Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली का बिहारी कॉलोनी ट्रैफिक सिग्नल बंद, बनाया गया यू-टर्न; जाम से मिला छुटकारा

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 10:13 PM (IST)

    यमुनापार के स्वामी दयानंद मार्ग पर बिहारी कॉलोनी ट्रैफिक सिग्नल बंद कर यू-टर्न बनाया गया है, जिससे वाहन चालकों को जाम से राहत मिली है। इस कदम से लोगों ...और पढ़ें

    स्वामी दयानंद मार्ग को भी सिग्नल मुक्त बनाकर वाहन चालकों को जाम से राहत दिलवाई जा रही है।

    स्वामी दयानंद मार्ग को भी सिग्नल मुक्त बनाकर वाहन चालकों को जाम से राहत दिलवाई जा रही है।

    HighLights

    1. बिहारी कॉलोनी ट्रैफिक सिग्नल बंद, यू-टर्न से जाम खत्म।

    2. स्वामी दयानंद मार्ग अब सिग्नल-मुक्त, समय-ईंधन बचत।

    3. भविष्य में तीन और सिग्नल बंद होंगे, राहत जारी।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के व्यस्त मार्गों में शामिल विकास मार्ग को सिग्नल मुक्त बनाने के बाद स्वामी दयानंद मार्ग को भी सिग्नल मुक्त बनाकर वाहन चालकों को जाम से राहत दिलवाई जा रही है। बिहारी कालोनी के ट्रैफिक सिग्नल को बंद करके यू-टर्न बनाए गए हैं। यहां यू-टर्न बनने से वाहन चालकों के 10 से 15 मिनट बच रहे हैं। ईंधन की भी बचत हो रही है। अगले डेढ माह में इसी मार्ग पर तीन अन्य ट्रैफिक सिग्नल बंद किए जाएंगे।

    बिहारी कालोनी ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से कांति नगर, पुराना सीलमपुर, बिहारी कालोनी के स्थानीय लेागों ने राहत ली है। स्वामी दयानंद मार्ग शाहदरा जीटी रोड को आनंद विहार मार्ग से जोड़ता है। इस मार्ग पर बिहारी कॉलोनी, ईस्ट आजाद नगर, स्वर्ण सिनेमा और विश्वास नगर में ट्रैफिक सिग्नल हैं। ट्रैफिक सिग्नल के बीच की दूरी भी ज्यादा नहीं है।

    पीडब्ल्यूडी 68 लाख रुपये खर्च करके यू-टर्न बना रहा

    इस वजह से इन चौराहों पर भारी जाम लगता है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर एक दिन में 1.75 लाख वाहन गुजरते हैं। यातायात पुलिस की अनुशंसा पर पीडब्ल्यूडी 68 लाख रुपये खर्च करके यू-टर्न बना रहा है। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि स्वामी दयानंद मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड पाइपलाइन डाल रहा है।

    यह कार्य पूरा होते ही तीन सिग्नल भी बंद करके यू-टर्न बना दिए जाएंगे। यातायात पुलिस ने कहा कि विकास मार्ग को पिछले साल ट्रैफिक सिग्नल मुक्त बना दिया था। यहां तीन सिग्नल बंद करके यू-टर्न बनाएं हैं। वाहन चालकों को काफी राहत मिली। इसके बाद स्वामी दयानंद मार्ग को भी जाम मुक्त बनाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    लोगों की प्रतिक्रिया

    बिहारी कालोनी में ट्रैफिक सिग्नल बंद करके जो यू-टर्न बनाएं हैं, उससे बहुत राहत मिली है। सिग्नल 30 सेकेंड का था, इसको पार करने में आधा घंटा जाम में खड़े रहना पड़ता था। - अभिषेक जैन, बिहारी कॉलोनी

    बिहारी कालोनी ट्रैफिक सिग्नल की वजह से कांति नगर रोड पर जाम लगा रहता था। सुबह व शाम के वक्त सबसे बहुत रहती थी। यू-टर्न बनने से बहुत राहत मिली है। जाम भी नहीं लग रहा है और लोगों का ईंधन भी बच रहा है। -डॉ. परवेज मियां, स्थानीय निवासी।

    यह भी पढ़ें- टीएमसी बागी गुट ने बदली राह, नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी से हाथ मिलाने का एलान; लोक सभा अध्यक्ष को सौंपी चिट्ठी