पारस डोगरा के 'हेड बट' से मैदान पर तनाव, जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में कर्नाटक के गेंदबाजों को पिलाया पानी
जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन छह विकेट खोकर बनाए 527 रन। पारस डोगरा के अलावा साहिल व कन्हैया के जड़े अर्धशतक। ...और पढ़ें

पारस डोगरा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, हुबली। कप्तान पारस डोगरा (70 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन कर्नाटक के स्थानापन्न खिलाड़ी केवी अनीश को जानबूझकर सिर से मारने (हेड-बट) की उनकी हरकत ने जम्मू-कश्मीर की अच्छी बल्लेबाजी पर पानी फेर दिया, जिसने रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन स्टंप तक छह विकेट पर 527 रन बना लिए।
डोगरा के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज कन्हैया वधावन (70), साहिल लोत्रा (57*) सभी ने अच्छा योगदान दिया जिससे कर्नाटक के गेंदबाजों के लिए यह दिन मुश्किल रहा, जिसमें सिर्फ प्रसिद्ध कृष्णा (3/90) ही प्रभाव डाल सके।
हेटबट की घटना कैमरे में कैद
हालांकि, डोगरा के बर्ताव ने सभी को हैरान कर दिया। प्रसिद्ध की गेंद पर एक बाउंड्री लेने के बाद 'सिली प्वाइंट' क्षेत्ररक्षक अनीश को 'हेड-बट' मारने की घटना कैमरे में कैद हो गई। यह साफ नहीं था कि अनीश की किसी भी बात से डोगरा को बुरा लगा होगा।
उन्होंने अनीश से बहस की और फिर उनके हेलमेट पर सिर से धक्का दिया। इसके बाद उनके सीनियर साथी मयंक अग्रवाल बीच बचाव करने आए और दोनों के बीच खड़े हो गए। अग्रवाल को डोगरा के साथ बातचीत करते देखा गया, इसके बाद मैदानी अंपायर अंपायर रोहन पंडित और उल्हास गंधे ने बीच-बचाव किया।
शतकवीर पुंडीर की पारी पर लगा विराम
कुछ देर बाद कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल को भी अंपायरों से बात करते और डोगरा के बारे में शिकायत करते देखा गया। कर्नाटक के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रही क्योंकि रात के शतकवीर शुभम पुंडीर (247 गेंद में 121 रन) जल्दी आउट हो गए।
विद्याधर पाटिल (104 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर पुंडीर की एक फ्लिक सीधे अनीश के हाथों में समां गई जिससे 124 रन की साझेदारी खत्म हुई। पुंडीर ने पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े थे। पहले दिन अर्धशतक जड़ने वाले अब्दुल समद (61) प्रसिद्ध की गेंद पर आउट हुए।
डोगरा-वधावन की शतकीय साझेदारी
जम्मू कश्मीर का स्कोर चार विकेट पर 307 रन था तब अनुभवी बल्लेबाज डोगरा और इस सत्र में टीम की खोज रहे वधावन ने मिलकर 32 ओवर में 110 रन की भागीदारी की। प्रसिद्ध काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन इन दोनों ने उन पर कुछ अच्छी बाउंड्री लगाई।
दोनों संभलकर खेले और भारतीय टेस्ट गेंदबाज को विकेट नहीं दिया, लेकिन जब लेग-स्पिनर श्रेयस गोपाल (एक विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर शिखर शेट्टी (एक विकेट) ने गेंदबाजी शुरू की तो दोनों को कोई दिक्कत नहीं हुई। डोगरा ने 166 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में आठ चौके लगाए जबकि वधावन ने 109 गेंद खेलकर नौ चौके लगाए।
पारस ने लोत्रा को लिया साथ
वधावन कुछ देर में शेट्टी की गेंद पर स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए। फिर डोगरा ने लोत्रा के साथ 54 रन की भागीदारी की। तीसरी नई गेंद लेने के लिए चार ओवर बाकी हैं और कर्नाटक के गेंदबाज जम्मू-कश्मीर को 600 से नीचे ही समेटना चाहेंगे।
डोगरा पर लग सकता है मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना
जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन कर्नाटक के स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक केवी अनीश को जानबूझकर सिर से मारने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लग सकता है।
बीसीसीआई के मैच रेफरी नारायणन कुट्टी की तरफ से जुर्माने की आधिकारिक घोषणा मैच खत्म होने के बाद ही होगी। लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के साथ मारपीट करने पर सजा और मैच प्रतिबंध लगता है। इस मामले में हालांकि घरेलू क्रिकेट के इस स्टार को कम सजा मिल सकती है।


-1772034719672_v.webp)





-1772015337073_v.webp)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।