MI W vs GG W Highlights: दूसरी बार फाइनल में होगी दिल्ली-मुंबई की भिड़ंत, एलिमिनेटर तक रहा गुजरात जायंट्स का सफर समाप्त
WPL 2025 Eliminator Live: महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में मुंबई का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

MI W vs GG W WPL 2025 Eliminator: महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बोर्ड पर लगाए। मैथ्यूज और सिवर-ब्रंट ने खेली अर्धशतकीय पारी। दोनों 77 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंद पर 36 रन की तेज पारी खेली। गिब्सन को दो विकेट मिले।
मुंबई के दिए 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स ने तेज शुरुआत तो की, लेकिन बेथ मूनी के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद तो लगातार विकेट गिरते रहे। लिचफील्ड (31) और गिब्सन (34) ने लड़ाई लड़ने की कोशिश की। इसके बाद भारतीय फूलमाली ने 30 रन बनाए लेकिन मुंबई की गेंदबाजी के आगे गुजरात के बल्लेबाजों की एक नहीं चली।
मुंबई की तरफ से हेली मैथ्यूज ने तीन विकेट लिए। अमेलिया केर ने दो विकेट चटकाए। गुजरात के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।
मुंबई इंडियंस ने 47 रन से जीत दर्ज कर दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। 15 मार्च को ब्रेबोर्न में ही फाइनल खेला जाएगा।
गुजरात जायंट्स का सातवां विकेट गिर गया है। टीम लगभग हार की कगार पर खड़ी है। मुंबई इंडियंस एक और फाइनल खेलने की कगार पर है। गुजरात ने 150 का आंकड़ा छू लिया है।
फोएब लिचफील्ड 31 के स्कोर पर स्टंप्स हो गईं। गुजरात जायंट्स ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। भारती फूलमाली अभी भी क्रीज पर हैं। काशवी मैदान पर आई हैं। 12 ओवर समाप्त हो गया है। 107 रन बन गए हैं।
डैनियल गिब्सन सेट हो चुकी थीं, लेकिन अमनजोत कौर के थ्रो ने खेल बिगाड़ दिया। वह 34 रन बनाकर आउट हुईं। लिचफील्ड के साथ साझेदारी भी टूटी। भारती फूलमाली क्रीज पर आई हैं। 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। गुजरात ने 88 रन बना लिए हैं। लिचफील्ड 28 रन बनाकर खेल रही हैं।
हेली मैथ्यूज ने गुजरात की कप्तान ऐश्ली गार्डनर को क्लीन बोल्ड कर दिया। गुजरात ने टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को गंवा दिया है। टीम का स्कोर 46 रन है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स को दूसरा झटका लगा है। हरलीन देओल रन आउट कर पवेलियन लौटीं। कप्तान ऐश्ली गार्डनर बीच मैदान पर आई हैं।
5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 35/2
मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को पहला झटका दे दिया है। बेथ मूनी को शबनम इस्माइल ने पहले ही ओवर में आउट कर दिया। हेली मैथ्यूज ने स्लिप पर गजब का कैच लपका।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बोर्ड पर लगाए। मैथ्यूज और सिवर-ब्रंट ने खेली अर्धशतकीय पारी। दोनों 77 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंद पर 36 रन की तेज पारी खेली। डैनियल गिब्सन ने दो विकेट चटकाए।
हेली मैथ्यूज 50 गेंद पर 77 रन की पारी खेलकर आउट हुईं, काशवी गौतम ने गुजरात जायंट्स को दूसरी सफलता दिलाई। सिवर-ब्रंट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 17 ओवर पूरे हो गए हैं। टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए हैं।
हेली मैथ्यूज का अर्धशतक पूरा हो गया है। 36 गेंद पर मैथ्यूज ने सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मुंबई का स्कोर 100 पार कर चुका हैं।
हेली मैथ्यूज और नैट सिवर-ब्रंट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 34 गेंद पर 64 रन की साझेदारी कर ली है। मैथ्यूज 42 और सिवर-ब्रंट 27 रन बनाकर खेल रही हैं। 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं और मुंबई ने 89 रन बना लिए हैं।
मुंबई इंडियंस ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। यास्तिका भाटिया 14 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुईं। गिब्सन ने अपने पहले ओवर में विकेट ली। नैट सिवर-ब्रंट बल्लेबाजी करने के लिए आईं हैं।
5 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 31/1 हेली मैथ्यूज 15 रन बनाकर खेल रही हैं।
मुंबई की पारी का आगाज हो गया है। अमेलिया केर की जगह यास्तिका भाटिया ओपनिंग करने आईं। साथ में हेली मैथ्यूज भी हैं। काशवी गौतम ने ने पहला ओवर किया। पहले ओवर में दो रन बने।
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), ऐश्ली गार्डनर (कप्तान), हरलीन देओल, डैनी गिब्सन, फोएब लिचफील्ड, सिमरन शेख, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, मेघना सिंह
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), अमेलिया केर, सजीवन सजना, जी कमालिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, साइका इशाक
गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया है। गार्डनर ने कहा, हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। डॉटिन चोट के कारण इस अहम मैच से बाहर हैं।
WPL 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही जगह बना ली है। एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में दिल्ली से भिड़ेगी।
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात जायंट्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत नहीं दर्ज क सकी है। अभी तक दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने जीत दर्ज की है। आज की रात गुजरात की टीम इस रिकॉर्ड को बदलना चाहेगी।
मुंबई इंडियंस की टीम डब्ल्यूपीएल के इतिहास में तीसरी बार एलिमिनेटर राउंड तक पहुंची है। मुंबई ने पहले सीजन में खिताब भी जीता है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया है।
