RCB vs GT LIVE Score: रबाडा का विकेट भी गिरा, फाइनल में पहुंचने से दो विकेट दूर आरसीबी
RCB vs GT Live Score: लीग चरण का अंत टॉप-2 में करने वाली आरसीबी और गुजरात की टीमें आज पहले क्वालिफायर में भिड़ रही हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल खेलेगी जबकि हारने वाली टीम दूसरे क्वालिफायर में जगह बनाएगी।
-1779797552652_m.webp)
पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने गुजरात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान रजत पाटीदार के नाबाद 93 रनों के दम पर आरसीबी ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पहले क्वालिफायर में पांच विकेट खोकर 254 रन बनाए हैं। गुजरात की खराब फील्डिंग का भी इसमें योगदान रहा। रजत पाटीदर ने अपनी पारी में 33 गेंदों का सामना कर पांच चौके और नौ छक्कों की मदद से ये पारी खेली। गुजरात को जीत हासिल करने के लिए प्लेऑफ का इतिहास बदलना होगा। अभी तक प्लेऑफ में किसी भी टीम ने 250 से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं किया है।
RCB vs GT Score LIVE: गुजरात का आठवां विकेट गिरा
12वें ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा को पांड्या ने विराट कोहली के हाथों कैच करा दिया। रबाडा ने नौ रन बनाए। आरसीबी अब जीत से दो विकेट दूर है।
RCB vs GT Score LIVE: राशिद खान भी लौटे पवेलियन
11वें ओवर की तीसरी गेंद पर डफी ने राशिद खान को पवेलियन की राह दिखा दी। उनका कैच विकेटकीपर जितेश शर्मा ने लपका। वह आठ रन ही बना सके।
RCB vs GT Score LIVE: सुंदर भी आउट, गुजरात परेशान
नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर सुंदर भी आउट हो गए। इसी के साथ गुजरात ने अपना छठा विकेट खो दिया। आरसीबी ने अब फाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।
RCB vs GT Score LIVE: होल्डर ने भी किया निराश, पांचवां विकेट गिरा
गुजरात को एक और झटका लगा है। रासिख ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर जेसन होल्डर को आउट कर गुजरात का पांचवां विकेट गिरा दिया। वह खाता तक नहीं खोल पाए। पावरप्ले में गुजरात ने पांच विकेट खोए और 51 रन बनाए।
RCB vs GT Score LIVE: निशांत भी आउट, गुजरात का चौथा विकेट गिर
गुजरात की हालत खराब हो गई है। छठे ओवर की पहली ही गेंद पर रासिख ने निशांत सिंधू को आउट कर दिया। उन्होंने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। वह पांच रन ही बनाए।
RCB vs GT Score LIVE: बटलर भी आउट, गुजरात दबाव में
हेजलवुड ने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोस बटलर को बोल्ड कर आरसीबी को तीसरा झटका दे दिया है। इसी के साथ गुजरात की पारी संकट में आ गई है। बटलर ने 11 गेंदों पर 29 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे।
RCB vs GT Score LIVE: गिल भी लौटे पवेलियन
चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर गुजरात को बड़ा झटका लग गया। उसके कप्तान गिल आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार की इनस्विंग ने गिल के डंडे उड़ा दिए। गिल ने सिर्फ दो रन ही बनाए।
RCB vs GT Score LIVE: सुदर्शन हुए हिट विकेट
तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर साई सुदर्शन आउट हो गए। वह हिट विकेट हुए। डफी की गेंद पर सुदर्शन ने शॉट खेला और चौका मार दिया, लेकिन इसी दौरान उनके हाथ से बल्ला छूट गया और स्टम्प पर जा लगा। सुदर्शन ने नौ गेंदों पर 14 रन बनाए।
RCB vs GT Score LIVE: गुजरात की पारी शुरू
गुजरात की पारी शुरू हो गई है। गिल और सुदर्शन पारी की शुरुआत करने आए हैं। दोनों से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद है।
RCB vs GT Score LIVE: रजत की शानदार पारी
रजत ने इस मैच में शानदार पारी खेली और उनकी पारी के दम पर आरसीबी ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया है। रजत ने 33 गेंदों पर पांच चौके और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन बनाए।
RCB vs GT Score LIVE: आरसीबी की पारी खत्म
आरसीबी की पारी खत्म हो गई है। टीम ने कप्तान रजत पाटीदार के नाबाद 93 रनों के दम पर पांच विकेट खोकर 254 रन बनाए हैं।
RCB vs GT Score LIVE: टिम डेविड आउट
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने टिम डेविड को बोल्ड कर आरसीबी को पांचवां झटका दे दिया। वह चार रन ही बना सके।
RCB vs GT Score LIVE: पाटीदार का अर्धशतक
17वें ओवर की तीसरी गेंद पर पाटीदार ने छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया।
RCB vs GT Score LIVE: पांड्या लौटे पवेलियन
17वें ओवर की पहली ही गेंद पर आरसीबी को झटका लग गया। रबाडा ने पांड्या को आउट कर दिया। साई सुदर्शन ने इस बार कैच लेने में कोई गलती नहीं की और आरसीबी को बड़ा झटका दिया। पांड्या ने 28 में 43 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे।
RCB vs GT Score LIVE: खेजरोलिया का महंगा ओवर
15वां ओवर फेंकने आए खेजरोलिया के ओवर में पाटीदार और पांड्या ने जमकर रन बनाए। इस ओवर में कुल 28 रन आए जो इस मैच का अभी तक का सबसे महंगा ओवर है। पांड्या ने इस ओवर में दो चौके मारे। उनके अलावा पाटीदार ने एक छ्क्का और दो चौके मारे।
RCB vs GT Score LIVE: पाटीदार को मिले दो जीवनदान
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को 14वें ओवर में दो जीवनदान मिल गए। पहली ही गेंद पर कुलवंत खेजरोलिया ने उनका कैच छोड़ा तो फिर तीसरी गेंद पर रबाडा ने डीप स्क्वायर लेग पर उनका कैच टपका दिया।
RCB vs GT Score LIVE: पडिक्कल भी बने होल्डर का शिकार
होल्डर ने नौवें ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी को एक और झटका दे दिया। उन्होंने पडिक्कल को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। पडिक्कल ने रिव्यू लिया जो असफल रहा। इससे पहले होल्डर ने दूसरी गेंद पर कोहली को आउट किया था। पडिक्कल ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाए जिसमें पांच चौके शामिल रहे।
RCB vs GT Score LIVE: कोहली लौटे पवेलियन
नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर होल्डर ने विराट कोहली को आउट कर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा दिया। कोहली शॉट खेलने गए और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। कोहली 25 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का मारा।
RCB vs GT Score LIVE: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में आरसीबी का दबदबा देखने को मिला है। उसने वेंकटेश अय्यर का विकेट जरूर खोया, लेकिन 76 रन बना लिए। विराट कोहली 34 और पडिक्कल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। ये आरसीबी का इस सीजन का बेस्ट पावरप्ले स्कोर है।
RCB vs GT Score LIVE: रबाडा ने अय्यर को भेजा पवेलियन
दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात का विकेट का खाता खुल गया। रबाडा ने अय्यर को पवेलियन भेज दिया। अय्यर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गिल के हाथों लपके गए। उन्होंने सात गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए।
RCB vs GT Score LIVE: आरसीबी की तेज शुरुआत
पहले ओवर में अय्यर ने मोहम्मद सिराज पर आक्रामण करने की रणनीति अपनाई और शुरुआती दो गेंदों पर दो चौके मार दिए। चौथी गेंद पर उन्होंने एक और चौका मारा। इस ओवर में कुल 14 रन आए।
RCB vs GT Score LIVE: आरसीबी की पारी शुरू
आरसीबी की पारी शुरू हो गई है। विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने आए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों पर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। गुजरात की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं।
RCB vs GT Score LIVE: गुजरात की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधू, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
RCB vs GT Score LIVE: आरसीबी की प्लेइंग-11
रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डर।
RCB vs GT Score LIVE: गुजरात की पहले गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
RCB vs GT Score LIVE: कुछ ही देर में टॉस
मुकाबले का टॉस कुछ ही देर में होगा। गिल और रजत पाटीदार दोनों की कोशिश होगी कि वह सिक्के की जंग को जीतें और अपनी सहूलियत के मुताबिक फैसला लें।
RCB vs GT Score LIVE: शुभमन गिल-साई सुदर्शन की जोड़ी ने किया कमाल
इस सीजन गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया है और टीम को यहां तक पहुंचाने में मदद की है। आज एक बार फिर इस जोड़ी पर नजरें रहेंगी। आरसीबी के गेंदबाजों के लिए इस जोड़ी से निपटना मुश्किल साबित हो सकता है।
RCB vs GT Score LIVE: विराट कोहली पर रहेंगी नजरें
आरसीबी को अगर जीत चाहिए तो फिर विराट कोहली के बल्ले का चलना भी जरूरी है। विराट कोहली ने इस सीजन शानदार खेल दिखाया है। हालांकि, प्लेऑफ में उनके आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं हैं। ऐसे में देखना होगा कि कोहली क्या कमाल दिखा पाते हैं।
RCB vs GT Score LIVE: ऐसे हैं हेड टू हेड आंकड़े
अगर दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े देखे जाएं तो ये दोनों टीमें अभी तक आठ मैचों में आमने-सामने हुई हैं जिसमें से चार-चार बार दोनों ने जीत हासिल की है। यानी आंकड़ों में मुकाबला बराबरी का नजर आ रहा है।
RCB vs GT Score LIVE: दो बार हो चुकी है टक्कर
मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हो चुकी हैं जिसमें से एक बार आरसीबी ने तो एक बार गुजरात ने जीत हासिल की थी। इस सीजन दोनों टीमों के बीच पहला मैच 24 अप्रैल को खेला गया था जिसमें आरसीबी ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। 30 अप्रैल को दोनों टीमें फिर टकराई थीं और इस बार गुजरात ने चार विकेट से मैच जीतते हुए हिसाब बराबर किया था।
RCB vs GT Score LIVE: कौन मारेगा बाजी?
ये मैच आरसीबी की मजबूत बल्लेबाजी और गुजरात की शानदार गेंदबाजी के बीच के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। मैच के रोमांचक होने की पूरी संभावना है।
RCB vs GT Score LIVE: धर्मशाला में पहला क्वालिफायर
दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम आज मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले आईपीएल-2026 के पहले क्वालिफायर मैच की मेजबानी कर रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल खेलेगी। दोनों ही टीमें फाइनल पर नजरें टिकाए बैठी हैं।