Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs KKR: रायपुर में चेज मास्‍टर विराट कोहली का शतक, जीत के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची बेंगलुरु

    Updated: Thu, 14 May 2026 12:36 AM (IST)

    आईपीएल 2026 में 2 डक के बाद विराट कोहली के तूफानी शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    विराट कोहली ने लगाया शतक।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में 2 डक के बाद विराट कोहली के तूफानी शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। वर्षा रुकने के बाद करीब एक घंटा 45 मिनट देरी से शुरू हुए मुकाबले में कोलकाता ने शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की चुनौतीपूर्ण पिच पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया।

    193 रन के टारगेट को आरसीबी ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चेज कर लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। आरसीबी ने 12 में से 8 मैच जीते हैं और उनके 16 अंक हो गए हैं। 

    विराट कोहली ने रचा इतिहास

    193 रन चेज करने उतरी आरसीबी को कोहली ने विराट शुरुआत दी। जैकब बेथेल (15) सस्‍ते में आउट हो गए, लेकिन कोहली डटे रहे। उन्‍होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। हालांकि, कोहली यहीं नहीं रुके और उन्‍होंने 58 गेंदों पर आईपीएल करियर का 9वां शतक लगाया। वह 60 गेंदों पर 105 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्‍होंने 11 चौके और 3 छक्‍के भी लगाए।

    कोहली लीग में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले प्‍लेयर भी बन गए है। अपने करियर का 279वां आईपीएल मैच खेल रहे कोहली के इस सीजन में 400 से ज्‍यादा रन (484) पूरे हो गए हैं। 78 रन बनाते ही विराट के टी20 में 14000 रन भी पूरे हो गए।

    खबरें और भी

    आईपीएल सीजन में 400+ रन

    • 12 सीजन- विराट कोहली
    • 9 सीजन- डेविड वॉर्नर/सुरेश रैना
    • 9 सीजन- शिखर धवन/रोहित शर्मा
    • 8 सीजन- केएल राहुल
    • 7 सीजन- शुभमन गिल
    • 6 सीजन- एबी डिविलियर्स/श्रेयस अय्यर

    टी20 में 14000 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां

    • 409 - विराट कोहली*
    • 423 - क्रिस गेल
    • 431 - डेविड वार्नर
    • 468 - जोस बटलर
    • 505 - एलेक्स हेल्स
    • 633 - कीरोन पोलार्ड

    IPL में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले प्‍लेयर

    • विराट कोहली: 279 मैच
    • एमएस धोनी: 278 मैच
    • रोहित शर्मा: 278 मैच
    • रवींद्र जडेजा: 265 मैच
    • दिनेश कार्तिक: 257 मैच

    त्‍यागी ने लिए 3 विकेट

    3 नंबर पर उतरे इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर देवदत्‍त पडिक्‍कल (39) फिफ्टी के करीब पहुंचकर कैच आउट हुए। उनके और विराट के बीच 59 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी हुई। कप्‍तान रजत पाटीदार ने 11 और टिम डेविड ने 2 रन बनाए। जितेश शर्मा 5 रन बनाकर नाबाद रहे। कार्तिक त्‍यागी ने 3 विकेट अपने नाम किए।

    पाटीदार ने चुनी गेंदबाजी

    टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन पिच पर तेज गेंदबाजों को वैसी मदद नहीं मिली जैसी इसी मैदान पर पिछले मैच में देखने को मिली थी। केकेआर की शुरुआत आक्रामक रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे (19) और फिन एलन (18) ने शुरुआती ओवरों में तेजी से रन जुटाए, लेकिन दोनों पावरप्ले के भीतर ही आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने एलन को विकेट के पीछे कैच कराया, जबकि जोश हेजलवुड ने रहाणे को शार्ट गेंद पर पवेलियन भेज दिया।

    इसके बाद नंबर तीन पर उतरे अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 21 वर्षीय बल्लेबाज ने 46 गेंदों में 71 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उन्होंने पहले कैमरन ग्रीन (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े और फिर रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

    रघुवंशी पूरे मैच में शानदार लय में नजर आए। उन्होंने ऑफ साइड में बेहतरीन कट शॉट लगाए, जबकि मिडविकेट के ऊपर खेला गया उनका शार्ट-आर्म पुल और क्रुणाल पांड्या पर लगाया गया लंबा छक्का दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। अंतिम गेंद पर रन आउट होने से पहले उन्होंने टीम को बड़े स्कोर की नींव दे दी थी।

    कैमरन ग्रीन ने भी 24 गेंदों पर 32 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया। वहीं रिंकू सिंह एक बार फिर फिनिशर की भूमिका में नजर आए और 29 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। वह केवल एक रन से अपना अर्धशतक चूक गए।

    रिंकू ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। आरसीबी की फील्डिंग इस मुकाबले में बेहद साधारण रही। टीम ने कई मिसफील्ड किए और गेंदबाज भी अपनी लाइन-लेंथ में निरंतरता नहीं रख सके। खासकर डेथ ओवरों में आरसीबी के गेंदबाज रन रोकने में पूरी तरह विफल रहे, जिसका फायदा केकेआर के बल्लेबाजों ने जमकर उठाया।

    यह भी पढ़ें- RCB vs KKR: आज मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचेंगे विराट कोहली, टूटेगा MS धोनी-रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली को बदनाम करो और पैसे पाओ, जर्मन इन्फ्लुएंसर ने किया चौंकाने वाला खुलासा