Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK: निखिल और माजिद की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने 109 रन से दी करारी शिकस्त

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 05:18 PM (IST)

    दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने दमदार शुरुआत की है। अपने पहले लीग मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 109 से करारी शिकस्त दी। भारत की इस शानदार जीत में निखिल और माजिद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 161 रन के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 51 रन बनाकर सिमट गई। श्रीलंका में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।

    Hero Image
    भारत ने दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को दी मात। फोटो- DCCI

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने दमदार शुरुआत की है। अपने पहले लीग मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 109 से करारी शिकस्त दी। भारत की इस शानदार जीत में निखिल और माजिद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 161 रन के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 51 रन बनाकर सिमट गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में दिव्यांग टीम इंडिया की शानदार शुरुआत रही। पहले 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/1 रहा। भारत की तरफ से डेब्यूटेंट निखिल मन्हास ने एक यादगार पारी खेली।

    निखिल ने डेब्यू मैच में जड़ा अर्धशतक

    निखिल मन्हास ने 47 गेंद का सामना करते हुए 59 रन की तेज पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान निखिल ने तीन चौके और तीन छक्के जड़े। कप्तान विक्रांत केनी ने भी निखिल का अच्छा साथ दिया। कप्तान ने 23 गेंद पर 37 रन की आकर्षक पारी खेली।

    अंत के ओवरों में कुनाल ने कैमियों पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। कुनाल ने 31 गेंद पर 30 रन की उम्दा पारी खेली। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 19 ओवर में 161 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की तरफ से वाकिफ शाह ने चार ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

    भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 12.1 ओवर में महज 51 रन बनाकर ढेर हो गई। पाकिस्तान का को भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का ज्यादा देर तक सामना नहीं कर सका। पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल खालिद ने सर्वाधिक 13 रन का स्कोर किया।

    माजिद ने लिए तीन विकेट

    इसके अलावा अब्दुल्लाह इजाज ने 11 रन बनाए। बाकि कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका और एक बाद एक विकेट गंवाए। भारत की तरफ से माजिद ने दो ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, राधिका प्रसाद और जितेंद्र को दो-दो विकेट मिले।

    यह भी पढ़ें- 'ढूंढ लो अपना अगला कप्तान...', रोहित शर्मा ने BCCI को दिया दो टूक जवाब, बताया कब तक करेंगे कप्‍तानी