Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुराड़ी क्रीक नाले की बदहाली पर फूटा गुस्सा, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन; पार्षद ने CM को लिखी चिट्ठी

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 01:46 AM (IST)

    बुराड़ी क्रीक नाले की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाले की नियमित सफाई न होने से गंदगी, जलभराव और मच्छरों का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बुराड़ी क्रीक नाले की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया। 

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बुराड़ी क्षेत्र स्थित क्रीक नाले की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लंबे समय से नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में गंदगी, जलभराव व मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

    वर्षा के दौरान नाले का पानी आसपास की कॉलोनियों में भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
    स्थानीय लोगों ने बताया कि खुले व असुरक्षित नाले के कारण पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। नाले में गिरने से कई जानें भी जा चुकी हैं।

    क्षेत्रवासियों ने जन-सुरक्षा के दृष्टिकोण से नाले के चारों ओर मजबूत चारदीवारी निर्माण कराने के साथ ही नालों की सफाई नियमित रूप से कराने की मांग की है।। वहीं, सरकार व संबंधित विभागों से नाले की व्यापक सफाई, चारदीवारी निर्माण व स्थाइ जल निकासी व्यवस्था के लिए विशेष बजट व फंड जारी करने की मांग भी की। साथ ही नाले की नियमित देखरेख व रखरखाव के लिए स्थाइ कार्य-योजना बनाने पर जोर दिया गया।

    प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगे नहीं मानी गई तो, स्थानीय लोग बड़े स्तर पर जन आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर निगम पार्षद मुनेश देवी, राहुल शर्मा के अलावा विभिन्न आरडब्ल्यूए सुशांत विहार, डीसीएम कालोनी, नत्थूपुरा, नत्थु कालोनी व स्वरूप विहार के पदाधिकारी व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

    यह भी पढ़ें- ताजनगर-जमालपुर सड़क पर गड्ढे बने हादसों की वजह, मंत्री ने दिया मरम्मत का आश्वासन