NZ W vs IRE W: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को हरा हासिल की पहली जीत, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को मात देकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप-2026 में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को दी मात
HighLights
न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को चार रनों दी मात
न्यूजीलैंड ने हासिल की टी20 वर्ल्ड कप-2026 की पहली जीत
रोमांचक मुकाबले में आखिरी पलों में कीवी टीम ने पलटी बाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। खराब फील्डिंग के बाद भी आखिरी पलों में न्यूजीलैंड महिला क्रिकट टीम ने शुक्रवार देर रात शानदार मुकाबले में आयरलैंड को चार रनों से हरा दिया। इसी के साथ मौजूदा चैंपियन ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप-2026 में अपनी पहली जीत भी हासिल कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम बड़ा स्कोर नहीं कर सकी। उसने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 140 रन ही बनाए। आयरलैंड ने शानदार लड़ाई लड़ी, लेकिन वह 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी।
लुइस और प्रेंडेरगास्ट की पारियां गईं बेकार
आयरलैंड की जीत तय ही लग रही थी। इसकी वजह थी कप्तान गेबी लुइस और ओर्ला प्रेंडेरगास्ट के बीच हुई शतकीय साझेदारी। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर आयरलैंड ने एमी हंटर (2) को आउट कर दिया। यहां से लुइस और प्रेंडेरगास्ट की जोड़ी ने शानदार शतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 110 रन जोड़े और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। तभी मेली कर ने प्रेंडेरगास्ट को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। उनका विकेट 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा। इस बल्लेबाज ने 53 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 59 रनों की पारी खेली।
यहां से कीवी टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 25 रनों की जरूरत थी। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर रोजमेरी माइर ने लुइस को आउट कर आयरलैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। वह 53 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 58 रन बनाने में सफल रहीं। लुइस लिटिल और लेह पॉल ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। लिटिल ने चार गेंदों पर पांच और पॉल ने पांच गेंदों पर आठ रन बनाए।
खबरें और भी
न्यूजीलैंड की खराब बल्लेबाजी
इससे पहले, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों ने जमकर निराश किया। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जॉर्जिय प्लिमर की विकेट गिरने के बाद कीवी टीम की बल्लेबाजी रफ्तार नहीं पकड़ सकी। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण भी ये टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 36 रन इजी शार्प ने बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 28 गेंदों का सामना कर चार चौके मारे। ब्रूक हालीडे 37 गेंदों पर 34 रन बनाने में सफल रहीं। इन दोनों के अलावा कप्तान मेली कर ने 24 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 30 रनों की पारी खेली।