की पारी खेली। ब्रेसवेल 24 रन बनाकर नाबाद रहे। ब्रेसवेल और लाथम ने साझेदारी कर टीम को संभाला नहीं तो कीवी टीम ने अपने पांच विकेट 96 रनों पर ही खो दिए थे। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

    यह भी पढ़ें- WI vs NZ: न्यूजीलैंड की ODI टीम का एलान, मैट फिशर को पहली बार मौका; जैकब डफी की हुई वापसी

    यह भी पढ़ें- 25 चौके, 178 रन…Devon Conway ने वेस्टइंडीज की छाती पर किया तांडव; IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद दिखाई ताकत