SRH vs DC Live Score Update: अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दिलाई तूफानी शुरुआत, दिल्ली को चाहिए पहला विकेट
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live Score Update: IPL 2026 के इस 31वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से हो रही है।

जीत पर दोनों टीमों की नजर।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs DC Live Score Update: अपने होम गाउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
IPL 2026 के इस 31वें मैच में दोनों टीमों की नजर 2-2 अंकों पर है।
SRH ने इस सीजन अब तक 6 में से 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल ने 5 में से 3 मैच में फतेह हासिल की है। अंक तालिका में DC हैदराबाद से नीचे है।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले अपने नाम किया है। 6 ओवर के बार हैदराबाद का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 67 रन है। अभिषेक शर्मा अर्धशतक के करीब बढ़ रहे हैं। वह 19 गेंदों पर 42 रन बना चुके हैं। वहीं हेड 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को अगर विकेट चटकाना है तो रणनीति में बदलाव करना होगा।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत तूफानी रही है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड दिल्ली के गेंदबाजों पर प्रहार कर रहे हैं। 5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 56 रन है। अभिषेक 34 और हेड 21 रन बना चुके हैं। दिल्ली को वापसी करनी है तो विकेट चटकाना होगा।
SRH vs DC Live: ओपनिंग पेयर मैदान पर
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी मैदान में आ चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की नजर तूफानी शुरुआत पर है। मुकेश कुमार पहला ओवर कर रहे हैं।
SRH vs DC Live: इम्पैक्ट प्लेयर
- दिल्ली कैपिटल्स: करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी।
- सनराइजर्स हैदराबाद: स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल।
SRH vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी।
SRH vs DC Live: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
SRH vs DC Live: टॉस अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वह दिल्ली के लिए आज अपना 100वां मैच खेल रहे हैं। दिल्ली ने 1 बलदाव किया है। आकिब नबी की जगह नितीश राणा को मौका मिला है। वहीं हैदराबाद में दिलशान मदुशंका की एंट्री हुई है।
SRH vs DC Live: पैट कमिंस की वापसी
पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल हो गए हैं। हालांकि, वह आज का मैच में नहीं खेल पाएंगे। वहीं, डेविड पेन के स्थान पर गेराल्ड कोट्जे को टीम में शामिल किया गया है। पेन पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।
SRH vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स टीम
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी।
SRH vs DC Live: सनराइजर्स हैदराबाद टीम
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। IPL 2026 के इस 31वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलेंगी।