SL A vs AFG A: Avishka Fernando के शतक से जीती श्रीलंका, फाइनल में भारतीय टीम से होगी टक्कर
निरोशन डिकवेला (66) और अविष्का फर्नांडो (110) की पारी की बदौलत श्रीलंका ए टीम ने शुक्रवार को ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में अफगानिस्तान ए को 103 रन स ...और पढ़ें

अविष्का फर्नांडो
HighLights
103 रन से जीती श्रीलंका ए टीम
दुलाज समुदिथा ने 5 विकेट लिए
रविवार को खेला जाएगा फाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। निरोशन डिकवेला (66) और अविष्का फर्नांडो (110) की पारी की बदौलत श्रीलंका ए टीम ने शुक्रवार को ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में अफगानिस्तान ए को 103 रन से हराया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने फाइनल का टिकट कटाया। निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका का सामना इंडिया ए टीम से होगा। यह मैच रविवार, 21 जून को रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
219 रन पर सिमटी श्रीलंका
मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम को टॉप ऑर्डर ने दमदार शुरुआत दी। श्रीलंका ने 50 ओवर में 80 विकेट खोकर 322 रन बनाए। 323 रन के टारगेट के सामने अफगान ए टीम ढह गई और 42.5 ओवर में 219 रन ही बना सकी।
RESULT | SRI LANKA A WON BY 103 RUNS
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) June 19, 2026
Hassan Eisakhil (74), Farmanullah Safi (43), and Baheer Shah (35) put on a fight in the second inning, but the effort wasn't enough as the home side won the game by 103 runs.
This marked the end of our journey at the A Teams’ Tri-Nation… pic.twitter.com/TBp71g9xfX
अविष्का फर्नांडो ने लगाया शतक
निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो ने श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 99 गेंदों पर 133 रन की साझेदारी हुई। फिफ्टी पूरी करने के बाद निरोशन कैच आउट हुए। उन्होंने 54 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली। 3 नंबर पर उतरे नुवानिदु फर्नांडो ने अविष्का का साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े।
शतक लगाने वाले अविष्का भी कैच आउट हुए। उन्होंने 97 गेंदों पर 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 110 रन की पारी खेली। नुवानिदु फर्नांडो फिफ्टी से चूक गए और उन्होंने 70 गेंदों पर 45 रन बनाए। इसके अलावा श्रीलंका का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। फरीदून दाऊदजई ने 4 और फरमानुल्लाह साफी ने 3 विकेट चटकाए।
खबरें और भी
समुदिथा ने 5 विकेट चटकाए
300 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछे करने उतरी अफगान टीम ने 2 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। कप्तान इमरान मीर और नूर-उल-रहमान का खाता नहीं खुला। ओपनर हसन ईसाखिल ने 74 रन बनाकर पारी को संभाला। मिडिल ऑर्डर में बाहिर शाह ने 35 और फरमानुल्लाह साफी ने 43 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। दुलाज समुदिथा ने 5 विकेट चटकाए। वहीं कुगाथास मथुलन के खाते में 3 सफलताएं आईं।