Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के भलस्वा में संदिग्ध हालात में युवक के हाथ में लगी गोली, अस्पताल में इलाज जारी

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 01:50 AM (IST)

    भलस्वा गांव में 21 वर्षीय चेतन को कार में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथ में गोली लग गई। उसका एक दोस्त कार में मौजूद था। घायल चेतन को उसके दूसरे दोस्त ऋ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भलस्वा गांव में बृहस्पतिवार को कार में बैठे शख्स के हाथ में संदिग्ध हालात में गोली लग गई। 

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। भलस्वा गांव में बृहस्पतिवार को कार में बैठे एक शख्स के हाथ में संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उस समय कार में घायल का एक दोस्त भी मौजूद था। गोली लगने के बाद घायल ने अपने एक दोस्त को फोन कर जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद पीड़ित को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

    घायल की पहचान भलस्वा गांव निवासी 21 वर्षीय चेतन के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची महेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ित के पिस्टल से खुद ही गोली चली है, जो उसके हाथ में लगी है। पुलिस कार में मौजूद उसके एक दोस्त व प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, पुलिस ने कार से पिस्टल व कार भी जब्त कर ली है।

    प्रत्यक्षदर्शी संदीप उर्फ कालू ने पुलिस को बताया कि वह भलस्वा स्थित हरिजन बस्ती में किराये के मकान में रहता है। पास में ही किशन लाल नाम से जनरल स्टोर चलाता है। पांच फरवरी की रात करीब 11:30 बजे वह अपनी दुकान को बंद कर रहा था, तभी अचानक गोली चलने जैसी आवाज सुनकर उन्होंने देखा कि एक कार में चेतन चालक वाली सीट पर और राज चालक के साथ वाली सीट पर बैठे हैं।

    जो उनदोनों को पहले से जानता है। देखा कि चेतन के हाथ में गोली लगी है। जिसके बाद वह मौके से चला गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल चेतन को डाक्टरों ने रेफर कर दिया। पुलिस को अस्पताल में घायल चेतन का दोस्त ऋषभ मिला। जो घायल को अस्पताल लेकर आया था।

    ऋषभ ने बताया कि मेरे दोस्त चेतन ने मुझे फोन करके बुलाया और बताया कि मेरे हाथ से गोली चल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे व प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ कर इस पूरे मामले में जांच कर रही है।