Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली दवा घोटाला मामला: ₹650 करोड़ के भ्रष्टाचार के खिलाफ AAP का लोकनायक अस्पताल पर हल्लाबोल

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 10:22 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 650 करोड़ रुपये के कथित दवा खरीद घोटाले को लेकर एलएन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी ने अनियमित नियुक्तियों, महंगी ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी ने सोमवार को एलएन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर मानव शृंखला बनाई।

    आम आदमी पार्टी ने सोमवार को एलएन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर मानव शृंखला बनाई।

    HighLights

    1. आप ने 650 करोड़ के दवा खरीद घोटाले पर प्रदर्शन किया।

    2. अनियमित नियुक्तियों और महंगी खरीद का आरोप लगाया गया।

    3. मास्टरमाइंड को देश से भागने देने पर सवाल उठाए।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में 650 करोड़ रुपये के कथित दवा खरीद घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को एलएन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर मानव शृंखला बनाई। आप ने आरोप लगाया कि डा वत्सला अग्रवाल को उनके खिलाफ विजिलेंस जांच लंबित होने और वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी कर डीजीएचएस नियुक्त किया गया।

    आप ने दावा किया कि सरकार ने अस्पतालों की स्थानीय खरीद की व्यवस्था समाप्त कर खरीद की प्रक्रिया केंद्रीय स्तर पर सीपीए के माध्यम से कर दी, जिससे पूरे सिस्टम का नियंत्रण एक ही अधिकारी के हाथ में आ गया।

    सरकारी अस्पतालों में दवाओं और जांच सेवाओं पर असर पड़ा

    आरोप लगाया कि दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की खरीद बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर की गई। कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि महंगे दामों पर ओआरएस, चादर और अन्य सामान खरीदे गए, जिसके कारण सरकारी अस्पतालों में दवाओं और जांच सेवाओं पर असर पड़ा।

    मॉडल टाउन के पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने भी नियुक्तियों और खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी तथा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

    आप दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मामले के कथित मास्टरमाइंड राजीव रंगीला को गिरफ्तार करने के बजाय देश छोड़कर जर्मनी जाने दिया गया।

    यह भी पढ़ें- पेट्रोल बम से थी दिल्ली को दहलाने की साजिश, महज 40 हजार में घटना को अंजाम देनेवाले थे मुजफ्फरपुर के दो आतंकी 

    खबरें और भी