PBKS vs GT Live Cricket Score: कूपर कोनोली के दम पर पंजाब ने गुजरात को दी मात, तीन विकेटों से जीता मैच
Punjab Kings vs Gujarat Titans LIVE Score Updates: पंजाब किंग्स ने आईपीएल-2026 के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया।
-1774959354701_m.webp)
पंजाब के सामने गुजरात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने आईपीएल-2026 का आगाज जीत के साथ किया है। इस टीम ने अपने घर में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। पंजाब ने पांच गेंद पहले सात विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया। कूपर ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके और पांच छक्के मारे।
इससे पहले, पंजाब ने विजय कुमार विशाक और युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 162 रनों पर ही सीमित कर दिया। गुजरात के पास मौका था कि वह 180 के आस-पास का स्कोर खड़ा करे, लेकिन लगातार विकेट खोने के चलते टीम इस स्कोर तक नहीं जा सकी। उसके लिए शुभमन गिल ने 39 रनों की पारी खेली। वहीं जोस बटलर ने 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 25 रन बनाने में सफल रहे। विजय ने तीन विकेट अपने नाम किए तो वहीं चहल ने दो विकेट लिए।
PBKS vs GT Live Score: पंजाब ने जीता मैच
आखिरी ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर कूपर कोनोली ने पंजाब को गुजरात के खिलाफ जीत दिला दी। पंजाब ने ये मैच तीन विकेट से जीता। कूपर 44 गेंदों पर 72 रन बनाकर नाबाद रहे।
PBKS vs GT Live Score: यानसेन भी लौटे पवेलियन
मार्को यानसेन भी आउट हो गए हैं। उन्हें 18वें ओवर की चौथी गेंद पर अशोक शर्मा ने आउट किया और इसी के साथ पंजाब ने अपना सातवां विकेट खो दिया है।
PBKS vs GT Live Score: कोनोली का अर्धशतक
16वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मार कोनोली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पंजाब की पूरी उम्मीदें अब उन्हीं पर टिकी हैं।
PBKS vs GT Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टोइनिस का किया शिकार
प्रसिद्ध कृष्णा ने मार्कस स्टोइनिस को भी आउट कर दिया है। 15वें ओवर की चौथी पर उन्होंने स्टोइनिस को राशिद खान के हाथों कैच कराया। स्टोइनिस खाता तक नहीं खोल पाए और टीम के छठे विकेट के तौर पर आउट हुए।
PBKS vs GT Live Score: शशांक भी लौटे पवेलियन
पंजाब की पारी लड़खड़ा गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर शशांक सिंह को आउट कर दिया है। इसी के साथ पंजाब ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है।
PBKS vs GT Live Score: सुंदर को मिली सफलता
14वें ओवर की पहली गेंद पर सुंदर ने नेहाल वढेरा को आउट कर पंजाब को चौथा झटका दे दिया है। नेहाल सिर्फ तीन रन ही बना सके। वह जब आउट हुए तब पंजाब का स्कोर 113 रन था।
PBKS vs GT Live Score: श्रेयस अय्यर हुए आउट
प्रसिद्ध कृष्णा ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया है। अय्यर ने 18 रनों की पारी खेली।
PBKS vs GT Live Score: पंजाब का स्कोर 100 के पार, कप्तान चोटिल
12 ओवरों का खेल खत्म हो गया है और पंजाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 110 रन है। इस बीच कप्तान अय्यर को हाथ में चोट लग गई है।
PBKS vs GT Live Score: प्रभसिमरन सिंह बने राशिद का शिकार
प्रभसिमरन सिंह के रूप में पंजाब ने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद ने प्रभसिमरन सिंह को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों आउट कराया। प्रभसिमरन ने 24 गेंदों पर 37 रन बनाए जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल रहे।
PBKS vs GT Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। पंजाब ने इन छह ओवरों में एक विकेट खोकर 55 रन बनाए हैं। प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली इस समय मैदान पर हैं।
PBKS vs GT Live Score: पंजाब के 50 रन पूरे
पंजाब के 50 रन पूरे हो गए हैं। पांच ओवरों में टीम ने ये आंकड़ा छुआ। मेजबान टीम ने अभी तक एक विकेट खोया है।
PBKS vs GT Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका
पंजाब का पहला विकेट गिर गया है। रबाडा ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियांश को अशोक शर्मा के हाथों कैच कराया। इस समय टीम का स्कोर सिर्फ सात रन था। ये सातों रन प्रियांश ने बनाए थे।
PBKS vs GT Live Score: पंजाब की पारी शुरू
पंजाब की पारी शुरू हो गई है। पिछले साल की उप-विजेता को जीत के लिए 163 रनों की जरूरत है।
PBKS vs GT Live Score: गुजरात की पारी खत्म
गुजरात की पारी खत्म हो गई है। पूरे ओवर खेलने के बाद गुजरात ने छह विकेट खोकर 162 रन बनाए। पंजाब के लिए विजय कुमार ने तीन विकेट अपने नाम किए।
PBKS vs GT Live Score: शाहरुख खान लौटे पवेलियन
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर शाहरुख खान आउट हो गए हैं। उन्हें विजय कुमार ने अपना शिकार बनाया। शाहरुख से जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी वह वो कर नहीं पाए और सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए।
PBKS vs GT Live Score: सुंदर लौटे पवेलियन
वॉशिंगटन सुंदर पवेलियन लौट गए हैं। विजय कुमार ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनको आउट किया। अर्शदीप ने उनका कैच लपका। गुजरात ने इसी के साथ अपना पांचवां विकेट खोया।
PBKS vs GT Live Score: बटलर भी आउट
गुजरात को चौथा झटका लग गया है। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने जोस बटलर को आउट कर दिया। हालांकि, इसका श्रेय जेवियर बार्टलेट को जाता है जिन्होंने बाउंड्री पर शानदार कैच लपका। बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे।
PBKS vs GT Live Score: फिलिप्स लौटे पवेलियन
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर विजय ने फिलिप्स को मार्को यानसेन के हाथों कैच करा दिया। इसी के साथ गुजरात ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। फिलिप्स लॉन्ग ऑन पर लपके गए। उन्होंने 17 गेंदों पर 25 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। उनका विकेट 119 रनों पर गिरा।
PBKS vs GT Live Score: 13 ओवरों का खेल खत्म
13 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। गुजरात ने दो विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं। बटलर और फिलिप्स मैदान पर हैं। इन दोनों से तूफानी रफ्तार में रन बनाने की उम्मीद है जिस पर दोनों अभी तक खरा नहीं उतर सके हैं।
PBKS vs GT Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। गुजरात ने दो विकेट खोकर 84 रन बनाए हैं। जोस बटलर और ग्लेन फिलिप्स इस समय मैदान पर हैं। दोनों से ही टीमों को तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद है।
PBKS vs GT Live Score: चहल की फिरकी में फंसे गिल
10वें ओवर की तीसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने गुजरात के कप्तान गिल को आउट कर दिया है। गिल ने लंबा शॉट मारना चाहा और डीप मिडविकेट बाउंड्री पर कूपर के हाथों लपके गए। गिल ने 27 गेंदों पर 39 रन बनाए जिसमें छह चौके शामिल रहे। उनका विकेट 83 के कुल स्कोर पर गिरा।
PBKS vs GT Live Score: गिल ने जमाए पैर
गुजरात की पारी के आठ ओवर हो गए हैं और उसने एक विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं। गिल ने पैर जमा लिए हैं और बटलर उनका साथ दे रहे हैं।
PBKS vs GT Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में गुजरात ने 53 रन बनाए हैं और एक विकेट खोया है। कप्तान गिल और जोस बटलर मैदान पर हैं।
PBKS vs GT Live Score: सुदर्शन को यानसेन ने किया चलता
पंजाब को पहला झटका लग गया है। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर यानसेन ने सुदर्शन को अय्यर के हाथों कैच कराया है। गुजरात का विकेट 37 रनों पर गिरा। सुदर्शन ने 11 गेंदों पर 13 रन बनाए।
PBKS vs GT Live Score: अर्शदीप का अच्छा ओवर
पहला ओवर फेंकने आए अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की और पहले ओवर में सिर्फ नौ रन दिए। इस ओवर में सुदर्शन ने एक चौका मारा।
PBKS vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू
गुजरात की पारी शुरू हो गई है। कप्तान गिल के साथ सुदर्शन पारी की शुरुआत करने आए हैं। पंजाब की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं अर्शदीप सिंह।
PBKS vs GT Live Score: गुजरात की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसा रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज
PBKS vs GT Live Score: पंजाब की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
PBKS vs GT Live Score: पंजाब की पहले गेंदबाजी
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
PBKS vs GT Live Score: हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
पंजाब और गुजरात दोनों ही टीमों के पास तूफानी बल्लेबाजों की कमी नहीं है। ऐसे में एक बार फिर इस मैच के हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है।
PBKS vs GT Live Score: हेड टू हेड
गुजरात ने आईपीएल-2022 में एंट्री ली थी। तब से इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल छह मैच खेले गए हैं जिनमें से दोनों के हिस्से तीन-तीन में जीत आई है।
PBKS vs GT Live Score: जीत के साथ शुरुआत पर जोर
आईपीएल जैसी लीग में हर टीम चाहती है कि वह जीत के साथ शुरुआत करे ताकि सीजन की पॉजिटिव शुरुआत हो। पंजाब और गुजरात की नजरें भी इसी बात पर टिकी होंगी।
PBKS vs GT Live Score: पंजाब और गुजरात में होगी टक्कर
पंजाब किंग्स आज अपने घर में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। दोनों टीमें इस मैच के साथ सीजन की शुरुआत करेंगी। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म पर नजरें रहेंगी।