Air India की दुबई जा रही फ्लाइट में कॉकरोच को दी गई फांसी ! केबिन क्रू की लॉगबुक से हुआ सजा का खुलासा
इंटरनेट मीडिया पर एअर इंडिया की दिल्ली-दुबई उड़ान में जीवित कॉकरोच मिलने का पोस्ट वायरल हो रहा है। केबिन क्रू के लॉगबुक के अनुसार, कॉकरोच को फांसी पर लटका दिया गया। इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ इसे नाइंसाफी बता रहे हैं। एअर इंडिया की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एअर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ा एक पोस्ट शनिवार को अचानक वायरल होने लगा। पोस्ट में एअर इंडिया की दुबई जाने वाली उड़ान की केबिन क्रू का लाॅगबुक साझा किया गया था।
इसके अनुसार एअर इंडिया की दिल्ली से दुबई जाने वाली उड़ान में जिंदा काॅकरोच मिलने की घटना सामने आई है। यह काॅकरोच फ्लाइट में सवार एक यात्री को मिला था।
यात्री की ओर से की गई शिकायत को लॉगबुक में दर्ज करने के साथ उसे निवारण के लिए उठाए गए कदम की जानकारी भी केबिन क्रू को देनी होती है, बस केबिन क्रू की ओर से लॉगबुक में दर्ज कराया गया निवारण ही इस पोस्ट को वायरल कर रहा है।
केबिन क्रू ने लाॅगबुक कॉकरोच मिलने की घटना के साथ ही रेक्टिफिकेशन की जानकारी देते हुए लिखा 'Cockroach hanged to untill death' यानी कॉकरोच को उसकी मौत होने तक फंदे पर लटकाया गया। लॉगबुक में एंट्री की तारीख 24 अक्टूबर 2025 दर्ज है।
इस सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा है कि काॅकरोच को फांसी देना बहुत नाइंसाफी है, उसे कुचल देना चाहिए था। उधर, एअर इंडिया से इस पोस्ट के बारे में उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई पक्ष नहीं मिला।
An entry in Air India’s cabin defect log recorded that a live cockroach was discovered by a passenger. The rectification note wryly mentioned that the matter was dealt with… conclusively.
— Jagriti Chandra (@jagritichandra) October 25, 2025
Khalaas, Dubai style pic.twitter.com/sifW6NNtG5

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।