NZ vs SL Highlights: टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हुई श्रीलंका, न्यूजीलैंड ने घर पर बुरी तरह रौंदा
टी-20 विश्व कप 2026 के 46वें मुकाबले में बुधवार को न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। कीवी टीम ने 61 रन से यह मैच जीता।

कीवी टीम ने जीता मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 के 46वें मुकाबले में बुधवार के न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका हुआ। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। कीवी टीम ने 61 रन से यह मैच जीता। हार के साथ श्रीलंका टीम का सफर इस विश्व कप में समाप्त हो गया।
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम को 84 रन पर 6 झटके लग चुके थे। इसके बाद कप्तान मिचेल सेंटनर ने हार नहीं मानी और शानदार बल्लेबाजी की।
उन्होंने 26 गेंदों पर 47 रन बनाए। कोल मैककॉन्ची ने भी उनका साथ दिया और 31 रन की नाबाद पारी खेली। 3 नंबर पर उतरे रचिन रविंद्र ने 22 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया। कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए।
169 रन चेज करने उतरी श्रीलंका टीम लय में ही नजर नहीं आए। मैट हेनरी ने पहली ही गेंद पर पथुम निसांका को बोल्ड किया। इसके बाद टीम लगातार विकेट खोती चली गई। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कामिंदु मेंडिस ने 23 गेंदों पर 31 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
NZ vs SL Live: आखिरी ओवर में गिरा 8वां विकेट
20वें ओवर में श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा। दुनिथ वेलालेज की 29 रनों की पारी का अंत हुआ। 169 रन चेज करने उतरी श्रीलंका टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 61 रन से अपने नाम किया।
NZ vs SL Live: श्रीलंका का 7वां विकेट गिरा
मैच अब श्रीलंका की पकड़ से दूर चला गया है। टीम के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर कामिन्दु मेंडिस कैच आउट हुए। उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया और 31 रन बनाए। मिचेल सेंटनर की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने उनका शानदार कैच लपका।
NZ vs SL Live: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड टीम ने मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली है। रचिन रविंद्र कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दुशान हेमंथा को डेरेल मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। दुशान हेमंथा ने 6 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए। यह रचिन का मैच में चौथा विकेट है।
NZ vs SL Live: आधी टीम लौटी पवेलियन
श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कप्तान दासुन शनाका सस्ते में आउट हुए। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए। रचिन रवींद्र की गेंद पर फिन एलन ने शनाका का कैच लिया।
NZ vs SL Live: 2 गेंद पर 2 झटके लगे
श्रीलंका टीम की मुसीबत अब बढ़ती जा रही है। 2 झटकों से टीम उबरी ही थी कि 9वें ओवर में टीम को तीसरा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस स्टंपिंग आउट हुए। उन्होंने 22 गेंदों पर 11 रन की धीमी पारी खेली। 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवन रथनायके भी स्टंपिंग आउट हुए। उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया और 10 रन बनाए।
श्रीलंका को तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर दूसरा झटका लगा। अपने स्पैल का दूसरा ओवर करने आए मैट हेनरी ने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर चरिथ असलांका को डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। चरिथ ने 9 गेंदों का सामना किया और 5 रन बनाए। अब पवन रथनायके मैदान पर आए हैं।
NZ vs SL Live: श्रीलंका की खराब शुरुआत
श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर मैट हेनरी ने पथुम निसांका को बोल्ड किया। पथुम निसांका डक पर पवेलियन लौटे। अब 3 नंबर पर चरिथ असलांका मैदान पर आए हैं।
NZ vs SL Live: आखिरी गेंद पर गिरा विकेट
20वें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को झटका लगा। कप्तान मिचेल सेंटनर कैच आउट हुए। उन्होंने 26 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। अब श्रीलंका को जीत के लिए 169 रनों की दरकार है।
NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई
न्यूजीलैंड के 12वें ओवर में 2 विकेट गिरे थे। इसके बाद 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर डुनिथ वेलालेज ने डेरिल मिचेल को बोल्ड कर दिया। मिचेल ने 7 गेंदों का सामना किया और वह 3 रन ही बना सके।
NZ vs SL Live: आधी कीवी टीम लौटी पवेलियन
न्यूजीलैंड को 12वें ओवर में 2 झटके लगे। महेश तीक्षणा ने दूसरी गेंद पर रचिन रवींद्र तो चौथी गेंद पर मार्क चैपमैन को आउट किया। मार्क का खाता तक नहीं खुला। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया। न्यूजीलैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है।
NZ vs SL Live: सेट बल्लेबाज रचिन रवींद्र आउट
न्यूजीलैंड का चौथा और बड़ा झटका लग चुका है। महेश तीक्षणा ने सेट बल्लेबाज रचिन रवींद्र को पवेलियन भेजकर दूसरा विकेट प्राप्त किया। रचिन ने 22 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया।
NZ vs SL Live: फिलिप्स हुए आउट
न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिर चुका है। दुष्मंथा चमीरा ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया। खतरनाक होते जा रहे फिलिप्स ने 18 गेंदों पर 18 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका लगाया।
NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी अब पवेलियन लौट चुकी है। मुकाबले में श्रीलंका की पकड़ मजबूत हो गई है। टिम सीफर्ट के बाद अब फिन एलन कैच आउट हुए। दुष्मंथा चमीरा ने टिम का विकेट चटकाया। टिम ने 1 चौके की बदौलत 9 गेंदों पर 8 रन बनाए।
NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत के बाद पहला झटका लग चुका है। चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर महेश तीक्षणा ने फिन एलन को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। एलन ने 13 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इससे पहले तीक्षणा ने स्लिप पर टिम सीफर्ट का कैच छोड़ा था।
NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी मैदान पर
न्यूजीलैंड टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। दोनों की कोशिश अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाने की है। वहीं श्रीलंका को पहले विकेट की तलाश है।
NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
NZ vs SL Live: श्रीलंका की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना, दिलशान मदुशंका।
NZ vs SL Live: टॉस अपडेट
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। श्रीलंका की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया गया है। कीवी टीम भी 1 बदलाव के साथ उरती है। कामिल मिशारा की जगह चरिथ असलांका ने ली है। वहीं जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची आए हैं।
NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड की टीम
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, कोल मैककॉन्ची।
NZ vs SL Live: श्रीलंका टीम
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, डुनिथ वेललागे, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना, दिलशान मदुशंका, जेनिथ लियानागे, प्रमोद मदुशन, चरिथ असलांका, कुसल परेरा।
NZ vs SL Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में आज न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आप इस लाइव ब्लॉग में पढ़ सकते हैं।