RCB vs KKR LIVE Score Update: बारिश के बाद बरसे विराट कोहली, आरसीबी ने कोलकाता को दी शिकस्त
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ।

2 अंकों की लड़ाई।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने कोलकाता को 6 विकेट से मात दी।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी (71) ने नाबाद अर्धशतक लगाया।
रिंकू सिंह (49*) फिफ्टी से चूक गए। कैमरन ग्रीन ने 32, फिन एलन ने 18 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 19 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली के शतक की बदौलत आरसीबी ने 193 रन के टारगेट को आखिरी ओवर में चेज कर लिया। कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 39 रन की पारी खेली।
RCB vs KKR LIVE: आरसीबी ने जीता मैच
आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में आरसीबी ने कोलकाता को 6 विकेट से शिकस्त दी। विराट कोहली 60 गेंदों पर 105 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। पिछले सीजन की विजेता टीम के अब 16 अंक हैं।
RCB vs KKR LIVE: कोहली का शतक
विराट कोहली ने 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। यह उनके आईपीएल करियर का 9वां शतक है। वह लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। आरसीबी जीत के करीब पहुंच गई है।
RCB vs KKR LIVE: टिम डेविड सस्ते में आउट
मनीष पांडे ने शानदार कैच लेकर टिम डेविड की पारी पर ब्रेक लगा दिया। टिम ने 3 गेंदों पर 2 रन की पारी खेली। अब विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा मैदान पर उतरे हैं।
RCB vs KKR LIVE: आरसीबी को लगा तीसरा झटका
आरसीबी का तीसरा विकेट गिर गया है। सुनील नरेन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रजत पाटीदार कैच आउट हुए। पाटीदार ने 8 गेंदों पर 11 रन की धीमी पारी खेली। अब टिम डेविड मैदान पर आ चुके हैं।
RCB vs KKR LIVE: देवदत्त पडिक्कल आउट
आरसीबी का दूसरा विकेट गिर गया है। कार्तिक त्यागी ने देवदत्त पडिक्कल को कप्तान अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। पडिक्कल ने 27 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। अब कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
RCB vs KKR LIVE: विराट का अर्धशतक
विराट कोहली ने 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। मौजूदा सीजन में यह उनकी चौथी फिफ्टी है। 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन है। देवदत्त पडिक्कल 25 रन बनाकर नाबाद हैं।
RCB vs KKR LIVE: जैकब बेथेल आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहला विकेट गंवा दिया है। जैकब बेथेल का आईपीएल 2026 में फ्लॉप शो जारी है। बेथेल को कार्तिक त्यागी ने 15 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली 19 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
RCB vs KKR LIVE: बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विराट कोहली और जैकब बेथेल की जोड़ी क्रीज पर है। कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 192 रन बनाए हैं।
RCB vs KKR LIVE: आरसीबी को चाहिए 193 रन
20वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी रन आउट हुए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए हैं। अंगकृष रघुवंशी (71) ने कमाल की बल्लेबाजी की। रिंकू सिंह (49*) ने उनका भरपूर साथ दिया। बेंगलुरु को अगर यह मैच जीतना है तो 193 रन बनाने होंगे।
RCB vs KKR LIVE: अंगकृष रघुवंशी ने लगाई फिफ्टी
अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। मौजूदा सीजन में यह उनकी चौथी फिफ्टी है। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन है। रिंकू सिंह अभी-अभी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
RCB vs KKR LIVE: आरसीबी की वापसी
रसिख सलाम ने मैच में आरसीबी की वापसी कराई है। कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी के बीच तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों पर 68 रन की साझेदारी हुई। रसिख ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। 13वें ओवर में उन्होंने ग्रीन को बोल्ड किया। ग्रीन ने 24 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। अब रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं।
RCB vs KKR LIVE: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा
भुवनेश्वर कुमार के बाद जोश हेजलवुड ने आते ही विकेट चटकाया। उन्होंने अपने पहले और पारी के 5वें ओवर में कोलकाता के कप्तान अंजिक्य रहाणे को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। रहाणे ने 13 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। अब 4 नंबर पर कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
RCB vs KKR LIVE: कोलकाता को लगा पहला झटका
भुवनेश्वर कुमार ने पारी के तीसरे ओवर में कोलकाता को पहला झटका दिया। अपने पहले ओवर में 4 रन देने वाले भुवी ने कोटे के दूसरे ओवर में फिन एलन का शिकार किया। एलन ने 8 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली। अब अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
RCB vs KKR LIVE: सलामी जोड़ी मैदान पर
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की ओर से अजिंक्य रहाणे और फिन एलन मैदान पर आए हैं। आरसीबी की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया। इस ओवर में उन्होंने पहली 5 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। आखिरी गेंद पर रहाणे ने चौका लगाया।
RCB vs KKR LIVE: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
RCB vs KKR LIVE: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड।
RCB vs KKR LIVE: टॉस अपडेट
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आरसीबी ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया है। वहीं वरुण चक्रवर्ती यह मैच नहीं खेल रहे।
RCB vs KKR LIVE: 8:30 बजे होगा टॉस
टॉस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ गई है। टॉस भारतीय समयानुसार 8:30 बजे होगा। वहीं मैच 8:45 बजे शुरू होगा। ओवर्स में कोई कटौती नहीं की गई है। ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा।
RCB vs KKR LIVE: प्लेयर्स कर रहे अभ्यास
बेंगलुरु और कोलकाता के प्लेयर्स मैदान पर वॉर्म अप कर रहे हैं। फैंस के चहरे पर खुशी लौट आई है। विराट कोहली बल्ले के साथ नजर आ रहे हैं। अंपायर्स ने भी मैदान का निरीक्षण किया है। इन सबके बीच मैदान को सुखाने का काम भी जारी है।
RCB vs KKR LIVE: 8:15 बजे होगा टॉस
रायपुर में बारिश रुकने और कवर्स हटने के बाद अब टॉस पर भी अपडेट आ गया है। टॉस भारतीय समयानुसार 8:15 बजे होगा। दोनों टीमों की नजर 2-2 अंक अपने नाम करने पर होगी।
RCB vs KKR LIVE: पिच से हटाए गए कवर्स
रायपुर में बारिश पूरी तरह रुक चुकी है। पिच और मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। मैदान का सुखाया जा रहा है। ग्राउंड स्टाफ इस कार्य में जुटा हुआ है। थोड़ी ही देर में टॉस को लेकर अपडेट आ सकता है।
RCB vs KKR LIVE: कवर्स हटाए जा रहे
रायपुर में बारिश रुक गई है। ऐसे में मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। कुछ ही देर में टॉस हो सकता है। मैच के तय समय पर शुरू होने की आशंका है।
RCB vs KKR LIVE: बारिश के कारण टॉस में देरी
रायपुर में बारिश कुछ धीमी हुई है। हालांकि, बीच-बीच में बिजली चमक रही है। बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है है। भारतीय समयानुसार टॉस 7 बजे होना था। अब इसमें देरी हो रही है। जैसे ही टॉस को लेकर जानकारी आएगी, आपको अपडेट किया जाएगा।
RCB vs KKR LIVE: रायुपर में तेज बारिश
फैंस के लिए बुरी खबर है। रायपुर में तेज बारिश हो रही है। ऐसे में पूरे मैदान को कवर किया गया है। टॉस शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। यह भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होना है। बारिश के चलते टॉस में देरी हो सकती है।
रायपुर में तेज बारिश की वजह से ग्राउंड कवर किया गया। आज आरसीबी और केकेआर के बीच यहां भिड़ंत होनी है। pic.twitter.com/U6b1BcfZ28
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) May 13, 2026
RCB vs KKR LIVE: केकेआर की संभावित XII
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी।
RCB vs KKR LIVE: आरसीबी के संभावित XII
विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर/रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार/जैकब डफी।
RCB vs KKR LIVE: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, स्वप्निल सिंह।
RCB vs KKR LIVE: कोलकाता नाइट राइडर्स
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे। उमरान मलिक, दक्ष कामरा।
RCB vs KKR LIVE: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की जंग होगी। दोनों टीमों की नजर 2-2 अंक पर है।