Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE ने जारी की 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, 15 से 21 मई तक होंगे एग्जाम; कर लें Download

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 11:15 AM (IST)

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 के लिए कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    19 मई को हिंदी समेत विभिन्न भाषाओं व वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 के लिए कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) की डेटशीट जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 15 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेंगी।

    डेटशीट के मुताबिक पहली परीक्षा 15 मई को गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) विषय की होगी। इसके बाद 16 मई को अंग्रेजी, 18 मई को विज्ञान, और 19 मई को हिंदी समेत विभिन्न भाषाओं व वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

    cbse-date-sheet

    20 मई को पेंटिंग, संस्कृत, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों की परीक्षा होगी, जबकि अंतिम दिन 21 मई को सामाजिक विज्ञान (Social Science) का पेपर लिया जाएगा। सभी मुख्य परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होंगी।

    cbse-date-sheet1

    CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की तैयारी समयबद्ध तरीके से करें और आधिकारिक डेटशीट के अनुसार अपनी पढ़ाई की योजना बनाएं। बोर्ड की ओर से जारी यह दूसरी परीक्षा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है, जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट जल्द होगा जारी, DigiLocker पर मिलेगी अपडेट

    यह भी पढ़ें- CBSE Board 12 Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, डायरेक्ट इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड