Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranji Trophy Round-up: दीपक हूडा का दोहरा शतक, अनुकूल रॉय ने चटकाए 10 विकेट; मणिपुर की विशाल जीत

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 07:44 PM (IST)

    रणजी ट्रॉफी के राउंड-3 के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया। प्लेट ग्रुप के एक मैच में मणिपुर ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 119 रन से शिकस्त दी। वहीं, राजस्थान की तरफ से खेलते हुए दीपक हुड्डा ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। झारखंड के गेंदबाज अनुकूल रॉय ने 10 विकेट का हॉल पूरा किया।  

    Hero Image

    दीपक हुड्डा ने राजस्थान के लिए जड़ा दोहरा शतक। फोटो- PTI

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के राउंड-3 के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया। बड़ौदा और उत्तर प्रदेश के बीच का मैच तीसरे दिन भी नहीं शुरू हो सका। वहीं, राजस्थान के लिए खेलते हुए दीपक हुड्डा ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। वहीं, एक मैच का रिजल्ट निकला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे दिन करुण नायर के दोहरे शतक के बाद तीसरे दिन राजस्थान के बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने दोहरा शतक जड़ा। मुंबई के खिलाफ वह 248 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने दूसरी पारी में दमदार शुरुआत की है। यशस्वी जायसवाल 56 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले जायसवाल ने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट हासिल किया। त्रिपुरा के लिए खेल रहे हनुमा विहारी ने नाबाद शतक जड़ा।


    रणजी ट्रॉफी राउंड-3 के तीसरे दिन का स्कोर-

    एलिट ग्रुप- ए

    आंध्रा- 475-7 घोषित
    ओडिशा- 135-6 और 190-2 (फॉलोऑन)
    (ओडिशा 134 रन से पीछे)

    झारखंड- 510-8 (घोषित)
    नागालैंड- 154 और 104-5 (फॉलोऑन)
    (नागालैंड 252 रन से पीछे)

    तमिलनाडु- 291 और 6-0
    विदर्भ- 501
    ( तमिलनाडु 204 रन से पीछे)

    बड़ौदा-
    उत्तर प्रदेश-
    (बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका।)

    एलिट ग्रुप-बी

    कर्नाटक- 586-5 घोषित
    केरल- 238 और 10-0 (फॉलोऑन)
    (केरल 338 रन से पीछे)

    मध्य प्रदेश- 384-8 (घोषित)
    चंडीगढ़- 236-4
    ( चंडीगढ़ 148 रन से पीछे)

    पंजाब- 325
    गोवा- 439-3
    (गोवा ने ली 114 रन की बढ़त)

    सौराष्ट्र- 165-1
    महाराष्ट्र-
    (बारिश के चलते मैच दो नहीं हुआ और तीसरे दिन देर से शुरू हुआ)

    एलिट ग्रुप- सी

    बंगाल- 336 (पहली पारी)
    त्रिपुरा- 273-7 (त्रिपुरा 63 रन से पीछे)

    रेलवे- 224
    असम- 99-1 (असम 125 रन से पीछे)

    उत्तराखंड- 257 और 88
    सर्विसेज- 223 और 71-5
    (सर्विसेज को जीत के लिए चाहिए 52 रन)

    गुजरात- 163 और 118-8
    हरियाणा- 239
    (गुजरात 37 रन से पीछे)

    एलिट ग्रुप-डी

    जम्मू और कश्मीर- 394
    छत्तीसगढ़- 297-6
    (छत्तीसगढ़ 97 रन से पीछे)

    हिमाचल प्रदेश- 318 और 303
    हैदराबाद- 278 और 8-0
    (हैदराबाद को 336 रन चाहिए जीत के लिए)

    मुंबई- 254 और 89-0
    राजस्थान- 617-6 घोषित
    (मुंबई 274 रन से पीछे)

    दिल्ली- 294 और 76-0
    पुडुचेरी- 481
    (दिल्ली 111 रन से पीछे)

    प्लेट ग्रुप-

    मेघालय- 235-4
    बिहार-

    मणिपुर - 505-3 (घोषित)
    अरुणाचल प्रदेश- 247 और 139 (फॉलोऑन)
    (मणिपुर ने पारी और 119 रन से दर्ज की जीत)

    मिजोरम- 424
    सिक्किम- 158-3
    ( सिक्किम 266 रन से पीछे)

    मणिपुर ने जीता मैच

    तीसरे दिन प्लेट ग्रुप के एक मैच में मणिपुर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अरुणाचल प्रदेश को पारी और 119 रन से हरा दिया। बल्लेबाजों के दम पर मणिपुर ने 505 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके बाद गेंदबाजों ने अरुणाचल प्रदेश की पारी को तहस-नहस कर दिया।

    अनुकूल रॉय का 10 विकेट हॉल

    वहीं, एलिट ग्रुप ए के एक मैच में झारखंड के अनुकूल रॉय ने 10 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है। अनुकूल ने नागालैंड के खिलाफ पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में दो विकेट चटकाए। नागालैंड ने फॉलोऑन खेलते हुए 5 विकेट गंवा दिए हैं। टीम पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है।

    यह भी पढे़ं- Ranji Trophy Round-Up: करुण और शिखर ने जड़े दोहरे शतक, विराट ने मारी सेंचुरी; दिल्‍ली के हुए खस्‍ता हाल