Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bird Hit: अकासा एयर की फ्लाइट से टकराया पंछी, तीन साल में 1400 से ज्यादा बर्ड हिट के हुए मामले

    Updated: Sat, 11 Oct 2025 10:08 PM (IST)

    अकासा एयर की फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। पिछले तीन सालों में 1400 से ज्यादा बर्ड हिट के मामले सामने आए हैं। बर्ड हिट विमानों के लिए एक गंभीर खतरा है, जिससे सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। हवाई अड्डों के आसपास पक्षियों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है।

    Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पुणे से दिल्ली आ रहे अकासा एयर का विमान पक्षी से टकरा गया। विमान की आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग सुरक्षित रही। जानकारी के अनुसार, विमान ने सुबह 7:50 बजे पुणे से उड़ान भरी थी। यह घटना सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पर हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अकासा की ओर जारी बयान में कहा गया कि विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से उतार लिया गया। अकासा एयर की मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार हमारी इंजीनियरिंग टीम विमान की जांच कर रही है और गहन निरीक्षण के बाद इसे सेवा के लिए छोड़ दिया जाएगा।

    सूत्रों का कहना है कि इस विमान को दिल्ली में लैंडिंग के बाद गोवा के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन बर्ड हिट की घटना के बाद गोवा की उड़ान के लिए दूसरे विमान का प्रबंध किया गया।

    दिल्ली में विमानों के पक्षियों से टकराने की तीन वर्ष में यहां औसतन हर साल 400 से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में यहां 442, वर्ष 2023 में 616 और वर्ष 2024 में 419 घटनाएं हुईं। वर्ष 2025 में जून तक यहां ऐसी 95 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- Delhi Airport के टर्मिनल-3 पर विमान में बम की अफवाह से हड़कंप, क्रू मेंबर को मिली धमकी भरी चिट्ठी