12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा अब 15 जुलाई को नहीं होगी, CBSE की प्रक्रिया शुरू; लापरवाही पर नपेंगे प्रिंसिपल
सीबीएसई ने 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए एलओसी प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें स्कूलों को पात्र छात्रों का विवरण 30 जून तक अपलोड करने का निर्द ...और पढ़ें

सीबीएसई ने कंपार्टमेंट परीक्षा की प्रक्रिया शुरू की। फोटो: आर्काइव
HighLights
सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए एलओसी शुरू की
स्कूलों को 30 जून तक पात्र छात्रों का विवरण अपलोड करना होगा
नाम छूटने पर छात्र परीक्षा से वंचित, स्कूल होगा जिम्मेदार
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2026 की 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए नियमित छात्रों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 30 जून से शुरू हुई ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत पात्र छात्रों का विवरण समय पर परीक्षा संगम पोर्टल पर अपलोड करें। इसके साथ ही सीबीएसई 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा अब 28 जुलाई को होगी। पहले यह 15 जुलाई को होनी थी।
सीबीएसई के अनुसार, इस बार मुख्य परीक्षा 2026 में कंपार्टमेंट प्राप्त करने वाले नियमित छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जो किसी एक विषय में अपने अंक सुधारना चाहते हैं।
थर्ड चांस सिर्फ प्राइवेट वालों को
वहीं, वर्ष 2025 में पहली बार 12वीं की परीक्षा देने वाले और तीसरे अवसर (थर्ड चांस) के तहत कंपार्टमेंट वाले छात्र केवल प्राइवेट उम्मीदवार के रूप में आवेदन कर सकेंगे।
बोर्ड ने स्कूलों को विशेष रूप से निर्देशित किया है कि वे सभी कंपार्टमेंट छात्रों से संपर्क कर उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी दें और उनका नाम एलओसी में अनिवार्य रूप से शामिल करें। यदि किसी कारणवश छात्र से संपर्क नहीं हो पाता है, तब भी उसका विवरण एलओसी में भेजना स्कूल की जिम्मेदारी होगी।
कोई भी छात्र एलओसी में शामिल नहीं
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी पात्र छात्र का नाम एलओसी में शामिल नहीं किया गया तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह सकता है।
ऐसे मामलों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल की होगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने और निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की 25 सड़कों को सिग्नल फ्री बनाने का मेगा प्लान, फ्लाईओवर नहीं बल्कि यू-टर्न से खत्म होगा महा-जाम