IPS प्रवीण सूद ही अगले एक साल रहेंगे CBI के डायरेक्टर, राहुल गांधी ने नए नामों पर नहीं दी सहमति; सेवा विस्तार
केंद्र सरकार ने सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। यह फैसला नए निदेशक की नियुक्ति पर राहुल गांधी की असहमति के बाद लिया ग ...और पढ़ें

प्रवीण सूद IPS 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के अधिकारी हैं और अगस्त 2021 से CBI निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया है। दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी नए सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति पैनल में शामिल हैं। उन्होंने विकल्प के तौर पर दिए गए किसी भी अधिकारी के नाम पर सहमति नहीं दी। अंतत: सरकार को प्रवीण सूद को एक साल का और कार्यकाल विस्तार देना पड़ा।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लिया फैसला
जानकारी के मुताबिक, सरकार के नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने 1986 बैच के आईपीएस प्रवीण सूद को 24 मई 2026 के बाद एक वर्ष के लिए सीबीआई निदेशक के पद पर बने रहने की मंजूरी दे दी है। यह आदेश बुधवार रात को जारी किया गया। प्रवीण सूद का वर्तमान कार्यकाल 24 मई 2026 को समाप्त हो रहा था। अब उनका कार्यकाल 24 मई 2027 तक बढ़ा दिया गया है। यह फैसला कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लिया है। प्रवीण सूद अगस्त 2021 से सीबीआई निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
पहले भी मिल चुका है सेवा विस्तार
कर्नाटक काडर के प्रवीण सूद को तीन साल पहले सीबीआई डायरेक्टर बनाया गया था। दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछले एक साल से वह एक्सटेंशन पर थे। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को पीएमओ में हुई बैठक में सीबीआई डायरेक्टर के लिए किसी नाम पर सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में सेवा विस्तार का ही विकल्प शेष रह गया था।
39 अधिकारियों के नाम पर चर्चा
इस बार सीबीआई डायरेक्टर के लिए 39 आईपीएस अधिकारियों के नाम की सूची बनाई गई थी, जिनमें से नाम का चुनाव होना था। मगर राहुल गांधी ने किसी भी नाम पर सहमति नहीं दी और सारी कवायद धरी की धरी रह गई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- दिल्ली का 'कंक्रीट ट्रैप': बाहर से ज्यादा गर्म रहते हैं कमरे, Heat Action Plan में नहीं समाधान
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार के तीन विभागों में अधिकारियों के विदेश दौरे बंद, ऑनलाइन बैठकों व कारपूलिंग को बढ़ावा देने के आदेश
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए दाम; जानें नई कीमतें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।