IND W vs SA W: हरमनप्रीत की टीम को हर हाल में चाहिए होगी जीत, साख बचाने की है लड़ाई
भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 0-2 से पीछे है और तीसरा मैच 'करो या मरो' का है। ...और पढ़ें
-1776779590716_m.webp)
भारत को चाहिए सिर्फ जीत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आईएएनएस, जोहानिसबर्ग: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को जब दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध तीसरे टी-20 मुकाबले में उतरेगी तो ये उसके लिए 'करो या मरो' जैसा होगा।
भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीजी में 0-2 से पीछे है और एक और हार से वह सीरीज गंवा बैठेगी। सीरीज में अब तक मेजबान टीम पूरी तरह से हावी रही है, उसने बल्ले और गेंद दोनों से अपने गेम-प्लान को अच्छे से लागू किया है, जबकि भारत की कमजोरी, खासकर मध्य क्रम की अस्थिरता रही है।
पहले मैच में दी थी टक्कर
पहले मुकाबले में, भारत ने कुछ संघर्ष दिखाया और टीम जीत के करीब पहुंच गई थी, जिसका श्रेय कप्तान हरमनप्रीत कौर की नाबाद 47 रनों की पारी को जाता है। हालांकि, लौरा वोल्वार्ट्स (51) और एनेरी डर्कसेन (नाबाद 44) ने दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत दिलाने में मदद की।
Touchdown Joburg ✈️#TeamIndia have landed ahead of the 3️⃣rd T20I 💙#SAvIND pic.twitter.com/OKRs80rruu
— BCCI Women (@BCCIWomen) April 20, 2026
दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका की एकतराफ जीत
दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका ने लगभग एकतरफा जीता। ऐसे में अब टीम को जीत चाहिए तो स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी अहम बल्लेबाजों को हरमनप्रीत के साथ मिलकर पारी को स्थिरता और गति देने के लिए आगे आना होगा।
यह भी पढ़ें- IND W vs SA W T20I: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, अनुष्का शर्मा को डेब्यू का मौका; ये दो स्टार बाहर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।