Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LSG vs DC: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बनाया 'अप्रैल फूल', होम ग्राउंड पर जाकर अदब से हराया

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 11:08 PM (IST)

    लुंगी नगिडी और टी नटराजन के 3-3 विकेट के बाद समीर रिजवी (70*) के अर्धशतक की बदौलत दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दिल्‍ली ने जीता मुकाबला।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लुंगी नगिडी और टी नटराजन के 3-3 विकेट के बाद यूपी के समीर रिजवी (70*) के अर्धशतक की बदौलत दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घर पर अप्रैल फूल बनाया और अदब से 6 विकेट से हराया।

    लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में बुधवार को रोमांचक मैच देखने को मिला। टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर पर 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई।

    इसके बाद लगने लगा था कि 142 रन के टारगेट को दिल्‍ली कैपिटल्‍स आसानी से चेज कर लेगी। हालांकि, गेंदबाजों ने लखनऊ की वापसी करा दी और टीम ने सस्‍ते में 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 76 गेंदों पर 119 रन की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स की जीत पर मुहर लगा दी। दिल्‍ली ने 18वें ओवर में जीत दर्ज कर 2 अंक प्राप्‍त किए।

    दिल्‍ली को लगे 4 झटके

    142 रनों के छोटे लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दिल्‍ली कैपिटल्‍स की शुरुआत बेहद खराब रही। लखनऊ के गेंदबाजों ने पहले 5 ओवर में दिल्‍ली को 4 झटके दिए। पहले ओवर की पहली गेंद पर ही मोहम्‍मद शमी ने केएल राहुल को वापस भेज दिया।

    लखनऊ के लिए डेब्‍यू कर रहे शमी की गेंद पर थर्ड मैन पर मोहसिन खान ने राहुल का कैच लिया। राहुल डक पर आउट हुए। शमी ने आईपीएल में तीसरी बार केएल राहुल को आउट किया। चौथे ओवर में दिल्‍ली का दूसरा विकेट गिरा। मोहसिन खान ने अपने पहले ही ओवर में नीतीश राणा को अब्‍दुल समद के हाथों कैच आउट कराया। राणा ने 17 गेंदों पर 15 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 1 छक्‍का लगाया।

    बैक टू बैक विकेट गंवाए

    इसके बाद 5वें ओवर में प्रिंस यादव ने गेंद से कहर बरपाया। उन्‍होंने दूसरी गेंद पर पथुम निसांका (1) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। अगली ही गेंद पर प्रिंस ने दिल्‍ली के कप्‍तान अक्षर पटेल को बोल्‍ड किया। अक्षर का खाता तक नहीं खुला। 26 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स (39*) के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 96 गेंदों पर 119 रन की साझेदारी हुई और दिल्‍ली ने जीत के साथ 19वें सीजन का आगाज किया।

    लुंगी-नटराजन ने चटकाए 3-3 विकेट

    इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में दिल्‍ली ने दिग्गजों से सजे लखनऊ सुपर जायंट्स को सस्‍ते में आउट करा दिया। लुंगी नगिडी और टी नटराजन की सटीक लाइन-लेंथ की बदौलत मेजबान टीम 18.4 ओवर में 141 रन बना पाई। लखनऊ की ओर से अब्दुल समद (36) और मिचेल मार्श (35) टॉप स्‍कोरर रहे। नगिदी और नटराजन ने तीन-तीन विकेट लेकर लखनऊ की कमर तोड़ दी। ऋषभ पंत (07), निकोलस पूरन (08) और एडम मार्करम (11) जैसे धाकड़ बल्लेबाज कोई कमाल नहीं कर पाए।

    कप्तान पंत का खराब निर्णय

    पिछले सीजन में लखनऊ की नियमित ओपनिंग जोड़ी मिचेल मार्श और एडम मार्करम ने कई मैचों में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी, लेकिन ऋषभ पंत ने कप्तानी का पूरा फायदा उठाया और मार्श के साथ मार्करम की जगह खुद पारी की शुरुआत करने उतरे। उनके इस फैसले को टीम इंडिया के दो अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ईशान किशन से जोड़कर देखा जा रहा है।

    दरअसल, ये दोनों बल्लेबाज सफेद गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसको लेकर पंत दबाव में हैं। भारतीय टीम में वापसी के लिए आईपीएल में उन्हें बड़ी पारियां खेलनी होंगी। हालांकि, उनके बतौर ओपनर उतरने के निर्णय से लखनऊ को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। लाल मिट्टी की पिच पर दिल्ली के गेंदबाजों ने बेहद सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की और पूरे मैच के दौरान लखनऊ पर दबाव बनाए रखा।

    जिस पिच पर लखनऊ की टीम 150 रनों का आंकड़ा नहीं छू सकी, उस पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 165 रन है। लखनऊ ने एक समय सिर्फ 71 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन मध्यक्रम में युवा बल्लेबाज अब्दुल समद ने 25 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के की मदद से 36 रनों की पारी खेलकर किसी तरह टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

    आयुष बडोनी (00) तो खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि मुकुल चौधरी 14 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। एल नगिदी और थंगारसु नटराजन के अलावा कुलदीप यादव (2) ने भी समय-समय पर टीम को विकेट दिलाकर अहम भूमिका निभाई। शाहबाज अहमद 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

    यह भी पढ़ें- 'कोई बेंच पर बैठना नहीं चाहता', मुंबई इंडियंस से बाहर क्‍यों हुए अर्जुन तेंदुलकर? ऑलराउंडर ने अब किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- PBKS vs GT: 'अगर मैच में वो...', हार के बाद बहाने बनाने लगे कप्तान Shubman Gill; किसे ठहराया कसूरवार?